एक्सप्लोरर

Jashpur: त्रिकोणीय प्रेम संबंध के शक में खौफनाक वारदात, कुल्हाड़ी से मारकर की प्रेमिका की हत्या

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में त्रिकोणीय प्रेम संबंध के शक में प्रेमी ने प्रेमिका की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया.

Chhattisgarh Crime News: छत्तीसगढ़ के जशपुर (Jashpur) जिले में प्रेम प्रसंग का खौफनाक मामला सामने आया है. यहां एक युवक ने त्रिकोणीय प्रेम संबंध के शक में अपनी प्रेमिका की बेरहमी से हत्या कर दी. पुलिस ने इस हत्या की गुत्थी को 24 घंटे के अंदर सुलझा लिया और आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. यह पूरा मामला कुनकुरी थाना क्षेत्र का है. 22 सितंबर को पुलिस को सूचना मिली कि खारीझरिया श्रीनदी पुल के पास एक अज्ञात युवती की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी गई.

इस पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और मामले की तस्दीक शुरू कर दी. घटनास्थल पर एक लड़की पेट के बल लेटी हुई मिली. पुलिस को मौके पर खून से सना हुआ कुल्हाड़ी, लड़की का स्कूटी और गमछा मिला.

मृतका के परिजनों ने जताया शक

पुलिस ने प्रथम दृष्टया जांच में हत्या की आशंका जताई और मर्ग इंटीमेशन की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्यात्मक लेख पाए जाने पर आईपीसी की धारा 302 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया. युवती की पहचान उसके मोबाइल के माध्यम से की गई जो कटंगखार में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) के पद पर पदस्थ थी. मृतका के परिजनों ने ग्राम देवरी निवासी मनोज कुमार के साथ प्रेम संबंध होने पर हत्या करने का शक उसी पर जताया.

इसके बाद थाना कुनकुरी के पुलिस स्टॉफ टीम बनाकर निकले. मुखबिर की सूचना और साइबर सेल के सहयोग से पतासाजी कर हत्या के संदिग्ध आरोपी मनोज कुमार को जशपुर नगर से कस्टडी में लेकर थाना लाया गया. मनोज कुमार से पूछताछ की गई जिसमें उसने बताया कि उसका मृतका के साथ पिछले 3- 4 साल से प्रेम संबंध था और लगातार मिलना जुलना होता था. वे दोनों कुछ महीने तक रायपुर में साथ रह रहे थे. देवकी का 8-10 महीने पहले सीएचओ के पद पर कटंगखार में नौकरी लग जाने पर वह रायपुर से वापस आ गई और कुछ दिन बाद मनोज कुमार भी गांव में वापस आ गया. 

आरोपी मनोज कुमार ने आगे बताया कि मृतका का नौकरी लग जाने के बाद उसके व्यवहार में परिवर्तन होने पर उसे संदेह होने लगा कि उसका किसी और के साथ प्रेम संबंध है. चूंकि मनोज कुमार कंप्यूटर बैकग्राउंड से था इसलिए उसने मृतका का व्हाट्सएप अकाउंट हैक कर लिया और उसके सारे चैट को पढ़ने लगा और उसका संदेह यकीन में बदल गया. इसके बाद वह देवकी से बदला लेने की भावना रखने लगा और 22 सितंबर को वह दोनों अपने-अपने स्कूटी और मोटरसाइकिल से कुनकुरी शॉपिंग के नाम पर निकले. इसी दौरान मनोज ने श्रीनदी खारीझरिया पुल के पास मृतका की स्कूटी को रोककर उसके त्रिकोणीय प्रेम संबंध के बारे में पूछताछ किया. 

कुल्हाड़ी से मृतका के सिर पर कई वार किया

इस पर मृतका ने कुछ नहीं बोला तो वह गुस्से में आकर अपने पास गमछा में छिपाकर रखे लोहे का कुल्हाड़ी से उसके सिर में ताबड़तोड़ वार कर दिया, जिससे मौके पर उसकी मौत हो गई. घटना को अंजाम देने के बाद मनोज मौके से जशपुर की ओर फरार हो गया, जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना को अंजाम देने में उपयोग किए गए मोटरसाइकिल, लोहे का कुल्हाड़ी, एक मोबाइल, गमछा घटना के समय पहने कपड़े को जब्त किया. साथ ही उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 302 कायम कर गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया.

Watch: छत्तीसगढ़ के इस आदिवासी लड़की के गाने का वीडियो हुआ वायरल, लोग बता रहे 'बस्तर की लता मंगेशकर'

Chhattisgarh: शराब तस्करी मामले में BJP नेता की गिरफ्तारी पर छत्तीसगढ़ की सियासत गर्म, पार्टी ने क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget