एक्सप्लोरर

Koriya Suicide Case: खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोपी कांग्रेस MLA के साथ कर रहा चुनाव प्रचार, SP ने बताया फरार

Suicide Case: खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोपी खैरागढ़ उपचुनाव में प्रचार करते नजर आया है. कांग्रेस विधायक के साथ चुनाव प्रचार करते आरोपी का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Suicide Case in Koriya: खुदकुशी के मामले ने कोरिया पुलिस की कार्यप्रणाली को सवालों के घेरे में ला दिया है. जनकपुर-भरतपुर में 40 दिन पहले खुदकुशी की घटना हुई थी. आरोप है कि पंचायत सचिव को खुदकुशी के लिए उकसाने वालों पर एफआईआर करने में पुलिस ने देरी की. फरार आरोपी की गिरफ्तारी करने के बजाय पुलिस ने खुलेआम घूमने की छूट दी. आरोपियों में सत्ताधारी दल कांग्रेस के भरतपुर ब्लॉक अध्यक्ष और सांसद प्रतिनिधि रविप्रताप सिंह का नाम भी शामिल है.

विधायक के साथ दिखा खुदकुशी मामले का आरोपी

आरोपी खैरागढ़ उपचुनाव में कांग्रेस विधायक गुलाब कमरो के साथ प्रचार करते नजर आ रहे हैं. विधायक के साथ चुनाव प्रचार करते आरोपी का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया के अलावा विधायक के नाम से बने दो व्हाट्सएप ग्रुप में भी समर्थक फोटो को अपलोड कर रहे हैं. भरतपुर जनपद पंचायत क्षेत्र में च्यूर गांव के पंचायत सचिव छत्रपाल ने 22 फरवरी को फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी थी. मौके पर मृतक के पास से सोसाइड नोट मिला था.

सुसाइड नोट में पंचायत सचिव ने खुदकुशी का कारण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रवि प्रताप सिंह, जनपद सीईओ अनिल अग्निहोत्री और पंचायत इंस्पेक्टर राजकुमार पाण्डेय को बताया था. मामला शांत करने के लिए लंबी प्रक्रिया वाले अनुकंपा नियुक्ति का सहारा लिया गया. मृतक के पुत्र को घटना के चंद दिनों में ही अधिकारियों ने अनुकंपा नियुक्ति दे दी. बाद में मामले ने राजनैतिक रंग ले लिया और इलाके की पूर्व विधायक चंपादेवी पावले, पूर्व मंत्री भईयालाल राजवाडे समेत कई बीजेपी नेताओं ने पुलिस प्रशासन पर दबाव बनाया.

मां और बेटी की हत्या के मामले ओडिशा के पूर्व विधायक को आजीवन कारावास की सजा, जानें पूरा मामला

एसपी ने कहा आरोपियों को पकड़ने का प्रयास है जारी

सोसाइड नोट में लिखे तीनों लोगों के खिलाफ जनकपुर थाना में 306/34 की एफआईआर दर्ज की गई. फिलहाल पुलिस रिकार्ड में तीनों आरोपी फरार बताए गए हैं. आरोपियों को पुलिस तलाश करने की बात कह रही है. एसपी प्रफुल कुमार ठाकुर ने बताया कि आरोपी लगातार फरार चल रहे हैं. मामले में जांच जारी है, सबूत इकट्ठा करना है. अब FIR हुई है तो चालान भी होगा. आरोपियों को पकड़ने का प्रयास जारी है. खैरागढ़ उपचुनाव में प्रचार करने के मामले को दिखवा लेते हैं.

Bastar News: बस्तरवासियों को सीएम बघेल ने दी सौगात, नेहरू मेमोरियल पार्क का किया लोकापर्ण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
नितिन नवीन की नई टीम में यूपी से 8 नेता, स्मृति ईरानी का बढ़ा कद
नितिन नवीन की नई टीम में यूपी से 8 नेता, स्मृति ईरानी का बढ़ा कद
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
नितिन नवीन की नई टीम में यूपी से 8 नेता, स्मृति ईरानी का बढ़ा कद
नितिन नवीन की नई टीम में यूपी से 8 नेता, स्मृति ईरानी का बढ़ा कद
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Embed widget