एक्सप्लोरर

Durg: दुर्ग जिले में अब लोकल गाड़ियों पर नहीं लगाया जाएगा टोल टैक्स, विरोध के बाद प्रशासन का फैसला

Chhattisgarh News: कांग्रेस ने दुर्ग जिले में स्थानीय वाहनों को टोल से मुक्त करने की मांग की है. इस मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया था. प्रशासन ने इस मांग को अब मान लिया है.

Durg News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिला (Durg) में नेशनल हाइवे-53 पर स्थित अंजोरा टोल प्लाजा पर कांग्रेस (Congress) के कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया. दुर्ग जिला के नंबर की गाड़ियों को टोल फ्री (Toll Free करने की मांग को लेकर यह प्रदर्शन किया गया. इस दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर (Mukesh Chandrakar) के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता प्रदर्शन स्थल पहुंचे. उन्होंने सड़क जाम कर दिया. बुधवार (28 जून) को कांग्रेसियों का यह प्रदर्शन घंटों तक चलता रहा और जमकर नारेबाजी करते रहे.

कुछ कार्यकर्ताओं ने टोल प्लाजा पर तोड़फोड़ भी कर डाली. जाम के कारण वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा. करीब 2 से 3 किलोमीटर तक लंबी लाइन लग गई. काफी देर तक यह प्रदर्शन चलने के बाद दुर्ग के कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा ने इस मामले में संज्ञान लिया और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को यह आश्वासन दिया कि दो दिनों के भीतर स्थानीय वाहनों को टोल फ्री कर दिया जाएगा. कलेक्टर की ओर से आश्वासन मिलने के बाद प्रदर्शन खत्म किया गया.

स्थानीय वाहनों से टोल टैक्स वसूलने से थे नाराज
दुर्ग बायपास मार्ग पर बाफना टोल प्लाजा शहर के बीचोबीच स्थित है.यहां से अधिकांश लोगों का एक से दूसरे स्थान की ओर आना-जाना होता है लेकिन टोल प्लाजा प्रबंधन स्थानीय वाहनों से भी टोल की वसूली करता रहा है. जिस वजह से लोगों में खासा आक्रोश था. वहीं, कई बार इस मामले की शिकायत जनप्रतिनिधियों से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों की गई थी लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला.

इस प्रदर्शन में शामिल हुए कांग्रेस के बड़े नेता 
 कांग्रेस के इस प्रदर्शन में भिलाई और दुर्ग जिले के तमाम पदाधिकारी और नेता शामिल हुए. कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश चंद्राकर के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में दुर्ग शहर विधायक अरुण वोरा, दुर्ग नगर निगम के महापौर धीरज बाकलीवाल, भिलाई निगम के महापौर नीरज पाल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता आर एन वर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, गांवों के हर स्कूल में छात्राओं के लिए बनेंगे टॉयलेट
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, गांवों के हर स्कूल में छात्राओं के लिए बनेंगे टॉयलेट
राष्ट्रमंडल खेल: ज्ञानेश्वरी यादव का स्वागत, CM साय ने की 30 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि की घोषणा
राष्ट्रमंडल खेल: ज्ञानेश्वरी यादव का स्वागत, CM साय ने की 30 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि की घोषणा
CM साय की मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, बस्तर के लिए मांगा विशेष प्रावधान
CM साय की मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, बस्तर के लिए मांगा विशेष प्रावधान

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget