एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: कोरबा में जंगली हाथी के हमले में एक ही परिवार के दो लोगों की मौत एक घायल, वन विभाग ने जारी की ये चेतावनी

Korba News: जंगली हाथी के हमले में मरने वाले पीड़ित परिजनों को वन विभाग ने 6 लाख रुपये के आर्थिक सहायता का एलान किया है. जबकि इस हमले में घायल एक व्यक्ति के इलाज का खर्च वन विभाग ने देने को कहा है.

Korba Wild Elephat Attack: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में रविवार (10 सितंबर) को जंगली हाथी के हमले में एक ही फैमिली के दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया. वन विभाग के एक अधिकारी ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि ये घटना दोपहर करीब एक बजे की है, ये फैमिली कटघोरा जंगल के चोटिया कोयला खदान के पास बांस काटने गई थी. इसी दौरान एक जंगली हाथी ने उन पर हमला कर दिया. मृतक महिलाओं की पहचान राजकुमारी (39) और पुन्नी बाई (55) के रुप में हुई है, जो क्षेत्र के कोरबी गांव के रहने वाले हैं.

जबकि इसी परिवार के नरसिंह पैकरा (42) गंभीर रुप से घायल हैं, उनका इलाज जारी है. दरअसल, इस परिवार के 4 लोग रविवार (10 सितंबर) को दोपहर में जंगल क्षेत्र में बांस काटने गये थे. अचानक एक जंगली हाथी ने इन पर हमला कर दिया. हाथी के अचानक हमले से लोग डर कर भागने लगे. हाथी ने दोनों महिलाओं राजुकमारी और पुन्नी बाई को कुचल कर मार डाला, दोनों महिलाओं को बचाने की कोशिश करते हुए नरसिंह पैकरा गंभीर रुप से घायल हो गये हैं. इस दौरान मौके पर मौजूद नरसिंह पैकरा का बेटा दीपक ने भाग कर अपनी जान बचाई. 

पीड़ित परिवारों के 6 लाख रुपये की आर्थिक सहायता का एलान

घायल नरसिंह पैकरा के इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया है. सूचना के बाद मौके पर पहुंचे अधिकारियों और स्थानीय प्रशासन की टीम ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इस संबंध में डीएफओ ने बताया कि दोनों मृतक महिलाओं के परिजनों को तत्काल 25 हजार रुपये की सहायता राशि जारी की गई है. उन्हें 5.75 लाख रुपये मुआवजे की अगली राशि आवश्यक औपचारिकताओं को पूरी करने के बाद दी जायेगी. उन्होंने बताया कि हाथी के हमले में घायल व्यक्ति के इलाज का खर्च वन विभाग देगा.

वन विभाग ने जारी की है ये चेतावनी

इस क्षेत्र में जंगली हाथियों को लेकर वन विभाग ने चेतावनी जारी की है. वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, यहां के केंदई और इटमा वन क्षेत्र के 41 जंगली हाथियों का एक झुंड घूम रहा है, इसलिए स्थानीय लोगों को जंगल में न जाने की सलाह दी गई है. इस क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से हाथी के हमलों की संख्या में इजाफा हुआ है. छत्तीसगढ़ के सरगुजा, रायगढ़, कोरबा, सूरजपुर, महासमुंद, धमतरी, गरियाबंद, बालोद, बलरामपुर और कांकेर जिले के लोग लगातार जंगली जानवरों के हमले का सामना कर रहे हैं. मीडिया में छपी खबरों के मुताबिक, बीते तीन सालों में प्रदेश में जंगली हाथियों के हमले में 230 से अधिक मौतें हुई हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राष्ट्रमंडल खेल: ज्ञानेश्वरी यादव का स्वागत, CM साय ने की 30 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि की घोषणा
राष्ट्रमंडल खेल: ज्ञानेश्वरी यादव का स्वागत, CM साय ने की 30 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि की घोषणा
CM साय की मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, बस्तर के लिए मांगा विशेष प्रावधान
CM साय की मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, बस्तर के लिए मांगा विशेष प्रावधान
कुलगाम हमला: छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों की मौत, मचा हड़कंप
कुलगाम हमला: छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों की मौत, मचा हड़कंप
मेडल विजेता ज्ञानेश्वरी यादव के परिवार का दर्द- सरकार ने मदद नहीं की
मेडल विजेता ज्ञानेश्वरी यादव के परिवार का दर्द- सरकार ने मदद नहीं की

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
PoJK में हुए दिखावटी चुनाव पर भड़के प्रदर्शनकारी, बोले - 'जूते की नोक पर...'
PoJK में हुए दिखावटी चुनाव पर भड़के प्रदर्शनकारी, बोले - 'जूते की नोक पर...'
बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा
बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा
Embed widget