एक्सप्लोरर

Korba News: सीएम की सख्ती के बाद हरकत में कोरबा जिला प्रशासन, अवैध कोयला के खिलाफ की ताबड़तोड़ कार्रवाई

Korba News: कार्रवाई में बाधा पहुंचाने के उद्देश्य से लगभग 15-20 लोग बेस बॉल, बैट, डंडा लेकर मौके पर पहुंचे और अधिकारियों पर दबाव बनाने की कोशिश की. अधिकारियों ने पुलिस को पहले ही सूचित कर दिया था.

Korba News: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सख्ती के बाद कोरबा जिला प्रशासन हरकत में आ गया है. अब गैर कानूनी रूप से कोयले का कारोबार करने वालों की खैर नहीं. कलेक्टर रानू साहू के निर्देश पर कल आधी को राजस्व विभाग की टीम ने एसईसीएल के कुसमुंडा क्षेत्र से एक टिपर को जब्त कर लिया. वाहन चालक से टिपर में लदे कोयले की रायल्टी पर्ची और दस्तावेजों की मांग की गई, पेश नहीं करने पर राजस्व अधिकारियों की टीम ने कोयला लदे टिपर को जब्त कर सर्वमंगला पुलिस चौकी के सुपुर्द कर दिया. गौरतलब है कि बरमपुर-सर्वमंगला नगर में अवैध रूप से कोयले का परिवहन हो रहा था.

छापा मारने गई टीम पर दबाव बनाने की कोशिश

कार्रवाई के बाद सुबह से शाम तक राजस्व और पुलिस अधिकारियों की टीम ने दो अवैध कोल यार्डों पर छापा मारकर भारी मात्रा में अवैध कोयला जब्त किया. प्रशासन और पुलिस की टीम ने कोरबा तहसील में नकटीखार रिंग रोड पर टोयटा सर्विंसिंग सेंटर के पास कोल यार्ड में दबिश देकर भारी मात्रा में अवैध रूप से भण्डारित कोयला बरामद किया अवैध रूप से संचालित कोल यार्ड नवनीत पलेरिया उर्फ अंशु पलेरिया का बताया जा रहा है. जांच के दौरान कोल यार्ड में दो कोयला लोडेड टिपर, एक खाली टिपर, दो कोयला लोडेड मेटाडोर, एक लोडर जेसीबी और तीन ट्रिप टेलर भी जब्त किये गये. इस दौरान प्रशासनिक कार्रवाई में बाधा पहुंचाने के उद्देश्य से लगभग 15-20 लोग बेस बॉल, बैट, डंडा लेकर मौके पर पहुंचे और अधिकारियों पर दबाव बनाने की कोशिश की.

सुबह से शाम तक अवैध कोल डिपो पर छापेमारी 

राजस्व अधिकारियों की टीम ने पहले ही रामपुर चौकी प्रभारी को दबिश के संबंध में जानकारी देकर पुलिस बल भेजने को कहा था. कार्रवाई के दौरान अवैध कोल यार्ड में काम कर रहे कई लेबर मौके से भाग गये. शाम को राजस्व और पुलिस अधिकारियों की टीम ने बरमपुर के एक और अवैध कोल डिपो पर छापा मारा. डिपो में लगभग 30 टन अवैध कोयला पाया गया. खनिज विभाग के अधिकारियों को बुलाकर अवैध कोयले की जब्ती की कार्रवाई की गई. जब्त कोयले की मात्रा, रायल्टी चोरी, राजस्व हानि का आंकलन खनिज विभाग की कार्रवाई के बाद हो सकेगा. 

नौसेना का 'Milan-2022' एक्सरसाइज इसी महीने, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, रूस समेत 46 देशों को निमंत्रण

Akhilesh Yadav के खिलाफ कांग्रेस नहीं उतारेगी उम्मीदवार, पुरानी है गांधी और मुलायम परिवार की 'चुनावी यारी'

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: स्मार्ट मीटर से बिजली खपत नहीं बढ़ती, CSPDCL के सर्वे में सच्चाई आई सामने
छत्तीसगढ़: स्मार्ट मीटर से बिजली खपत नहीं बढ़ती, CSPDCL के सर्वे में सच्चाई आई सामने
छत्तीसगढ़: 4 गुना बढ़े बिजली बिल, स्मार्ट मीटर ने किया परेशान
छत्तीसगढ़: 4 गुना बढ़े बिजली बिल, स्मार्ट मीटर ने किया परेशान
जेल में बंद प्रेमी से शादी, 7 महीने बाद जगदलपुर जेल में अनोखी बारात; जानें पूरा मामला
जेल में बंद प्रेमी से शादी, 7 महीने बाद जगदलपुर जेल में अनोखी बारात; जानें पूरा मामला
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

वीडियोज

New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive
Avore EX2S Review: 260KM Range वाली Electric Bike! Worth Buying? #avore #bikelaunch #autolive
Toyota Hilux 2026 launched at Rs 31.99 lakh| Auto Live #hilux #toyota
Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राज्यसभा में पास हुआ ‘वंदे मातरम’ बिल, जानें सरकार ने क्या कहा?
राज्यसभा में पास हुआ ‘वंदे मातरम’ बिल, जानें सरकार ने क्या कहा?
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
'मैं सही समय...', सदन में न भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में न भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
Embed widget