एक्सप्लोरर

Raipur: कलेक्टर रानू साहू के मायके में ED की दबिश, भिलाई में भी एक अधिकारी के घर पहुंची टीम

रानू साहू के रायपुर स्थित बंगले और रायगढ़ स्थित कलेक्टर ऑफिस में रेड करने के बाद अब ईडी की टीम ने उनके मायके में रेड की कार्यवाही की है. ईडी की एक टीम भिलाई भी पहुंची है.

ED Raid: गरियाबंद-भिलाई-छत्तीसगढ़ में ईडी की कार्यवाही लगातार जारी है. रायगढ़ की कलेक्टर रानू साहू (Ranu Sahu) अब भी ईडी के रडार पर हैं. रानू साहू के रायपुर स्थित बंगले और रायगढ़ स्थित कलेक्टर ऑफिस में रेड करने के बाद अब ईडी की टीम ने उनके मायके में रेड की कार्यवाही की है. ईडी की एक टीम भिलाई भी पहुंची है. जहां पर एक अधिकारी के घर ईडी की रेड चल रही है. ईडी की टीम मंगलवार सुबह 5 बजे से गरियाबंद जिले के पाण्डुका में कलेक्टर रानू साहू के मायके में जांच कर रही है. कार्यवाही से रायगढ़ से लेकर राजधानी तक हड़कंप मचा हुआ है.

आपको बता दें कि रायगढ़ कलेक्टर रानू साहू ईडी के निशाने पर अब भी हैं. ईडी ने कलेक्टर के रायगढ़ स्थित सरकारी बंगले और रायपुर बगलें में भी जांच की थी और अब ईडी की टीम उनके मायके तक पहुंच गई है. ईडी के 12 अधिकारियों की टीम गरियाबंद के पाण्डुका पहुंची है. पाण्डुका कलेक्टर का मायका है और मायके में ईडी उनके घरों की जांच कर रही है.

कलेक्टर रानू साहू के मायके में ईडी की रेड

ईडी की टीम सुबह 5 बजे से पाण्डुका में है. यहां जिला पंचायत सदस्य और कलेक्टर रानू साहू की मां लक्ष्मी साहू और चचेरे भाई कांग्रेस नेता शैलेंद्र साहू के घर पर रेड की कार्यवाही की है. ईडी यहां दस्तावेतों की जांच कर रही है. सूत्रों की माने तो कलेक्टर रानू साहू के मायके में बड़ी संपत्ति का पता चला है और इसी की जांच की जा रही है. 

Chhattisgarh: सीएम बघेल ने केंद्र की नीतियों पर साधा निशाना, कहा- नोटबंदी और GST से बढ़ी महंगाई और बेरोजगारी

भिलाई में भी एक अधिकारी के घर पहुंची

ईडी की एक टीम आज भिलाई भी पहुंची है. कोरबा जिला में परियोजना प्रशासक एकीकृत आदिवासी विकास परियोजना एवं प्रभारी सहायक आयुक्त आदिवासी विकास के पद पर पदस्थ माया वारियर के घर पर रेड की कार्यवाही चल रही है. माया वारियर इससे पहले दुर्ग में आदिम जाति कल्याण विभाग में सहायक संचालक थी. दुर्ग से उनका ट्रांसफर बालोद भी हुआ था. फिलहाल अभी इन दोनों जगह पर ईडी की जांच जारी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget