एक्सप्लोरर

दुर्ग रेप केस में बड़ा खुलासा, चाचा ही निकला दरिंदा, पूछताछ में कबूला जुर्म, भीड़ ने घर फूंका

Durg Rape Case: चाचा ने अपनी 6 साल की भतीजी के साथ रेप किया और इलेक्ट्रिक शॉक देकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी. हत्या के बाद लाश को कार की डिग्गी में छिपाया, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

Durg Rape Case Update: छत्तीसगढ़ के दुर्ग में एक चाचा की हैवानियत ने रिश्तों को शर्मसार कर दिया. 6 साल की मासूम भतीजी के साथ पहले उसने रेप किया और फिर इलेक्ट्रिक शॉक देकर तड़पा-तड़पाकर उसकी हत्या कर दी. हत्यारा चाचा इतना बेरहम था कि उसने बच्ची की लाश को घर के सामने खड़ी कार की डिग्गी में छिपा दिया. 

यह दिल दहलाने वाली ये वारदात 6 अप्रैल की है. हैरानी की बात है कि रामनवमी के दिन पहली मंजिल पर इस क्रूरता भरी हरकत को अंजाम दिया जा रहा था तो वहीं दूसरी तरफ उसी घर में नीचे दादी कन्या पूजन में व्यस्त थी.

आरोपी गिरफतार, जुर्म भी कबूला
पुलिस ने 3 संदिग्धों को हिरासत में लिया, जिसमें से चाचा ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया. शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न की पुष्टि हो चुकी है. हालांकि अभी पूरी पोस्टमार्टम और FSL रिपोर्ट का इंतजार है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई होगी.

कांग्रेस का प्रदर्शन, क्रांति सेना का कैंडल मार्च
घटना के विरोध में कांग्रेस ने राज्य सरकार पर निशाना साधा है. पार्टी का कहना है कि नवरात्रि में जहां देश बच्चियों का सम्मान कर रहा था, वहीं दुर्ग में चाचा ने अपनी भतीजी के साथ ऐसी क्रूरता की. कांग्रेस ने दुर्ग एसपी को हटाने, टीआई को सस्पेंड करने और गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग की है. इस घटना के विरोध में कांग्रेस ने सभी जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन कर बीजेपी सरकार का पुतला जलाने का ऐलान किया है. कांग्रेस ने कहा कि अगर गृहमंत्री इस्तीफा नहीं देते तो मुख्यमंत्री को उनका इस्तीफा लेना चाहिए.

छत्तीसगढ़ क्रांति सेना ने भी कैंडल मार्च निकाली. कांग्रेस ने विधायक संगीता सिंह की अगुवाई में 5 सदस्यीय जांच कमेटी बनाई है, जो घटनास्थल पर जाकर पीड़ित परिवार और पुलिस की भूमिका की जांच करेगी और अपनी रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस को सौंपेगी.

भीड़ का गुस्सा, घर फूंका
घटना की खबर फैलते ही बजरंग दल और स्थानीय लोगों ने थाने का घेराव किया. गुस्साई भीड़ ने चाचा के घर और कार में आग लगा दी. पुलिस ने हालात को मुश्किल से संभाला. परिजनों का आरोप है कि बच्ची के प्राइवेट पार्ट को सिगरेट और लाइटर से जलाया गया, चेहरे पर खरोंच और नाक-होंठ से खून निकल रहा था. लोग थाने के बाहर धरने पर बैठे हैं और चाचा सहित सभी आरोपियों को फांसी की मांग कर रहे हैं. पुलिस का कहना है कि जांच जारी है और दोषियों को कड़ी सजा मिलेगी. (विनीत पाठक की रिपोर्ट)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
छत्तीसगढ़ विधानसभा से जुड़ी बड़ी खबर: विधानसभा से पारित हुआ 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' अधिनियम-2026
छत्तीसगढ़ विधानसभा से जुड़ी बड़ी खबर: विधानसभा से पारित हुआ 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' अधिनियम-2026
छत्तीसगढ़: पेंड्रा में ओवरटेक के चलते ट्रेलर की चपेट में आई स्कूटी, पिता-बेटे ने तोड़ा दम, मां गंभीर
छत्तीसगढ़: पेंड्रा में ओवरटेक के चलते ट्रेलर की चपेट में आई स्कूटी, पिता-बेटे ने तोड़ा दम, मां गंभीर
छत्तीसगढ़ विधानसभा में गूंजा जल जीवन मिशन, विपक्ष ने सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
छत्तीसगढ़ विधानसभा में गूंजा जल जीवन मिशन, विपक्ष ने सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
Embed widget