एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News: 2 लाख से अधिक उपभोक्ताओं को लगेगा बिजली बिल का झटका, 15 से 18 पैसे प्रति यूनिट का बढ़ेगा भार

Electricity Bill: लगातार पावर ट्रिपिंग व लो वोल्टेज की समस्या झेलने वाले जिले के 2 लाख से अधिक बिजली उपभोक्ताओं को बिजली बिल का झटका लगने वाला है.

Korba News: छत्तीसगढ़ के औद्योगिक नगरी कोरबा में लाचार विद्युत व्यवस्था से उपभोक्ता परेशान हैं. लगातार पावर ट्रिपिंग व लो वोल्टेज की समस्या झेलने वाले जिले के 2 लाख से अधिक बिजली उपभोक्ताओं को अधिक बिजली बिल का झटका लगने वाला है. जुलाई की खपत पर उपभोक्ताओं को ज्यादा बिजली बिल का भुगतान करना होगा. उपभोक्ताओं से प्रति यूनिट 15 से 18 पैसे अधिक वसूला जाएगा.

केन्द्रीय विद्युत मंत्रालय भारत सरकार की अधिसूचना के अनुसार बिजली बिल में वेरिएबल कास्ट एडजेस्टमेंट (व्हीसीए) शुल्क के स्थान पर अब इंधन और विद्युत क्रय समायोजन अधिभार अधिरोपित किया जा रहा है. जिससे छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी की लागत में 40 पैसे प्रति यूनिट का इजाफा हुआ है. लिहाजा जुलाई महीने की खपत पर उपभोक्ताओं को 14.23 प्रतिशत इंधन व विद्युत क्रय समायोजन अधिभार लगेगा. जिले में लगभग 2 लाख 20 हजार 291 उपभोक्ता हैं, जिसमें 68 हजार बीपीएल कार्ड धारक उपभोक्ता हैं. 

अगस्त में देना होगा ज्यादा बिल
शहरी क्षेत्र में लगभग 1 लाख, ग्रामीण में 75 हजार व कटघोरा संभाग में लगभग 50 हजार विद्युत उपभोक्ता हैं. जिनसे 400 यूनिट खपत पर 15 से 18 पैसे प्रति यूनिट का अधिभार लिया जाएगा. इस तरह 100-200 यूनिट खपत पर 15 पैसे, 300 यूनिट पर 17 पैसे और 400 यूनिट पर 18 पैसे प्रति यूनिट की दर से बिजली बिल में वृद्धि संभावित है. 500 से 1000 हजार यूनिट तक खपत करने वाले उपभोक्ताओं के बिजली बिल में 19 से 25 पैसे प्रति यूनिट की दर से ईंधन और विद्युत क्रय समायोजन अधिभार लिया जाएगा. जुलाई माह के खपत का जो बिल अगस्त में जारी होंगे. उसमें बढ़े हुए दर के साथ बिल जारी होंगे. जिससे उपभोक्ताओं को बढ़े हुए बिजली दर का झटका लगेगा.

बकाया वसूली में छूट रहे पसीने
विद्युत वितरण विभाग पर 250 करोड़ से अधिक का बकाया है. बकाया वसूलने विभाग के पसीने छूट रहे हैं. वर्षा ऋतु में बकाया वसूली अभियान पर ब्रेक लगा हुआ है. विभाग द्वारा पूर्व में बकाया वसूलने कनेक्शन विच्छेद अभियान चलाया गया था, साथ ही कनेक्शन विच्छेद के बाद चोरी छिपे बिजली का उपयोग करने वालों पर एफआईआर भी दर्ज कराए गए हैं. इसके बाद भी बकाया वसूली का बोझ कम होने का नाम नहीं ले रहा है.

उपभोक्ताओं को मिलेगा हाफ बिजली बिल योजना का लाभ
मई महीने में इंधन और विद्युत क्रय समायोजन अधिभार 10.29 प्रतिशत की दर से ली गई थी, जो जून महीने में 14.23 प्रतिशत हो गई है. अतः जुलाई में की गई बिजली खपत में 38 पैसे के स्थान पर 53 पैसे प्रति यूनिट विद्युत क्रय समायोजन अधिरोपित की जाएगी. वैसे तो बिजली लागत में कंपनी पर 40 पैसे का भार पड़ रहा है, मगर छत्तीसगढ़ शासन के हाफ बिजली बिल योजना का लाभ उपभोक्ताओं को मिलेगा. हाफ बिजली बिल योजना से अधिभार भी आधा होगा, जिससे उपभोक्ताओं को जरूर कुछ राहत मिलेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget