एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Elections 2023: बीजेपी SC मोर्चा की रायपुर में बैठक आज, छत्तीसगढ चुनाव को लेकर बनेगी रणनीति

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में पहली बार बीजेपी अनुसूचित जाति मोर्चा की राष्ट्रीय बैठक हो रही है. इसमें छत्तीसगढ़ और राजस्थान के विधानसभा और लोकसभा चुनाव के लिए रणनीति बनाई जाएगी.

Chhattisgarh Assembly Elections 2023: छत्तीसगढ़ के साथ-साथ कई राज्यों में इस साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. इसको लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों की तैयारी भी चल रही है. इसी कड़ी में रायपुर (Raipur) में मंगलवार यानी आज बीजेपी (BJP) अनुसूचित जाति मोर्चा की बड़ी बैठक होने वाली है. इस बैठक में भारतीय जनता पार्टी (BJP) अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारी शामिल होंगे. इसलिए इस बैठक को काफी अहम माना जा रहा है.

दरअसल, आगामी विधानसभा और उसके बाद लोकसभा चुनाव की रणनीतिक तैयारियों को लेकर ये बैठक काफी अहम है. क्योंकि राज्य गठन के बाद पहली बार बीजेपी बड़े स्तर पर बैठक कर रही है. इसमें देश भर के 80 दिग्गज अनुसूचित जाति मोर्चा के नेता शामिल होंगे. छत्तीसगढ़ बीजेपी एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नवीन मार्कण्डेय ने बताया कि बैठक में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, राष्ट्रीय संगठक वी. सतीश, बीजेपी राष्ट्रीय महामंत्री और मोर्चा प्रभारी सीटी रवि, अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य, मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारी और 35 संगठन राज्यों के मोर्चा प्रदेश प्रभारी, सहप्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष शामिल हो रहे हैं. 

रायपुर में बनेगी चुनावी रणनीति
यानी बीजेपी एससी मोर्चा के सभी बड़े पदाधिकारी मंगलवार को राजधानी रायपुर में चुनावी रणनीति बनाने वाले हैं. बीजेपी के प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में ये बैठक होने वाली है. बैठक को लेकर बीजेपी अनूसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नवीन मार्कण्डेय ने कहा कि इसमें संगठनात्मक विषयों के साथ ही महासंपर्क अभियान की रिपोर्ट पर भी चर्चा होगी.  बैठक में केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा पिछले 9 साल के शासनकाल में अनूसचित जाति वर्ग के लिए लिए गए निर्णयों पर चर्चा होगी. 

10 सीटें हैं अनूसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित
नवीन मार्कण्डेय ने कहा कि इसके अलावा छत्तीसगढ़ और राजस्थान में दलितों विशेषकर दलित महिलाओं पर बढ़ी अत्याचार की घटनाओं को लेकर दोनों प्रदेश की कांग्रेस सरकारों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की भी रणनीति बनाई जाएगी. गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ विधानसभा में 10 सीटें अनूसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित हैं और प्रदेश में बीजेपी की अनुसूचित जाति वर्ग में स्थिति कमजोर मानी जा रही है. क्योंकि 2018 विधानसभा चुनाव के रिजल्ट में केवल दो सीट पर ही बीजेपी जीत पाई थी.

बता दें सात सीटें कांग्रेस के खाते में गई थी और एक सीट बहुजन समाज पार्टी जीती थी. इस बार विधानसभा चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला बताया जा रहा है. इस लिहाज से दोनों ही पार्टी के लिए ये 10 विधानसभा सीट बहुत अहम होने वाली हैं. वहीं राज्य के 11 लोकसभा सीट में एक अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है और इसमें बीजेपी को 2019 के लोकसभा चुनाव में जीत मिली है.

Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ में मुस्लिम मतदाताओं को साधने की कोशिश में बीजेपी, बनाया ये प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: स्मार्ट मीटर से बिजली खपत नहीं बढ़ती, CSPDCL के सर्वे में सच्चाई आई सामने
छत्तीसगढ़: स्मार्ट मीटर से बिजली खपत नहीं बढ़ती, CSPDCL के सर्वे में सच्चाई आई सामने
छत्तीसगढ़: 4 गुना बढ़े बिजली बिल, स्मार्ट मीटर ने किया परेशान
छत्तीसगढ़: 4 गुना बढ़े बिजली बिल, स्मार्ट मीटर ने किया परेशान
जेल में बंद प्रेमी से शादी, 7 महीने बाद जगदलपुर जेल में अनोखी बारात; जानें पूरा मामला
जेल में बंद प्रेमी से शादी, 7 महीने बाद जगदलपुर जेल में अनोखी बारात; जानें पूरा मामला
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget