एक्सप्लोरर

सऊदी से बुलाकर छत्तीसगढ़ के कोरबा में हत्या, लाश के 17 टुकड़े कर बांध में फेंका, प्रेमी-प्रेमिका गिरफ्तार

Wasim Ansari Murder Case: जानकारी के मुताबिक रेहाना और वसीम की दोस्ती ट्रेन में हुई थी. सऊदी अरब जाने के बाद वसीम रेहाना से वीडियो कॉल पर बातचीत करता था. अब हनीट्रैप का मामला सामने आया है.

Chhattisgarh Murder Case: कोरबा पुलिस ने रांची के वसीम अंसारी हत्याकांड की गुत्थी सुलझा ली है. पुलिस ने प्रेमी प्रेमिका को ओडिशा से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि वसीम अंसारी की हत्या के बाद शव को 17 टुकड़े टुकड़े कर फ्रीजर में रख दिया गया था.

बता दें कि दो दिन पहले पाली थाना क्षेत्र के गोपालपुर इलाके में दो बोरी से मानव अंग बरामद हुए थे. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की कई टीमों को जांच में लगाया गया.

मौके पर मिले साक्ष्य के आधार पर पुलिस ने आरोपियों को राउरकेला से गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि शव की पहचान छिपाने की योजना थी. पुलिस के मुताबिक राजा खान और उसकी प्रेमिका रेहाना ने वसीम अंसारी को किराए के मकान में बुलाया था. रात में दोनों ने मिलकर वसीम अंसारी की हत्या कर दी.

हत्या के बाद शव को टुकड़े टुकड़े कर फ्रीजर में छिपा दिया. अगले दिन आधे टुकड़ों को स्कूल बैग में और आधे टुकड़ों को बोरे में भरकर बांध के पास फेंक दिया.

17 टुकड़े टुकड़े कर फ्रीजर में रखा शव

जानकारी के मुताबिक रेहाना और वसीम की दोस्ती ट्रेन में हुई थी. उसके बाद वसीम सऊदी अरब चला गया. सऊदी अरब पहुंचने के बाद रेहाना और वसीम की लगातार बातें होती रही. बातचीत के दौरान रेहाना ने वसीम का अश्लील वीडियो बना लिया. कुछ दिनों बाद रेहाना को राजा खान से दोबारा प्रेम हो गया.

उसने राजा खान को वसीम के बारे में बताया. बताया जाता है कि रेहाना और राजा ने वसीम को अश्लील वीडियो के आधार पर कई बार ब्लैकमेल भी किया. 

वसीम अंसारी हत्याकांड की सुलझी गुत्थी 

प्लानिंग के तहत दोनों ने वसीम अंसारी को कोरबा बुलाया. रात में प्रेमी प्रेमिका ने वसीम की हत्या कर सामान लूट लिया. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से सोने की चेन, मोबाइल और अन्य सामान जब्त किये गये हैं. घटनाक्रम के पीछे आरोपियों की मंशा वसीम का पैसा हड़पना था.

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपियों की कोर्ट में पेशी के बाद अगली कार्रवाई की जा रही है. मालूम चला है मृतक वित्तीय लेनदेन के लिए यूपीआई पासवर्ड की जानकारी रेहाना को थी. वारदात के दिन पासवर्ड का इस्तेमाल खरीदारी में किया गया था.

Train Cancelled: रेलवे ने छत्तीसगढ़ रूट की इन ट्रेनों को किया कैंसिल, इस वजह से लिया गया फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!

वीडियोज

Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
अजिंक्य रहाणे के डेब्यू को लेकर आई बड़ी खबर, नई पारी की होगी शुरुआत
अजिंक्य रहाणे के डेब्यू को लेकर आई बड़ी खबर, नई पारी की होगी शुरुआत
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
Swine Flu:तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
Embed widget