एक्सप्लोरर

Ambikapur: 10 डिग्री के करीब पहुंचा पारा, ठंडी हवा ने सबको कंपाया, सजे गर्म कपड़ों के बाजार

Chhattisgarh News: पिछले 48 घंटे के दौरान अंबिकापुर के न्यूनतम तापमान में रिकार्ड चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई. मौसम विभाग के अनुसार दिसंबर महीने में ज्यादा ठंड पड़ने की संभावना है.

Chhattisgarh Weather News: छत्तीसगढ़ के सरगुजा (Surguja) संभाग में ठंड ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए. नवंबर महीने के शुरुआत से ही शहरी और ग्रामीण इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है. मौसम विभाग के अनुसार उत्तर पश्चिमोत्तर दिशा से चल रही ठंडी शुष्क हवा के कारण सरगुजा संभाग में ठंड पड़ रही है. बता दें कि इस सीजन में पहली बार सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में पारा 10 डिग्री के करीब पहुंचा गया. सोमवार को अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके साथ ही शहर से लगे आसपास के क्षेत्रों और पठारी क्षेत्रों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया.

तापमान में गिरावट दर्ज

मौसम विभाग के मुताबिक वर्तमान में मौसम में फिलहाल किसी तरह की गड़बड़ी की संभावना नहीं है. इसके चलते पश्चिमोत्तर दिशा से शुष्क हवाओं का प्रवाह जारी रहेगा और न्यूनतम तापमान में अगले 24 से 48 घंटे के भीतर दो से तीन डिग्री की गिरावट हो सकती है. पिछले 48 घंटे के दौरान अंबिकापुर के न्यूनतम तापमान में रिकार्ड चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई. हवा की दिशा में परिवर्तन होते ही उत्तरी छत्तीसगढ़ में तेज ठंड पड़ने लगी है.

मौसम विज्ञानी अक्षय मोहन भट्ट ने कहा पिछले एक हफ्ते से तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं हो रही थी. क्योंकि उस वक्त मौसम साफ था लेकिन हवा की दिशा विपरीत थी. उत्तरी क्षेत्र से बहने वाली हवा के सरगुजा संभाग में प्रवेश करते ही तापमान गिरने लगा. यही कारण है कि लगातार दो दिनों से न्यूनतम तापमान में दो-दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई. इसका असर शाम से ही नजर आने लगा लोग गर्म कपड़े पहन के ही बाहर निकल रहे हैं.

मौसम विभाग के अनुसार ठंड बढ़ने के साथ ही इसका असर सेहत पर होगा. हालांकि ठंड में लगातार बढ़ोतरी को देखते हुए शहरी और ग्रामीण इलाकों में गर्म कपड़ों का बाजार सज गया है. ग्रामीण क्षेत्र की सड़कें सुबह और शाम के वक्त कोहरों से ढंक जा रही है. चौक-चौराहों पर शाम ढलते ही अलावा जलने लगे हैं. दिसंबर महीने में ज्यादा ठंड पड़ने की संभावना है.

Chhattisgarh: दूल्हे के पापा लिखवाने वाले CM बघेल ने अनोखे अंदाज में दी दादा बनने की खुशखबरी, ट्वीट वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Embed widget