एक्सप्लोरर

Jashpur: फेसबुक पर दोस्ती के बाद शादी का झांसा देकर नाबालिग को बनाया हवस का शिकार, आरोपी गिरफ्तार

Facebook Friend Arrested in Rape Case: फेसबुक फ्रेंड ने तमिलनाडु बुलाकर जशपुर की बच्ची से रेप किया था. प्रेमजाल में फंसाने के बाद आरोपी ने शादी का झांसा दिया. बहकावे में आकर बच्ची तमिलनाड चली गई थी.

Facebook Friend Arrested from Tamil Nadu in Rape Case: छत्तीसगढ़ की जशपुर पुलिस ने रेप के आरोपी को तमिलनाडु से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. फेसबुक फ्रेंड ने तमिलनाडु बुलाकर जशपुर की बच्ची से रेप किया था. प्रेमजाल में फंसाने के बाद आरोपी ने शादी का झांसा दिया. फेसबुक फ्रेंड के बहकावे में आई बच्ची तमिलनाड चली गई. घर में बिना बताए अचानक बेटी के गायब हो जाने से परेशान मां ने पुलिस को शिकायत दी. पुलिस जांच में पता चला कि नाबालिग बच्ची तमिलनाडु के कोयम्बटूर में है.

पुलिस ने तमिलनाडु में बच्ची को कराया मुक्त

जशपुर पुलिस टीम ने दबिश देकर नाबालिग को आरोपी के कब्जे से मुक्त कराया. मामला जशपुर सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है. 7 नवंबर 2021 को  महिला ने जशपुर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी. रिपोर्ट में बताया कि 16 वर्षीय नाबालिग बेटी 26 अक्टूबर 2021 की सुबह घर से किसी को कुछ बताए बिना कहीं चली गई है. आसपास तलाश करने पर भी कुछ पता नहीं चला. जशपुर पुलिस ने धारा 363 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी. मामले की जांच दौरान पुलिस को मुखबिर और सायबर सेल से नाबालिग लड़की के तमिलनाडु में होने की सूचना मिली. सूचना पर तत्काल जशपुर पुलिस की टीम बरामदगी के लिए तमिलनाडु रवाना हुई.

Bastar Free Rice: बस्तर में मार्च के बाद मुफ्त चावल का लाभ गरीबों को मिलेगा या नहीं? अधिकारी ने बताई ये बात

शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म

कोयम्बटूर में टीम आरोपी प्रेम कुमार के कब्जे से नाबालिग को छुड़ाकर थाना जशपुर लाई. पूछताछ में पीड़िता ने बताया कि प्रेम कुमार से जान पहचान फेसबुक के जरिए हुई थी. आरोपी ने शादी का झांसा देकर कोयम्बटूर बुलाया और साथ रखकर दुष्कर्म किया. रेप की बात सामने आने पर मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 366, 376(2) और पॉक्सो एक्ट जोड़ा गया.

मामला दर्ज होने के बाद 20 वर्षीय प्रेम कुमार निवासी डिरोय चाह थाना टिंगखोंग जिला डिब्रूगढ़ (तमिलनाडु) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर लिया गया. अदालत के आदेश पर आरोपी को जेल दाखिल कर दिया गया. कार्रवाई में निरीक्षक धुर्वे, सहायक उप निरीक्षक राजेश यादव, प्रधान आरक्षक आनंद श्रीवास्तव, आरक्षक संजीवन तिग्गा, महिला आरक्षक गीता यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही. 

Koriya News: शारीरिक संबंध नहीं बनाने पर 15 साल की छात्रा को दी फेल करने की धमकी, शिक्षक गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राष्ट्रपति भवन में बस्तर के खास मेहमान, खुद परोसा भोजन
राष्ट्रपति भवन में बस्तर के खास मेहमान, खुद परोसा भोजन
बिलासपुर: जेल में कैदी ने जलती भट्ठी में लगाई छलांग, हुई मौत
बिलासपुर: जेल में कैदी ने जलती भट्ठी में लगाई छलांग, हुई मौत
छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सड़क हादसे में घायल
छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सड़क हादसे में घायल
छत्तीसगढ़: स्मार्ट मीटर से बिजली खपत नहीं बढ़ती, CSPDCL के सर्वे में सच्चाई आई सामने
छत्तीसगढ़: स्मार्ट मीटर से बिजली खपत नहीं बढ़ती, CSPDCL के सर्वे में सच्चाई आई सामने

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget