एक्सप्लोरर

Durg Murder: दुर्ग में मां ने 6 माह के मासूम की इस वजह से ले ली जान, सीसीटीवी फुटेज देखकर दंग रह गई पुलिस

Chhattisgarh: दुर्ग में बीते 30 मार्च को 6 महीने के मासूम बच्चे का शव ग्राम पंचायत नगपुरा के तालाब में तैरता हुआ देखा गया. घटना के बाद ग्रामीणों में हड़कंप मच गया था.

Mother killed Child In Durg: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां एक बेरहम मां ने अपनी ही 6 महीने की जिगर के टुकड़े को मौत के घाट उतार दिया है. बेरहम मां ने मासूम बच्चे को नींद में ही तालाब में फेंक दिया जिससे उसकी मौत हो गई और सारी घटना को छुपाने के लिए आरोपी मां ने एक मनगढ़ंत बच्चा लापता होने की शिकायत पुलिस में भी कर दी थी.

तालाब में तैरता हुआ मिला था 6 माह के बच्चे का शव

दरअसल 30 मार्च को एक 6 महीने के मासूम बच्चे का शव ग्राम पंचायत नगपुरा के तालाब में तैरता हुआ देखा गया. घटना के बाद ग्रामीणों में हड़कंप मच गया था. शव की शिनाख्त गाव के ही लापता बच्चे के रूप में की गई थी. 30 मार्च के देर रात करीब 1 बजे के बाद 6 माह का दुधमुंहा बच्चा दीपांशु यादव गायब था. बालक की माँ ने अपने परिजनों के साथ नगपुरा पुलिस चौकी पहुंच रात से गायब बच्चे की रिपोर्ट लिखाई थी. पुलिस ने तत्काल जांच के बाद अपहरण का अपराध दर्ज करते हुए पतासाजी में जुट गई थी. महिला ने अपने बयान में बताया था कि वह देर रात शौच के लिए अपनी मां के साथ गई थी. वापस आने पर उसे बच्चा बिस्तर पर नही मिला बहुत ढूंढने के बाद पुलिस में रिपोर्ट लिखाई है.

जांच में पुलिस को मिली कामयाबी

पुलिस ने रिपोर्ट के बाद 6 माह के बच्चे के अपहरण होने का मामला दर्ज कर जांच में जुट गई थी. पुलिस लगातार गांव के लोगों से और परिजनों से पूछताछ कर रही थी. इसी दरमियान पुलिस को उस वक्त कामयाबी मिली जब गांव में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में रात के अंधेरे में एक महिला काली साड़ी पहनकर एक बच्चे को ले जाते हुए दिखाई पड़ती है. और फिर आते वक्त महिला अकेले ही आती है. जब वीडियो की तहकीकात की गई तो पुलिस भी हैरान रह गई.

मां ने आधी रात को अपने 6 माह के बच्चे को तालाब में फेंक दिया

सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रही महिला कोई और नहीं बल्कि लापता हुआ बच्चा और उसकी मां थी. वीडियो में जाते वक्त मां के कंधे पर मासूम बच्चा था लेकिन वापस आते वक्त वह अकेली ही आई थी. पुलिस ने तत्काल बच्चे की मां को हिरासत में लेकर पूछताछ की. पूछताछ में बच्चे की मां ने बताया कि वह अपने पति की हरकतों से काफी परेशान थी और उसका दिमाग का इलाज भी चल रहा है. पति रोज गांजा और शराब पीकर घर आता है और उससे मारपीट करता है. और गाली गलौज करता है. जिससे वह बहुत परेशान थी. और फिर उसने रात के अंधेरे में काली साड़ी पहनकर अपने 6 माह के मासूम बच्चे को गांव के तालाब में नींद में सोए हुए हालत में ही फेंक दिया था.

बलि नहीं चढ़ा पाने और पति के हरकतों से परेशान होकर मां ने 6 माह के बच्चे की ली जान

दुर्ग एसपी अभिषेक पल्लव ने आरोपी मां से पूछताछ की तो आरोपी मां ने बताया कि वह बच्चे के जन्म से पहले से ही मायके में आकर रह रही थी. पति अक्सर गांजा और शराब के नशे में आरोपी मां के साथ मारपीट और गाली गलौज करता था.

साथ ही कई तरह के ताने भी देता था. जिससे वह बहुत परेशान थी. एसपी अभिषेक पल्लव ने आरोपी मां से पूछा कि आपने अपने बच्चे की जान क्यों ली तो उसने बताया कि उसका दिमाग का इलाज चल रहा है. साथ ही उसने बकरा बलि देने की मन्नत मांगी थी. वह भी पूरा नहीं कर पाई थी. पति भगवान में चढ़ाए हुए पैसे शराब में उड़ा दिया था.

इस वजह से वह काफी परेशान रहती थी. इस सारी वजहों से परेशान होकर उसने अपने बच्चे को गांव के तालाब में आधी रात में फेंक दिया था और पुलिस को गुमराह करने के लिए बच्चे की लापता होने की झूठी रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई थी.

पुलिस ने आरोपी मां को किया गिरफ्तार

दुर्ग एसपी अभिषेक पल्लव ने बताया कि आरोपी महिला का पति आए दिन गांजा और शराब के नशे में पत्नी से मारपीट करता था. गाली गलौज करता था जिससे आरोपी महिला काफी परेशान थी. और आरोपी महिला का दिमाग का इलाज भी चल रहा था. जिसकी वजह से उसने अपने से महीने के मासूम बच्चे को तालाब में फेंक कर मौत के घाट उतार दिया था. इस मामले में आरोपी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही अन्य पहलू पर भी जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़ें:

Chhattisgarh Politics: सहकारी बैंक के कर्मचारियों की पिटाई करने का आरोप, कांग्रेस विधायक ने सफाई में कह दी ये बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget