एक्सप्लोरर

रायगढ़ में मूसलाधार बारिश से जलभराव, घरों में घुसा गंदा पानी, दर्जनों कॉलोनियां बनीं तालाब

Chhattisgarh Weather: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में भारी बारिश से शहर जलमग्न हो गया, जिससे लोगों को परेशानी हुई. कई कॉलोनियों में पानी भर गया, बिजली गुल हो गई और सड़कें तालाब बन गईं.

Heavy Rainfall In Raigarh: छत्तीसगढ़ के रायगढ में गुरुवार सुबह से शुरू हुई तेज बारिश से लोगों को काफी दिक्कतें हुई. शहर के कई इलाके पूरी तरह से जलमग्न हो गए. सड़कें तालाब में बदल गईं. आम लोग अपने घरों में कैद हैं और महज कुछ घंटों की बारिश ने ट्रिपल इंजन सरकार के विकास के दावों की पोल खोल कर रख दी.

दरअसल गुरुवार तड़के रायगढ जिले में शुरू हुई मूसलाधार बारिश से शहर की कई कॉलोनियां जलमग्न हो गई. जिनमें दुर्गा विहार कॉलोनी, विनोबा नगर समेत एक दर्जन से ज्यादा कॉलोनियां शामिल हैं. कई मुहल्लों में घरों में सीवेज का गंदा पानी घुस गया. जिसके चलते शहर की बिजली भी काट दी गई. भारी बारिश के चलते बच्चे स्कूल नहीं जा सके. वहीं सड़कों पर भी वाहन डूबे दिखाई दिए. 


रायगढ़ में मूसलाधार बारिश से जलभराव, घरों में घुसा गंदा पानी, दर्जनों कॉलोनियां बनीं तालाब

सीवेज और बारिश का पानी लोगों के घरों में जरूर घुस गया. यह इलाका प्रदेश के वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी का गढ़ माना जाता है. लेकिन इसके बावजूद रायगढ़ में पिछले कई सालों से चली आ रही जल भराव की समस्या से लोगों को निजात नहीं मिल पा रही.

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, सुकमा और गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. वहीं सरगुजा, सूरजपुर और बलरामपुर जिले के लिए भी मध्यम से भारी बारिश का येलो अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है. ये अलर्ट अगले 48 घंटों के लिए जारी किया गया है.

इसके साथ ही मौसम विभाग ने आज भी सूरजपुर, महेंद्रगढ़, चिरमिरी,भरतपुर , गौरेला, पेंड्रा मरवाही, समेत कोरिया जिले के लिए बिजली गिरने और भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा बाकी बचे 29 जिलों के लिए भी मौसम विभाग ने गरज चमक के साथ बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के उत्तरी हिस्से में अगले 5 दिनों से हैवी रेनफॉल की आशंका जताई जा रही है.

विनीत पाठक माखनलाल राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से जनसंचार एवं पत्रकारिता में स्नातकोत्तर हैं. वे एबीपी न्यूज़ में कार्यरत हैं. इससे पूर्व वे दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, सहारा समय (एमपी-सीजी), बंसल न्यूज़, हिंदी खबर और पंजाब केसरी में काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!

वीडियोज

Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उत्तर देने को तैयार हूं, विपक्ष...', अमित शाह ने स्पीकर को पत्र लिख चला बड़ा दांव
'उत्तर देने को तैयार हूं', संसद में हंगामे के बीच अमित शाह ने स्पीकर को पत्र लिख चला बड़ा दांव
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
दुनियाभर की लीग में टीमें खरीद रहे संजीव गोयनका, कितनी है LSG के मालिक की नेटवर्थ?
दुनियाभर की लीग में टीमें खरीद रहे संजीव गोयनका, कितनी है LSG के मालिक की नेटवर्थ?
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
Embed widget