एक्सप्लोरर

वायरल आरोप पत्र को लेकर छत्तीसगढ़में BJP-कांग्रेस आमने-सामने, पूर्व डिप्टी सीएम ने लगाया बड़ा आरोप

Chhattisgarh Lok Sabha Elections 2024: छतीसगढ़ में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक पत्र को लेकर बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने हो गई है. जिसको लेकर बीजेपी ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है.

Chhattisgarh Lok Sabha Chunav 2024: छत्तीसगढ़ के सरगुजा संसदीय क्षेत्र में तीसरे चरण में मतदान है. ऐसे में राजनैतिक पार्टियां इन दिनों जनता के बीच पहुंच रही है और अपने प्रत्याशी के पक्ष में वोट मांग रही है. इसी बीच सोशल मीडिया पर बीजेपी का एक कथित आरोप-पत्र वायरल हो रहा है, जो सुर्खियों में है, जिसको लेकर अब कांग्रेस और बीजेपी आमने-सामने है.

बीजेपी ने जहां इस कथित आरोप-पत्र को लेकर कांग्रेसियों की ओछी मानसिकता बताते हुए बलरामपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है. तो वहीं पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव का कहना है कि कांग्रेसी ऐसी हरकत नही कर सकते. 

टीएस सिंहदेव बोले- ‘बीजेपी बताये आरोप-पत्र बनाया था या नही’
टीएस सिंहदेव की तरफ से कहा गया कि यह आरोप-पत्र विधानसभा चुनाव 2023 के दौरान बीजेपी के द्वारा जारी किया गया होगा. तब मौजूदा दौर में बीजेपी प्रत्याशी चिंतामणी महाराज कांग्रेस में थे और सामरी विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे है. आरोप पत्र भी सामरी विधानसभा क्षेत्र का है.

अब चूंकि चिंतामणी महाराज बीजेपी में है तो बीजेपी इस आरोप पत्र को झूठा बता रही है. बीजेपी को यह साफ करना चाहिए कि उन्होंने उस समय आरोप-पत्र बनाया था या नही.

‘ये पता करना चाहिए कि सही है या नहीं’
पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा कि ये पता करना चाहिए कि सही है या नहीं. मैने भी एक प्रारूप देखा था. उसमें सिग्नेचर नहीं है. अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी ऐसा कुछ लिखा है. बीजेपी का ही लेटर पैड है, कमल दिख रहा है. वैसे तो जानकारी है पहले जारी किया हुआ था, अब बीजेपी की नैतिकता है. कुबूल करें कि हमने जारी किया था. उस समय विचार दूसरा था, अब दूसरा है.

कांग्रेस ऐसा नहीं करती. उनमें नैतिकता है तो स्वीकार करना चाहिए कि हां उस समय हमने निकाला था. अब हमारा विचार बदल गया. उस समय चिंतामणि महाराज का विरोध बीजेपी के लोग इन्ही मुद्दों को लेकर करते थे.

BJP ने बताई कांग्रेस की शरारत
लोकसभा चुनाव को लेकर चुनाव प्रचार तेज हो गया है. तपती धूप में नेताओ की टोली जनता के बीच पहुंच रही है. आरोप-प्रत्यारोप का क्रम भी जारी है. ऐसे में बीजेपी जिलाध्यक्ष के लेटर हैड से वायरल हो रहे इस आरोप-पत्र को अब बीजेपी कांग्रेस की शरारत बता रही है. जिसको लेकर बीजेपी ने बलरामपुर थाने में शिकायत भी दर्ज कराई है.

बलरामपुर बीजेपी जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल ने कहा कि “कांग्रेस के लोग समझ गए है कि हमारी हार निश्चित है और हार से निराश और हतोत्साहित है. इसलिए बीजेपी जिलाध्यक्ष के नाम से जबरन का अपने आईडी से इन्होंने आरोप-पत्र लगाया है. जो निराधार है, झूठ है, बेबुनियाद आरोप है. इसको लेकर थाने में शिकायत किए है.

बीजेपी ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत
बीजेपी के इस आरोप पत्र में ना ही किसी का नाम है और ना ही हस्ताक्षर, लेकिन यह आरोप-पत्र अहम इसलिए है. क्योंकि इसमें सामरी विधानसभा का उल्लेख है. जिसमे कई बिंदुओं पर आरोप लगाए गए है. वहीं पुलिस का कहना है कि बीजेपी की ओर से शिकायत मिली है और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन के बाद इस मामले में कार्रवाई की जाएगी.

बलरामपुर कोतवाली थाना प्रभारी नरेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि बीजेपी के महामंत्री के द्वारा एक आवेदन पत्र दिया गया है कि बीजेपी जिला अध्यक्ष के द्वारा एक आरोप-पत्र जारी किया गया है. जो वायरल किया जा रहा है. जबकि आवेदन पत्र में लिखा गया है कि उनके द्वारा ऐसा कोई पत्र नहीं जारी किया गया है. वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया है. आदेश मिलने पर कार्रवाई की जाएगी. 

बहरहाल, अब इस आरोप पत्र ने एक बार फिर दोनों ही प्रमुख राजनैतिक दल कांग्रेस और बीजेपी को आमने-सामने ला खड़ा किया है. आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी है. ऐसे में अब देखने वाली बात है कि इस आरोप-पत्र से बीजेपी प्रत्याशी चिंतामणी महाराज की छवि पर क्या असर पड़ता है.

यह भी पढ़ें: Navratri 2024: चैत्र नवरात्रि पर मां बागेश्वरी धाम में देशभर से पहुंचते हैं लाखों श्रद्धालु, खास है मान्यता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कुलगाम हमला: छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों की मौत, मचा हड़कंप
कुलगाम हमला: छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों की मौत, मचा हड़कंप
मेडल विजेता ज्ञानेश्वरी यादव के परिवार का दर्द- सरकार ने मदद नहीं की
मेडल विजेता ज्ञानेश्वरी यादव के परिवार का दर्द- सरकार ने मदद नहीं की
कोरबा: पूर्व PM वाजपेयी की प्रतिमा को लेकर विवाद, जांच की मांग
कोरबा: पूर्व PM वाजपेयी की प्रतिमा को लेकर विवाद, जांच की मांग
बस्तर का कायाकल्प करने में जुटी छत्तीसगढ़ सरकार, CM साय ने प्रधानमंत्री मोदी के सामने रखे ये प्रस्ताव
बस्तर का कायाकल्प करने में जुटी छत्तीसगढ़ सरकार, CM साय ने प्रधानमंत्री मोदी के सामने रखे ये प्रस्ताव

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget