एक्सप्लोरर

Akhilesh Yadav के खिलाफ कांग्रेस नहीं उतारेगी उम्मीदवार, पुरानी है गांधी और मुलायम परिवार की 'चुनावी यारी'

UP Election 2022: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) अमेठी और रायबरेली से राहुल गांधी और सोनिया गांधी के खिलाफ उम्मीदवार नहीं उतारती रही है.

UP Election 2022: राजनीति में जहां एक एक सीट के लिए पार्टियां अपना हर दांव चल रही है, वही सालों से मुलायम और गांधी परिवार यूपी में अपनी राजनीतिक दोस्ती निभाता आ रहा है. मंगलवार को ही कांग्रेस (Congress) ने करहल (Karhal) से अपने उम्मीदवार ज्ञानवती यादव को चुनावी मैदान से हटा दिया है. करहल से समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) मैदान में हैं और उन्होंने सोमवार को नामांकन दाखिल किया था. बीजेपी ने उनके खिलाफ केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल को मैदान में उतारा है.

आज नामांकन का आखिरी दिन था. आज कांग्रेस की तरफ से किसी ने नामांकन नहीं किया, जबकि पार्टी ने अपनी लिस्ट में करहल से ज्ञानवती यादव को टिकट दिया था. वहीं दूसरी तरफ जसवंत नगर से भी कांग्रेस के किसी उम्मीदवार ने अपना नामांकन नहीं किया है. यहां से मुलायम सिंह के भाई शिवपाल सिंह यादव चुनाव लड़ रहे हैं. बता दें कि समाजवादी पार्टी अमेठी और रायबरेली से अपना उम्मीदवार खड़े नहीं करती रही है.

सोनिया गांधी-  रायबरेली लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी 2009 से ही सोनिया के खिलाफ उम्मीदवार नहीं देती है. सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) 2004 से चुनाव लड़कर जीतती रही हैं. इस सीट से समाजवादी पार्टी ने 2009, 2014 और 2019 के चुनावों में अपना उम्मीदवार नहीं दिया था.

राहुल गांधी - 2004 से लेकर 2014 तक राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के खिलाफ अमेठी में सपा ने कभी उम्मीदवार नहीं दिया. राहुल 2004 से लगातार 2014 तक यहां से सांसद रहे लेकिन 2019 में स्मृति ईरानी ने उन्हें हरा दिया था.

मुलायम सिंह यादव– 2009 से 2019  के लोकसभा चुनावों में कांग्रेस मुलायम सिंह (Mulayam Singh Yadav) के खिलाफ मैनपुरी से कोई उम्मीदवार नहीं उतारती रही है. मुलायम सिंह यादव ने 2014 का चुनाव दो जगहों मैनपुरी और आजमगढ़ से लड़ा था. कांग्रेस ने आजमगढ़ में अपना उम्मीदवार उतारने का फैसला लिया था लेकिन मैनपुरी में कैंडिडेट नहीं दिया.

अखिलेश यादव – कांग्रेस ने अखिलेश (Akhilesh Yadav) के खिलाफ 2009 में कन्नौज सीट पर और 2019 में आजमगढ़ में कोई उम्मीदवार नहीं उतारा था.

डिंपल यादव – कांग्रेस ने 2014 और 2019 कन्नौज लोकसभा सीट पर डिंपल यादव (Dimple Yadav) के खिलाफ उम्मीदवार नहीं दिया था, हालांकि 2009 के फिरोजाबाद लोकसभा के उपचुनाव में कांग्रेस के राज बब्बर ने डिंपल को चुनाव हराया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget