एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News: कोरबा जिले में भागने के दौरान गिरा शख्स, जंगली हाथी ने कुचलकर मार डाला

Korba News: छत्तीसगढ़ के कोरबा में जंगली हाथी के हमले से एक ग्रामीण की मौत हो गई है. वन विभाग केअधिकारी ने बताया कि हाथी से डरकर भागने के दौरान शामलाल ​गिर गया और हाथी ने उसे कुचल दिया.

Elephants Terror In Korba: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के कोरबा जिले में जंगली हाथी के हमले में एक ग्रामीण की मौत हो गई. वन विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी. कोरबा  (Korba) जिले के अंतर्गत कटघोरा (Katghora) की वन मंडल अधिकारी प्रेमलता यादव ने बताया कि पसान वन परिक्षेत्र के अंतर्गत चंदरौटी गांव में जंगली हाथी के हमले में ग्रामीण शामलाल सिंह की मौत हो गई. शामलाल की उम्र 50 साल थी.

प्रेमलता यादव ने बताया कि वन विभाग को जानकारी मिली है कि जिला मुख्यालय से लगभग 80 किलोमीटर दूर पसान क्षेत्र के चंदरौटी गांव निवासी शामलाल सिंह के मकान को एक हाथी तोड़ रहा था. जब शामलाल ग्रामीणों की मदद से हाथी को भगाने का प्रयास कर रहा था तब हाथी आक्रोशित हो गया और ग्रामीणों पर हमला करने के लिए आगे बढ़ा. अधिकारी ने बताया कि हाथी से डरकर भागने के दौरान शामलाल ​वहीं गिर गया और हाथी ने उसे कुचल दिया.

25 हजार रुपये की तत्काल सहायता
वहीं पसान के वन परिक्षेत्र अधिकारी धर्मेंद्र चौहान ने बताया कि क्षेत्र में 23 हाथियों का एक दल विचरण कर रहा है. इनमें से एक हाथी दल से अलग हो गया, दल से अलग हुए हाथी ने ही आज तड़के शामलाल पर हमला कर दिया. चौहान ने बताया कि मृतक के परिजन को विभाग की ओर से 25 हजार रुपये तत्काल सहायता राशि दी गई है. शेष 5.75 लाख रुपये सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद दिए जाएंगे.

सरगुजा में भी हाथियों का उत्पात
वहीं सरगुजा में हाथियों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है. यहां के मैनपाट इलाके में आए दिन हाथी ग्रामीणों का मकान तोड़कर तहस नहस कर रहे हैं. यही नहीं वन विभाग भी इन हाथियों से ग्रामीणों की संपत्तियों को बचाने में नाकाम साबित हो रहा है. जानकारी के मुताबिक पिछले सात महीने से मैनपाट वनक्षेत्र में में हाथियों का दल घूम रहा है. दिन में 10 से ज्यादा हाथियों का यह समूह सरहदी जिले रायगढ़ के कापू रेंज में चला जाता है और शाम हबोते ही सरगुजा के मैनपाट इलाके में आ जाता है.

घरों को किया तहस नहस
मैनपाट इलाके में इस झुंड ने कई घरों को तहस नहस कर दिया है. मैनपाट के तराई इलाकों में बसी बस्तियों को इन हाथियों ने काफी नुकसान पहुंचाया है और यह सिलसिला लंबे वक्त से चल रहा है. वन विभाग ने इन हाथियों को रोकने के लिए तमाम तरह के इंतजाम किए लेकिन सभी इंतजाम धरे के धरे रह गए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिलासपुर: महतारी वंदन योजना में बड़ी गड़बड़ी, अब होगी रिकवरी
बिलासपुर: महतारी वंदन योजना में बड़ी गड़बड़ी, अब होगी रिकवरी
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget