एक्सप्लोरर

Jashpur Murder Case: पिता की हत्या कर फरार चल रहा बेटा गिरफ्तार, गमछे से गला दबाकर ले ली थी जान

छत्तीसगढ़ के जशपुर में बेटे ने अपने ही पिता की हत्या कर दी थी. वारदात को अंजाम देकर आरोपी झारखंड भाग गया था. पुलिस ने अब आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

Jashpur News: छत्तीसगढ़ के जशपुर में बेटे ने अपने ही पिता की हत्या कर दी. उसने अपने पिता को इसलिए मार दिया क्योंकि वह आए दिन शराब पीकर लड़ाई-झगड़ा करता था. इस बीच जब फिर से उसने झगड़ा किया तो बेटे ने गला दबाकर उसे मार डाला. वारदात को अंजाम देकर आरोपी झारखंड भाग गया था. मगर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

चार फरवरी का है मामला 

दरअसल 4 फरवरी को पुलिस को सूचना मिली कि पत्थलगांव थानाक्षेत्र के केराकछार गोर्रापारा गांव में संदिग्ध हालत में रामप्रसाद पायलेट (42 वर्ष) की लाश पड़ी हुई है. जबकि एक दिन पहले तक वह सही था. उसके पड़ोसियों ने इस बात की जानकारी पुलिस को दी थी. मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी. साथ ही शव का पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा था. पुलिस को जांच में पता चला कि रामप्रसाद शराब तो पीता ही था इसके अलावा वो घर में झगड़ा भी करता था. इसलिए पुलिस ने उसके परिजनों से पूछताछ की थी.

पुलिस को जांच में क्या मिला?

पुलिस को जांच में पता चला कि रामप्रसाद के चलते उसका बेटा नीरज पायलेट (21 वर्ष) भी उसके साथ नहीं रहता है. नीरज अपनी मां को लेकर दूसरे घर में रहता है. रामप्रसाद अकेले ही घर पर रहता था. इस बीच पुलिस को पीएम रिपोर्ट भी मिल गई. जिसमें पुलिस को पता चला कि उसकी हत्या की गई है. रामप्रसाद को गला दबाकर मारा गया है. पीएम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने जांच और तेज की तो पता चला कि घटना के दिन से उसके बेटा नीरज गायब है. इसी पर पुलिस को नीरज पर शक हुआ. पुलिस ने नीरज की तलाश शुरू की. तलाश करने पर पुलिस को पता चला कि नीरज झारखंड के छतरपुर में है. इसके बाद पुलिस ने मौके पर दबिश देकर उसे हिरासत में ले लिया.

आरोपी बेटे ने कैसे की थी हत्या?

हिरासत में लेने के बाद पुलिस ने नीरज से पूछताछ की तो उसने बताया कि 03 फरवरी की रात वो अपने पिता के घर गया था. उस दौरान भी उसके पिता ने शराब पी रखी थी. उसके घर पहुंचते ही फिर से वह झगड़ा करने लगा. नीरज ने बताया कि इस पर उसने अपने पिता को शांत कराने की कोशिश की. मगर वह नहीं माना, उल्टा गाली-गलौज करने लगा. इसलिए गुस्से में आकर मैंने गमछा निकाला और उसके गले को दबा दिया. जिससे उसकी मौत हो गई थी. 

पुलिस ने आरोपी पुत्र के खिलाफ की कार्रवाई

पुलिस ने आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ थाना पत्थलगांव में धारा 302 भा.द.वि. के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है. इसके पश्चात उसे न्यायालय में पेश किया गया है. न्यायालय के आदेश पर जेल दाखिल किया गया. इस कार्रवाई में निरीक्षक एन.एल. राठिया, सहायक उप निरीक्षक समृत मरावी, आरक्षक पवन पैंकरा, कमलेश वर्मा, मोरिस किस्पोट्टा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.

ये भी पढ़ें-

Scrap Trader Fraud: 62 लाख की ठगी कर भाग रहा था आरोपी, पुलिस ने रायपुर एयरपोर्ट के अंदर से दौड़ाकर पकड़ा

Koriya News: रियलिटी चेक में सरकारी दफ्तर से गायब मिले 5 अधिकारी और 160 कर्मचारी, कारण बताओ नोटिस जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, गांवों के हर स्कूल में छात्राओं के लिए बनेंगे टॉयलेट
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, गांवों के हर स्कूल में छात्राओं के लिए बनेंगे टॉयलेट

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
Blood Pressure Diet: आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
Embed widget