एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: बस्तर से जल्द शुरू होगी इंडिगो की कमर्शियल उड़ान सेवा, जानिए किन महानगरों के लिए भरेगी उड़ान

बस्तर में नक्सल मोर्चे पर तैनात जवानों के लिए शुरू की गई इंडिगो एयरलाइंस की सुविधा जल्द ही अब बस्तरवासियों को भी मिलने वाली है.

Bastar News: छत्तीसगढ़ के बस्तर में नक्सल मोर्चे पर तैनात जवानों के लिए शुरू की गई इंडिगो एयरलाइंस की सुविधा जल्द ही अब बस्तरवासियों को भी मिलने वाली है, इंडिगो एयरलाइंस  बस्तर से बड़े शहरों के लिए कमर्शियल उड़ान सेवा शुरू करने पर विचार कर रही है. दरअसल जवानों के लिए विमान की शुरुआत करने से पहले इंडिगो कंपनी के अधिकारियों ने जगदलपुर एयरपोर्ट का निरीक्षण किया था और इस एयरपोर्ट में उपलब्ध संसाधन सुविधा का जायजा लिया और इससे वे संतुष्ट नजर आए.

इसके अलावा रीजनल कनेक्टिविटी के तहत बस्तर के लोगों का अलायन्स एयर को मिल रही अच्छी रिस्पांस भी एक बड़ी वजह माना जा रहा है ,इस वजह से इंडिगो भी जल्द ही यहां से नए रूट पर क्षेत्रीय उड़ान सेवा के तहत कमर्शियल विमान सेवा शुरू करेगा , बताया जा रहा है कि जिन रूटों पर विमान सेवा की शुरुआत हो सकती है उसमें नागपुर -रायपुर-विशाखापट्टनम और जगदलपुर -भुवनेश्वर- झारसुगुड़ा और जगदलपुर- विशाखापट्टनम- रायपुर के नाम पर चर्चा बनी हुई है.

3 महीनों में शुरू होगी इंडिगो की कर्मशियल उड़ान सेवा
दरअसल जगदलपुर से  पहले से ही रायपुर और हैदराबाद के बीच नियमित उड़ान सेवा का संचालन कर  अलाइंस एयर कर रही है, और अलायंस एयर को अच्छी रिस्पांस भी मिल रही है, हर रोज बड़ी संख्या में बस्तर वासी विमान सेवा का लाभ ले रहे हैं.

अलायंस एयर की कंपनी को मिल रही अच्छे रिस्पॉन्स के बाद अब हाल ही में जवानों के लिए आए इंडिगो एयरलाइंस  भी यहां से क्षेत्रीय विमान सेवा के तहत सेवा शुरू करने का मन बना रही है. वहीं स्थानीय एयरपोर्ट परिसर में इंडिगो का दफ्तर भी शुरू हो चुका है हालांकि अभी यहां से किसी भी रूट के लिए टिकटों की बुकिंग शुरू नहीं की गई है, लेकिन जिस तरह से तैयारियां चल रही है उससे ऐसा लग रहा है कि जल्द ही इंडिगो यहां से नए रूट पर क्षेत्रीय उड़ान सेवा के तहत कमर्शियल उड़ान सेवा की शुरुआत करेगी,बस्तर के  प्रशासनिक अधिकारी बता रहे हैं कि इंडिगो ने नए रूट पर विमान सेवा शुरू करने सहमति भी दे दी है और आने वाले 3 महीने के भीतर यहां से इंडिगो कमर्शियल विमान सेवा शुरू करने जा रही है.

बस्तरवासियों में उत्साह 
इधर इंडिगो की सेवा बस्तर में शुरू हो जाती है तो बस्तरवासियों को नए रूट पर विमान सेवा की सुविधा होगी और अलायंस एयर के अलावा एक और एयरलाइंस की उपस्थिति इलाके में दर्ज हो जाएगी, यदि ऐसा होता है तो बस्तर में उड़ान सेवा के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जाएगा, इधर इंडिगो एयरलाइंस के द्वारा कमर्शियल विमान सेवा शुरू करने के सुगबुगाहट से ही बस्तर वासियों में काफी खुशी देखी जा रही है.

यह भी पढ़ें:

Bastar News: सबसे बड़े अस्पताल में चरमराई सफाई व्यवस्था, हड़ताल पर बैठीं 200 से अधिक महिला कर्मचारी

Korba News: हाथियों के झुंड ने रात में रोका विधायक मोहितराम केरकेट्टा का काफिला, जानिए कैसे बची जान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार
छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार
शराब घोटाले में कांग्रेस नेता पर ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, संपत्ति अटैच
शराब घोटाले में कांग्रेस नेता पर ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, संपत्ति अटैच
छत्तीसगढ़ रेप डबल मर्डर केस: 3 दोषियों को फांसी, चौथे को उम्रकैद की सजा
छत्तीसगढ़ रेप डबल मर्डर केस: 3 दोषियों को फांसी, चौथे को उम्रकैद की सजा
छत्तीसगढ़: 570 करोड़ के कोल लेवी केस में EOW पेश करेगी फाइनल चार्जशीट, 9 आरोपी होंगे पेश
छत्तीसगढ़: 570 करोड़ के कोल लेवी केस में EOW पेश करेगी फाइनल चार्जशीट, 9 आरोपी होंगे पेश

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
Mattress Care Tips: नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
भारत में MG Astor का सफर हुआ खत्म, आखिर क्यों बंद हुई इस SUV की बिक्री?
भारत में MG Astor का सफर हुआ खत्म, आखिर क्यों बंद हुई इस SUV की बिक्री?
Embed widget