एक्सप्लोरर

छत्तीसगढ़: दंतेवाड़ा में 25 लाख की इनामी महिला नक्सली ढेर, राइफल और गोला बारूद बरामद

Dantewada Encounter: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का ऑपरेशन जारी है. इस बीच सुरक्षाबलों ने एक महिला नक्सली को ढेर कर दिया है. महिला नक्सली पर 25 लाख का इनाम था.

Dantewada and Bijapur Encounter: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले की सीमा क्षेत्र में हुए पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में जवानों ने एक महिला नक्सली को मार गिराया है. इस महिला नक्सली की पहचान रेणुका उर्फ बानु के रूप में हुई है. इसपर 25 लाख रुपये का इनाम था.

रेणुका तेलंगाना के वारंगल कडवेन्डी की निवासी थी और माओवादी स्पेशल जोनल कमेटी (DKSZ) की प्रेस टीम प्रभारी और SZCM (स्पेशल जोनल कमेटी मेंबर) रैंक की थी. DKSZ माओवादियों का मजबूत संगठन माना जाता है. सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर स्थल से INSAS  राइफल और अन्य हथियार गोला बारूद बरामद किए हैं.

कैसे शुरू हुआ मुठभेड़?

दंतेवाड़ा के थाना गीदम  और बीजापुर के थाना भैरमगढ़ के सरहदी ग्राम नेलगोड़ा, एकेली और बेलनार के इलाके में नक्सल विरोधी अभियान पर सुरक्षा बल की DRG (जिला रिजर्व गार्ड) टीम निकली थी. इसी दौरान सोमवार सुबह  माओवादियों और सुरक्षा बलों के बीच लगातार फायरिंग हुई. इसमें सुरक्षाबलों ने रेणुका को मार गिरा.

शनिवार को 18 नक्सली हुए थे ढेर

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का बड़े स्तर पर ऑपरेशन जारी है. शनिवार (29 मार्च) को ही बस्तर क्षेत्र के सुकमा और बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने दो मुठभेड़ों में 11 महिलाओं समेत 18 नक्सलियों को मार गिराया था.

वहीं छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में रविवार को 50 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया. इनमें से 14 नक्सलियों पर कुल 68 लाख रुपये का इनाम घोषित था. इस साल अब तक राज्य में 2200 से अधिक नक्सली गिरफ्तार किए गए हैं या उन्होंने आत्मसमर्पण किया है. वहीं 350 से अधिक नक्सली मारे गए हैं.

2026 तक नक्सलियों के खात्मे का है प्लान

नक्सलियों के खिलाफ लगातार मिल रही सफलता पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि यह सफलता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के 2026 तक नक्सलवाद को समाप्त करने के संकल्प का परिणाम है. 

पत्नी ने 'नपुंसक' बताया तो पति ने वर्जिनिटी पर उठाया सवाल, अब छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने सुनाया ये फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget