एक्सप्लोरर

Chhattisgarh के इस जिले में मिला 11 फीट लंबा किंग कोबरा, देखकर फूले लोगों के हाथ पैर, स्नेक कैचर ने किया रेस्क्यू

Korba News: कोरबा जिला जैव विविधता के लिए जाना जाता है. यहां का वातावरण वन्यप्राणियों खासतौर पर सांप के लिए अनुकूल है. जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में किंग कोबरा की मौजूदगी दर्ज की गई है.

Korba News: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के जंगल में 11 फीट लंबा किंग कोबरा मिला है. कोरबा जिला मुख्यालय से 40 किलोमीटर दूर 11 फीट लंबे कोबरा (King Cobra) सांप को रेस्क्यू किया गया है. मामला सोलवा ग्राम पंचायत के छुईढोढा के पास का है. यहां उस वक्त लोगों के हाथ-पैर फूल गए, जब उन्होंने बाड़ी में 11 फीट लंबा कोबरा सांप देखा. बाद में लोगों की जानकारी पर स्नेक रेस्क्यू टीम वहां पहुंची और कोबरा को पकड़ लिया, इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली.

दरअसल, गांव के कुछ लोग महुआ बीनने के साथ ही अपनी बाड़ी में काम भी कर रहे थे, तभी उन्होंने किंग कोबरा को फन फैलाए हुए बैठे देखा. दुनिया के जहरीले सांपों में से एक कोबरा को देख वे सारा काम छोड़कर वहां से भाग खड़े हुए. कोबरा के बाड़ी में होने की खबर पूरे गांव में फैल गई. मौके पर काफी संख्या में भीड़ इकट्ठी हो गई. वे दूर से ही कोबरा को देख रहे थे. तब ग्रामीणों ने स्नेक कैचर जितेंद्र सारथी को तुरंत सूचना दी.

क्या गया रेस्क्यू
किंग कोबरा मिलने की खबर मिलते ही वन विभाग की टीम और स्नेक कैचर जितेंद्र सारथी गांव में पहुंचे. उन्होंने मौके से लोगों को हटाया, ताकि रेस्क्यू के दौरान कोबरा उन पर हमला न कर दे, क्योंकि कोबरा सांप काफी आक्रामक माना जाता है. जैसे ही लोगों ने इलाके को खाली किया, तो जितेंद्र सारथी ने 11 फीट लंबे कोबरा को रेस्क्यू किया. इस दौरान वन विभाग के उच्च अधिकारी भी मौजूद रहे. रेस्क्यू करके कोबरा को इसके प्राकृतिक आवास यानि जंगल में छोड़ा गया, तब जाकर सभी ने राहत भरी सांस ली.

वन विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों और स्नेक कैचर जितेंद्र सारथी ने लोगों को सांप को नहीं मारने को लेकर जागरूक किया. साथ ही कहा कि जब भी उन्हें सांप दिखाई दे, तो वे तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दें. उन्होंने किंग कोबरा को बचाने की अपील भी लोगों से की. बता दें कि छत्तीसगढ़ का कोरबा जिला जैव विविधता के लिए जाना जाता है. यहां का वातावरण वन्यप्राणियों खासतौर पर सांप के लिए अनुकूल है. जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में किंग कोबरा की मौजूदगी दर्ज की गई है, जो जिले के साथ-साथ प्रदेश के लिए बड़े गर्व का विषय है. हाल ही में वन विभाग ने किंग कोबरा का सर्वे कराया था, जिसमें पाया गया कि ये यहां बहुत लंबे समय से निवास कर रहे हैं. उनके लिए कोरबा का जंगल बहुत ही अनुकूल वातावरण प्रदान करता है.

'हरा सोना' के भुगतान की मांग पर किया नेशनल हाईवे जाम, पूर्व वन मंत्री ने कहा- ठेकेदारों ने किया करोड़ों का भ्रष्टाचार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'आइए ऐसे भारत का निर्माण करते हैं जो...' कोहली-रोहित ने यूं दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
'आइए ऐसे भारत का निर्माण करते हैं जो...' कोहली-रोहित ने यूं दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget