एक्सप्लोरर

Koriya News: शारीरिक संबंध नहीं बनाने पर 15 साल की छात्रा को दी फेल करने की धमकी, शिक्षक गिरफ्तार

Koriya News: कोरिया में नाबालिग छात्रा को व्हाट्सएप्प पर अश्लील वीडियो, फोटो भेजने के आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. शिक्षक मना करने के बाद भी लगातार अश्लील सामग्री भेज रहा था.

Koriya News: कोरिया में गुरु-शिष्य के रिश्ते को तार तार कर देने वाला मामला सामने आया है. आरोप है कि सरकारी स्कूल का शिक्षक कक्षा दसवीं की छात्रा को व्हाट्सएप्प पर अश्लील वीडियो, फोटो भेजता था. शिक्षक की हरकत से छात्रा डर गई और घर पर उदास और अकेली रहने लगी. उदासी का कारण पूछने पर बेटी ने मां को हो रही घटना की जानकारी दी. छात्रा के परिजनों ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत की. शिकायत पर पुलिस ने सरकारी शिक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. मामला बैकुंठपुर थाना क्षेत्र का है. 

नाबालिग छात्रा को शिक्षक भेजता था अश्लील सामग्री

महिला ने नाबालिग बेटी के साथ बैकुंठपुर थाना में शिकायत दी. शिकायत में बताया कि नाबालिग बेटी ग्राम सलका के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की दसवीं क्लास में पढ़ती है. बच्ची की उम्र 15 वर्ष है. 28 फरवरी को बेटी काफी डरी हुई उदास बैठी थी. उदासी का कारण पूछने पर नाबालिग ने डरते हुए बताया कि स्कूल में नैयर अंसारी नामक शिक्षक कक्षा छठवीं से ट्यूशन पढ़ा रहे हैं. अभी दो महीने पहले व्हाट्सएप्प पर अश्लील मैसेज, फोटो, वीडियो भेज रहे थे. मना करने के बाद भी लगातार अश्लील मैसेज, फोटो, वीडियो भेजकर शारीरिक संबंध बनाने के लिए बहला फुसला रहे हैं. विरोध करने पर वाट्सएप कॉल के जरिए प्रैक्टिकल एक्जाम में फेल करने की धमकी दे रहे हैं.  

Chhattisgarh News: नारियल के बीच छिपा रखा था दो करोड़ का गांजा, पुलिस ने ऐसे किया जब्त

अदालत के आदेश पर जेल दाखिल किया गया आरोपी

नाबालिग बेटी ने सभी मैसेज, फोटो, वीडियो का स्क्रीनशॉट मां को दिखाया. मां ने पति, देवर और स्कूल के प्राचार्य शशि बाला खलखो को घटना के बारे में बताया. नाबालिग बच्ची ने चाचा के साथ बैकुंठपुर थाना में जाकर लिखित आवेदन दिया. थाना में धारा 354 (घ), 509 (बी), पाक्सो अधिनियम की धारा 12 दर्ज कर जांच शुरू की गई.

मामले की गंभीरता देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को हालात से अवगत कराया गया. कोरिया एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह और उप पुलिस अधीक्षक कविता ठाकुर को प्रभावी कार्रवाई के लिए निर्देशित किया. बाद में एक स्पेशल टीम का गठन कर बैकुंठपुर सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी मो. नैयर अंसारी पिता मो. ताहिर अंसारी निवासी खुटहनपारा बैकुंठपुर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया. अदालत के आदेश पर आरोपी को जेल दाखिल किया गया. कार्रवाई में उप निरीक्षक रंभा साहु, प्रधान आरक्षक शशिभूषण, इलियास, सायबर सेल के आरक्षक अरविद कौल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. 

Chhattisgarh News: कोरिया जिले में लगे महाशिवरात्रि मेले में मधुमक्खियों ने किया हमला, अफरा-तफरी में आधा दर्जन श्रद्धालु घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'

वीडियोज

त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
प्रधानमंत्री के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले बयान पर RJD का रिएक्शन, 'यदि आपकी सरकार…'
प्रधानमंत्री के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले बयान पर RJD का रिएक्शन, 'यदि आपकी सरकार…'
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
Jana Nayagan Review: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
जना नायकन रिव्यू: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'ये तो वैसी ही बात है कि बच्चों का...', फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले पीएम मोदी के ऐलान पर प्रियंका गांधी का वार
'ये तो वैसी ही बात है कि बच्चों का...', फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले पीएम मोदी के ऐलान पर प्रियंका गांधी का वार
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
CJP Protest Viral Video : क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
Embed widget