एक्सप्लोरर

ED Raids In Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में आज फिर ईडी का छापा, रायपुर मेयर के घर रेड जारी, घर के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेस कार्यकर्ता

ED Raids In Raipur: छत्तीसगढ़ में आज फिर ईडी छापेमारी कर रही है. एक साथ रायपुर के कई जगहों पर ईडी की कार्रवाई चल रही है. रायपुर के मेयर एजाज ढेबर के घर ईडी रेड का कार्यकर्ता जमकर विरोध कर रहे हैं.

Raipur ED Raids: छत्तीसगढ़ में लगातार दूसरे दिन ईडी ने रेड मारी है. मंगलवार को बड़े उद्योगपतियों के यहां ईडी पहुंची थी. कांग्रेस के बड़े नेता और रायपुर नगर निगम के महापौर एजाज ढेबर के घर भी बुधवार को ईडी ने दबिश दी है. इसको लेकर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताते हुए ईडी की रेड का विरोध किया है. इसके अलावा ईडी पर कांग्रेस नेताओं को परेशान करने का आरोप लगाया है.

रायपुर नगर निगम के मेयर एजाज ढेबर के घर ईडी की रेड

दरअसल बुधवार सुबह 7 बजे के आस पास रायपुर के मेयर एजाज ढेबर के घर ईडी की टीम पहुंची. इसके बाद मेयर के घर मुख्य द्वारा को बंद कर दिया गया. सीआरपीएफ के जवानों को घर के अंदर तैनात किया गया है. ईडी रेड की सूचना मिलते ही कांग्रेस के कार्यकर्ता घर के सामने धरने पर बैठ गए. इसके अलावा कांग्रेस के कार्यकर्ता केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रही है. Ed के विरोध में यहां कांग्रेसियों की भीड़ जुट रही है. रायपुर मेयर के घर के बाहर बड़ी संख्या में कांग्रेसी पहुंचे हैं. Ed के विरोध के बाद यहां सुरक्षाबल बढ़ाया गया है.

कांग्रेस ने लगाए ये आरोप

ईडी के विरोध में धरने पर बैठे कांग्रेसियों ने एबीपी न्यूज से कहा कि केंद्र सरकार विपक्ष को दबाने की कोशिश कर रही है. हमारे नेता राहुल गांधी को परेशान किया जा रहा है. इधर छत्तीसगढ़ में बीजेपी कमजोर पड़ रही है तो ईडी को सामने कर हमारे नेताओं को परेशान कर रही है. नवरात्रि और रमजान के पर्व में हमारे कई साथी उपवास पर हैं लेकिन ईडी बीजेपी की बी टीम की तरह काम कर रही है. जब तक कार्रवाई नहीं रुकेगी तब तक हम इसी तरह विरोध प्रदर्शन करेंगे.

छत्तीसगढ़ में लगातार दूसरे दिन ईडी की दबिश 

गौरतलब है कि मंगलवार को ईडी ने रायपुर, भिलाई, बिलासपुर ,रायगढ़ समेत कई शहरों में बड़े उद्योगपतियों के यहां रेड की कार्रवाई की गई. बुधवार को भी कई जगह ईडी की टीम पहुंची हुई है. बताया जा रहा है कि शराब कारोबारी और होटल कारोबारी से जुड़े लोगों के यहां ईडी जांच चल रही है. हालाकि इस मामले में अबतक ईडी की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है. 

इसे भी पढ़ें:

Chhattisgarh: विधायक की फोटो वाली टी-शर्ट पर सजा था जुए का फड़, अब तस्वीर हो रही वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'आइए ऐसे भारत का निर्माण करते हैं जो...' कोहली-रोहित ने यूं दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
'आइए ऐसे भारत का निर्माण करते हैं जो...' कोहली-रोहित ने यूं दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget