एक्सप्लोरर

NMDC स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, ब्लास्ट के बाद शॉर्ट सर्किट, चार कर्मचारी झुलसे, 2 गंभीर

NMDC Steel Plant Blast: जगदलपुर के एनडीएमसी स्टील प्लांट में विस्फोट और शॉर्ट सर्किट की चिंगारियों से सीनियर टेक्नीशियन समेत निजी कंपनियों के कर्मचारी घायल हुए. 2 गंभीर घायलों को रायपुर रेफर किया गया.

Jagdalpur NMDC Steel Plant Accident: छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में एनएमडीसी स्टील प्लांट में बड़ा हादसा हो गया. जगदलपुर के नगरनार में स्थित एनएमडीसी स्टील प्लांट में शॉर्ट सर्किट से चार कर्मचारी झुलस गए, जिनमें से 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है. गंभीर रूप से झुलसे लोगों को बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है. वहीं, अन्य 2 कर्मचारियों का इलाज जगदलपुर के महारानी अस्पताल के बर्न यूनिट में किया जा रहा है.

हादसा प्लांट एरिया के अंदर ब्लास्ट फर्नेस में ब्रेकर मेंटेनेंस के काम के दौरान हुआ है. बताया जा रहा है कि यह पहला एक्सीडेंट नहीं है. प्लांट के भीतर कुछ समय पहले भी इसी तरह का हादसा हुआ था, जहां गर्म भाप के रिसाव से भी चार कर्मचारी झुलस गए थे. उन्हें उपचार के बाद राहत मिली थी. 

ब्लास्ट के बाद हुआ शॉर्ट सर्किट
जानकारी के अनुसार, यहां इस काम में एनएमडीसी ने 2 निजी कंपनियों के कर्मचारियों को तैनात कर रखा था. इसी दौरान यूनिट में शॉर्ट सर्किट हो गया और इसकी वजह से भीषण विस्फोट भी हुआ. इस विस्फोट और शार्ट सर्किट की चिंगारी से वहां मेंटेनेंस में काम कर रहे सीनियर टेक्नीशियन तापस नायक, सीमेंस कंपनी के महेंद्र कुमार लहरे, सिंह इंटरप्राइजेज के देवेंद्र नाग और सीमेंस कंपनी के अमरेंद्र कुमार चौधरी बुरी तरह झुलस गए.

आवाज सुन घटनास्थल पर दौड़े अन्य कर्मचारी
शार्ट सर्किट और विस्फोट की आवाज दूर तक सुनाई दी, जिसके बाद अन्य कर्मचारी मेंटेनेंस यूनिट की ओर पहुंचे. वहां कर्मचारियों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें तुरंत इलाज के लिए महारानी अस्पताल में भर्ती किया गया. फिलहाल, 2 लोगों की हालत गंभीर होने की वजह से उन्हें इलाज के लिए रायपुर भेजा गया है. 

एनएमएमसी की ओर से अब तक कोई बयान नहीं
इस मामले में एनएमडीसी प्रबंधन ने हादसे को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है. जल्द ही मैनेजमेंट से बात कर के उनका पक्ष लेने की कोशिश की जा रही है.

यह भी पढ़ें: मिचनार हिल स्टेशन से मानसून में दिखती है बस्तर की प्राकृतिक सुंदरता, ट्रिप का बना सकते हैं प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
पटना प्रोटेस्ट पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 500 अज्ञात पर FIR; हिरासत में 40 प्रदर्शनकारी
पटना प्रोटेस्ट पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 500 अज्ञात पर FIR; हिरासत में 40 प्रदर्शनकारी
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
The Odyssey BO Day 6: 'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, जानें- 6 दिनों का कलेक्शन
'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
Embed widget