एक्सप्लोरर

Koriya News: कोरिया में विधायक और मेयर की तस्वीर के आगे लोगों ने बजाई घंटी, जानें- वजह

चिरमिरी निवासी मनेन्द्रगढ विधानसभा से विधायक विनय जायसवाल के आश्वासन पर शांत हुआ. उन्होंने आश्वासन दिया था कि चिरमिरी को ज़िला मुख्यालय बनाया जाएगा. वादा पूरा नहीं होने पर अनूठा विरोध शुरू हो गया है.

Koriya News: कोरोना काल में डाक्टरों की हौसला अफ़जाई के लिए देश भर में ताली थाली बजाए गए थे. लेकिन कोरिया से नए बने ज़िले के लोग अपने विधायक और महापौर को जगाने के लिए घंटी बजा रहे हैं. विधायक और महापौर की तस्वीर के सामने रखकर घंटी बजाई जा रही है. मामला कोरिया से अलग होकर बने मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी और सोनहत ज़िले के चिरमिरी नगर पालिक निगम का है. लोग विधायक पर धोखाधड़ी का आरोप लगाकर प्रदर्शन कर रहे हैं. 

चिरमिरी को जिला मुख्यालय बनाने का विधायक ने दिया था आश्वासन

पिछले 15 अगस्त को प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोरिया से अलग मनेन्द्रगढ को ज़िला बनाने की घोषणा की थी. जिसके बाद चिरमिरी नगर पालिक निगम में मनेन्द्रगढ को ज़िला बनाने का लोगों ने विरोध किया. इससे बचने के लिए ज़िले के नाम में तीन प्रमुख स्थानों को जोड़कर चिरमिरी के लोगों का ग़ुस्सा शांत कर लिया गया था. लोगों का गुस्सा चिरमिरी के रहने वाले मनेन्द्रगढ विधानसभा से विधायक विनय जायसवाल के आश्वासन पर शांत हुआ. उन्होंने आश्वासन दिया था कि चिरमिरी को ज़िला मुख्यालय बनाया जाएगा.

Jashpur News: दिल्ली और यूपी वालों को भाया जशपुर की नाशपाती का स्वाद, इतने किसानों की बढ़ी आय

वादा पूरा नहीं होने पर लोगों ने जगाने के लिए अपनाया अनूठा तरीका

लेकिन अब जब मनेन्द्रगढ में ज़िला कार्यालय के विकास के लिए राजस्व एवं आपदा प्रबंधन की तरफ से 1 करोड 73 लाख की राशि स्वीकृत कर दी गई तो भरोसा टूटते देख चिरमिरी नगर पालिक निगम के लोगों ने मोर्चा बनाकर फिर विरोध शुरू कर दिया है. ग़ौरतलब है कि मनेन्द्रगढ के जौनपुर में आरटीआई भवन को फ़िलहाल ज़िला कार्यालय के रूप में संचालित किए जाने के लिए राशि जारी कर दी गई है. जिसके बाद 'चिरमिरी ज़िला बनाओ मोर्चा' के बैनरत तले लोगों ने एक बार फिर कांग्रेस विधायक विनय जायसवाल पर वादाखिलाफी का आरोप लगाकर अलग क़िस्म का विरोध शुरू कर दिया है. इस बार मोर्चा से जुड़े कार्यकर्ता ने हल्दीबाड़ी चौक पर विधायक और उनकी महापौर पत्नी कंचन जायसवाल की तस्वीर स्थापित कर दी है और दोनों को जगाने के लिए तस्वीर के सामने घंटी बजा रहे हैं. 

Bastar News: अब रायपुर से अंतागढ़ तक चलेगी डेमू स्पेशल ट्रेन, लंबे समय से उठ रही थी मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'

वीडियोज

CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
छात्रों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
CJP Protest LIVE: सरकार से CJP को बातचीत के ऑफर पर बोले जितेन्द्र सिंह- कल से अब तक चार बार हुई कोशिश
LIVE: सरकार से CJP को बातचीत के ऑफर पर बोले जितेन्द्र सिंह- कल से अब तक चार बार हुई कोशिश
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
Embed widget