एक्सप्लोरर

Bastar News: सबसे बड़े अस्पताल में चरमराई सफाई व्यवस्था, हड़ताल पर बैठीं 200 से अधिक महिला कर्मचारी

Bastar: बस्तर संभाग का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल एक बार फिर सुर्खियों में बना हुआ है. अस्पताल के सफाई कर्मचारियों के सामूहिक रूप से हड़ताल पर चले जाने से अस्पताल के अंदर गंदगी पसरी हुई है. 

Bastar Strike News: छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल एक बार फिर सुर्खियों में बना हुआ है. पहले ही 72 इंटर्नशिप डॉक्टर के सेवा समाप्त होने और यहां से चले जाने के बाद अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है. वहीं दूसरी तरफ अस्पताल के सफाई कर्मचारियों के भी सामूहिक रूप से हड़ताल पर चले जाने से अस्पताल के अंदर गंदगी पसरी हुई है. जिससे मरीजों और उनके परिजनों का बुरा हाल हो रहा है. दरअसल वेतन नहीं देने और साप्ताहिक अवकाश की मांग को लेकर लगभग 200 से अधिक सफाई महिला कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं.

200 से अधिक महिला कर्मचारी हड़ताल पर

हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारियों का कहना है कि बीते 1 साल से बगैर वेतन दिए उनसे काम करवाया जा रहा है. अस्पताल प्रबंधन ने एक निजी ठेका कंपनी को सफाई की जिम्मेदारी सौंपी है लेकिन इस निजी ठेका कंपनी के द्वारा न ही समय पर वेतन दिया जाता है और ना ही उन्हें कोई वीकली ऑफ मिलता है. पिछले कई सालों से इसकी मांग करने के बावजूद भी उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है. अस्पताल प्रबंधन को भी कई बार गुहार लगाने के बावजूद उनकी समस्या जस की तस बनी हुई है.

Koriya News: कुपोषण के खिलाफ लड़ाई में सीएचसी जनकपुर ने किया कमाल, इस मामले में हासिल किया नंबर वन का खिताब

जारी रहेगा हड़ताल

जिसके चलते उन्होंने सामूहिक रूप से  हड़ताल पर बैठने का निर्णय लिया. बीते कुछ दिनों से अस्पताल परिसर के सामने सभी सफाई कर्मचारी तंबू गाड़कर हड़ताल पर बैठ गए हैं, जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं हो जाती तब तक हड़ताल जारी रखने की बात कही है.

संक्रमण फैलने का खतरा

इधर सामूहिक रूप से सभी सफाई कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने से हॉस्पिटल में पसरी गंदगी से संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है. अस्पताल के सभी वार्डो में गंदगी पसरी हुई है. आंदोलन कर रहे सफाई कर्मचारियों के समर्थन में कुछ राजनीतिक दल भी कूद चुके हैं. आने वालों तीन दिनों के अंदर वेतन दिए जाने की समय सीमा तय की गई है, इसके बाद भी ठेका कंपनी वेतन नहीं देती तो आंदोलनरत कर्मचारियों को न्याय मिलने तक आंदोलन को उग्र स्वरूप दिए जाने की बात राजनीतिक दलों के नेताओं ने कही है.

ये भी पढ़ें-

Korba News: हाथियों के झुंड ने रात में रोका विधायक मोहितराम केरकेट्टा का काफिला, जानिए कैसे बची जान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिलासपुर: महतारी वंदन योजना में बड़ी गड़बड़ी, अब होगी रिकवरी
बिलासपुर: महतारी वंदन योजना में बड़ी गड़बड़ी, अब होगी रिकवरी
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई

वीडियोज

राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !
चीनी के दाम पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget