एक्सप्लोरर

Kabirdham: रेप पीड़िता ने एसपी ऑफिस के सामने केरोसिन डालकर की आत्महत्या करने की कोशिश, ये है पूरा मामला

Kabirdham News: कबीरधाम जिले में एक रेप पीड़िता ने एसपी ऑफिस के सामने खुद पर केरोसिन डालकर आत्महत्या करने की कोशिश की. साथ ही पीड़िता ने पुलिस पर गंभीर आरोप भी लगाए.

Kabirdham Crime News: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के कबीरधाम  (Kabirdham) में एक रेप पीड़िता ने एसपी ऑफिस के सामने जमकर हंगामा किया. रेप पीड़िता ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए खुद के ऊपर केरोसिन डालकर आत्महत्या करने का भी प्रयास किया, लेकिन वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया. हंगामा कई मिनटों तक चलता रहा. इस दौरान रेप पीड़िता ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि वो उसकी शिकायत पर कार्रवाई नहीं कर रही है. 

वहीं पुलिस का कहना है कि इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. दरअसल, कबीरधाम एसपी कार्यालय के सामने उस वक्त हंगामा मच गया, जब एक रेप पीड़िता महिला एसपी ऑफिस के पास पहुंची. पीड़िता महिला एसपी से मिलने पहुंची थी, लेकिन एसपी ऑफिस में नहीं थे, लेकिनपीड़िता ने एसपी से मिलने की जिद करने लगी और अपनी शिकायत पर कार्रवाई की मांग करने लगी. फिर अचानक रेप पीड़िता ने क अपने ऊपर केरोसिन छिड़क लिया और माचिस लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास करने लगी. 

महिला बोली- एसपी सर रिश्वत खोर हैं
तभी वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया. इसके बाद भी रेप पीड़िता महिला बार-बार खुद को आग लगाने की कोशिश करती रही. यही नहीं पीड़िता रोते हुए अपने साथ हुए अन्याय की बात जोर-जोर से चिल्लाकर कहती रही. यही नहीं महिला ने कहा कि एसपी सर रिश्वत खोर हैं. बस उनको वीडियो बनाना आता है. रेप पीड़िता का कहना है कि आरोपी उसे रायपुर के एक होटल में लेकर गया था. वहां उसने उसके के साथ अनाचार किया.
 
ये है पूरा मामला
पीड़िता ने कहा कि उसने इस घटना की शिकायत रायपुर और कबीरधाम दोनों पुलिस से की, लेकिन डेढ़ महीने तक कार्रवाई नहीं होने से तंग आकर उसने ये कदम उठाया है. दरअसल रेप पीड़िता महिला का अबरार खान नाम के युवक के साथ तीन सालों तक प्रेम प्रसंग था. इसी बीच तीन जून को अबरार खान पीड़ित महिला को रायपुर के एक होटल में लेकर पहुंचा और उसके साथ होटल में तीन दिन तक शारीरिक संबंध बनाया. वहीं जब आरोपी अबरार खान के परिजनों को उसके होटल में रहने की बात पता चली तो वो भी वहां पहुंच गए.

एसपी अभिषेक पल्लव ने क्या कहा
रेप पीड़ित महिला का आरोप है कि अबरार खान का पीछा छोड़ने की धमकी देते हुए उसके परिजनों ने उसके साथ मारपीट की. इसके बाद उसे मुंगेली के पास ले जाकर छोड़ दिया गया. उसी दरमियान उसे पता चला कि अबरार खान पहले से ही शादीशुदा है. उसने जो शादी करने का बात कही थी वह झूठ थी. वहीं इस पूरे मामले में एसपी अभिषेक पल्लव का कहना है कि ऑफिस के सामने एक रेप पीड़िता खुद पर मिट्टी तेल डालकर आग लगाने की कोशिश की कर रही थी, लेकिन वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे रोक लिया.

एसपी का कहना है कि पीड़ित महिला ने दो साल से शादी का झांसा देकर उसके साथ दुराचार किए जाने की बात कही थी. इस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया था. इसके बाद कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया था. अब महिला ने एक और शिकायत दी है कि रायपुर के होटल में मुख्य आरोपी और उसके परिजनों द्वारा उसके साथ मारपीट की गई है. इस पर रायपुर घटनास्थल होने के वजह से कवर्धा पुलिस जीरो ने जीरो एफआईआर दर्ज कर रायपुर पुलिस को भेज दी है.

Chhattisgarh Elections 2023: बीजेपी SC मोर्चा की रायपुर में बैठक आज, छत्तीसगढ चुनाव को लेकर बनेगी रणनीति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जेल में बंद प्रेमी से शादी, 7 महीने बाद जगदलपुर जेल में अनोखी बारात; जानें पूरा मामला
जेल में बंद प्रेमी से शादी, 7 महीने बाद जगदलपुर जेल में अनोखी बारात; जानें पूरा मामला
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी

वीडियोज

Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'जेन-ज़ी ने बताया 'विश्वगुरु' होने का क्या मतलब है', सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजली आंग्मो का बड़ा बयान
'जेन-ज़ी ने बताया 'विश्वगुरु' होने का क्या मतलब है', सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजली आंग्मो का बड़ा बयान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी फ्लॉप, ऐसे दिया विकेट कि मानसिकता पर उठेंगे सवाल
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी फ्लॉप, ऐसे दिया विकेट कि मानसिकता पर उठेंगे सवाल
'तानाशाही नहीं चलेगी, सरकार को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जानें क्या बोलीं प्रियंका गांधी?
'तानाशाही नहीं चलेगी, सरकार को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जानें क्या बोलीं प्रियंका गांधी?
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
CAA से किसान आंदोलन तक... 12 साल की मोदी सरकार में पहला इस्तीफा, भारी बवाल के बाद धर्मेंद्र प्रधान को छोड़ना पड़ा पद
CAA से किसान आंदोलन तक... 12 साल की मोदी सरकार में पहला इस्तीफा, भारी बवाल के बाद धर्मेंद्र प्रधान को छोड़ना पड़ा पद
धर्मेन्द्र प्रधान के शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफे के बाद क्या बाकी रह गया? CJP ने जारी की नई लिस्ट
धर्मेन्द्र प्रधान के शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफे के बाद क्या बाकी रह गया? CJP ने जारी की नई लिस्ट
Embed widget