एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: बस्तर के गौठानों में खुलेंगे औद्योगिक पार्क, सैकड़ों युवाओं और ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा रोजगार

Bastar News: छत्तीसगढ़ के बस्तर में गौठानों में औद्योगिक पार्क में खुलेंगे और इससे बेरोजगार युवाओं को और ग्रामीण महिलाओं को रोजगार दिया जाएगा.

Bastar Industrial Park: छत्तीसगढ़ के बस्तर (Bastar) में ग्रामीण अंचलों में लाखों रुपये की लागत से बनाए गए गौठानों (Gauthan) में अब जिला प्रशासन औद्योगिक पार्क (Industrial Park) खोलने की तैयारी कर रहा है. इसके लिए बस्तर जिले के 7 ब्लॉक में 2-2 कुल 14 औद्योगिक पार्क खोलने की योजना बनाई गई है. लगभग 3-3 एकड़ में औद्योगिक पार्क बनाए जा रहे हैं, गौठानों में बनाए जा रहे इन औद्योगिक पार्क में स्थानीय खाद्य उत्पाद और लघु वनोपज के उत्पादों के मूल्य संवर्धन के लिए  प्रोसेसिंग सेंटरों की स्थापना की जाएगी. जिसमें बांस और काष्ठ के साथ बेल मेटल शिल्प और अन्य हस्तशिल्प संबंधित लघु और कुटीर उद्योग के स्थापना की जाएगी. जहां बेरोजगार युवाओं को और ग्रामीण महिलाओं को रोजगार दिया जाएगा. लगभग साढ़े 3 करोड़ रुपये की लागत से इन औद्योगिक पार्क को बनाने के साथ ही ग्रामीण महिलाओ और बेरोजगार युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा. ताकि ज्यादा से ज्यादा बेरोजगार युवाओं को इस औद्योगिक पार्क के माध्यम से रोजगार मिल सके.

औद्योगिक पार्क का मुख्यमंत्री करेंगे भूमि पूजन

जिला पंचायत के सीईओ रोहित व्यास ने बताया कि इन औद्योगिक पार्क के माध्यम से बेरोजगार युवाओं और ग्रामीण महिलाओं के साथ ही स्व सहायता समूह  को रोजगार देने का प्रयास किया जा रहा है और इसके लिए गौठानो  में ही औद्योगिक पार्क खोले जा रहे हैं. जिला प्रशासन ने जिले के 7 ब्लॉक में औद्योगिक पार्क खोले जाने के लिए जगह चयनित कर लिया है. लगभग 3-3 एकड़ में इस औद्योगिक पार्क को बनाया जा रहा है और आगामी 2 अक्टूबर को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल डिजिटल तौर पर इस योजना के क्रियान्वयन को लेकर भूमि पूजन करेंगे. सीईओ ने बताया कि इस औद्योगिक पार्क के माध्यम से कोशिश की जा रही है कि शिक्षित बेरोजगार युवाओं को भी लघु और कुटीर उद्योग में रोजगार पाने की अवसर मिल सके. अब तक जिले में शिक्षित बेरोजगारों को खुद का औद्योगिक स्थापित करने में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है. बिजली कनेक्शन के साथ ही कई तरह की मशक्कत करनी होती है, लेकिन यहां पर उन्हें हर तरह की सुविधाएं मिलेगी और गौठानो के औद्योगिक पार्क में तब्दील होने से जिले में लघु और कुटीर उद्योगों की संख्या में बढ़ोतरी भी होगी.

बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

इन औद्योगिक पार्क में मुख्य रूप से सब्जी उत्पादन, मशरूम उत्पादन, मछली पालन, मुर्गी पालन, अंडा उत्पादन, बटेर पालन ,सूअर पालन,  डेयरी, बकरी पालन किया जा सकता है. इसके अलावा मिनी राइस मिल, फिनाइल, हैंड वाश, साबुन, अगरबत्ती, सेनेटरी नैपकिन, मुरमुरा पापड़, नूडल्स, पेपर ब्लॉक, चप्पल निर्माण, तेलघनी, हर्बल गुलाल, आदि उद्योग यहां लगाए जा सकते हैं. बकायदा इसके लिए युवाओं और ग्रामीण महिलाओं को यहां प्रशिक्षण भी दिया जाएगा. जिला पंचायत के सीईओ रोहित व्यास ने बताया कि इन औद्योगिक केंद्रों  में उन सामानों का ज्यादा उत्पादन किया जाएगा जिसका प्रसंस्करण जिले में होता है. इसमें इमली के साथ ही आम भी शामिल है, साथ ही युवाओं और महिलाओं को कच्चा माल भी प्रशासन के द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा. 

Bastar News: बच्चों और महिलाओं को नहीं मिल रहा मेनू चार्ट के हिसाब से भोजन, बस्तर में एनीमिया का प्रकोप बढ़ा

Chhattisgarhia Olympics: छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का 6 अक्टूबर से आगाज, इन खेलों में जान लगाएंगे खिलाड़ी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
सपा विधायक का बेतुका बयान, डिंपल यादव को बताया देश की मां
सपा विधायक का बेतुका बयान, डिंपल यादव को बताया देश की मां
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
सपा विधायक का बेतुका बयान, डिंपल यादव को बताया देश की मां
सपा विधायक का बेतुका बयान, डिंपल यादव को बताया देश की मां
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget