एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: 10 एकड़ जमीन पर छत्तीसगढ़ प्रशासन ने चलाया बुलडोजर, भू-माफिया कर रहे थे अवैध प्लॉटिंग

Durg Illegal Plotting News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में अवैध प्लाटिंग करने वाले भू माफियाओं के हौसले लगातार बुलंद है. प्रशासन के नाक के नीचे कर रहे है अवैध प्लाटिंग, प्रशासन ने फिर की कार्यवाही.

Durg: छत्तीसगढ़ के दुर्ग में भू माफिया लगातार अवैध प्लाटिंग करने से बाज नहीं आ रहे हैं. प्रशासन की सख्ती के बाद भी भू माफिया अवैध प्लाटिंग कर रहे हैं. इससे ऐसा लग रहा है कि भू माफियाओं को प्रशासन का कोई डर ही नहीं है. ऐसे ही 10 एकड़ जमीन पर अवैध प्लाटिंग करने वाले भू माफियाओं पर भिलाई नगर निगम प्रशासन ने फिर बड़ी कार्यवाही की है. इससे पहले भी भिलाई नगर निगम ने कुछ भू माफियाओं के खिलाफ एफआइआर(FIR) भी दर्ज कराई है.

दरअसल, भिलाई नगर निगम के आयुक्त रोहित व्यास को यह जानकारी मिली थी कि नकटा तालाब के पास 10 एकड़ की जमीन पर भू माफियाओं के द्वारा अवैध प्लाटिंग की जा रही है, जिसके बाद निगमायुक्त ने वैशाली नगर जोन क्रमांक 2 के आयुक्त को निर्देश दिए कि मौके पर पहुंचकर अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई करें. आयुक्त के निर्देश के बाद जॉन क्रमांक 2 की आयुक्त ऐशा लहरे अपनी टीम के साथ अवैध प्लाटिंग की जगह पर पहुंची. अवैध प्लाटिंग वाले जगह पर पहुंचकर जेसीबी एवं डंपर की मदद से 1 ट्रिप गिट्टी एवं रेत को जप्त किया गया. लगभग 10 एकड़ जमीन पर अवैध प्लाटिंग धड़ल्ले से किया जा रहा था. इनके मंसूबों पर भिलाई निगम ने पानी फेर दिया है.

अवैध प्लाटिंग पर प्रशासन ने चलाया बुलडोजर

भू माफियाओं ने बकायदा जमीन तक पहुंचने के लिए खुद ही सड़क बना ली थी, ताकि लोगों को प्लाट और रास्ता दिखाकर उन्हें जमीन बेच सकें. अवैध प्लाटिंग के लिए जो रास्ता तैयार किया गया था, उस रास्ते को निगम ने बुलडोजर की मदद से गड्ढा खोदकर पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया है, जिससे कोई भी गाड़ी प्लाट के भीतर न जा सके. भू माफियाओं द्वारा बकायदा अवैध प्लाटिंग के लिए चूना मार्किंग से प्लॉट कटिंग एवं मुरूम से प्लॉट को समतल बनाने का काम किया जा रहा था. चूना मार्किंग, मुरूम एवं पोल को भी जेसीबी की सहायता से हटा दिया है. 

कार्यवाही के दौरान मौके पर कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं हुआ. प्लाट किसकी है इसके बारे में विस्तृत जानकारी राजस्व विभाग से ली जा रही है और इसके मुताबिक ही आगे की कार्यवाही की जाएगी. इस प्लाट से लगे ठीक दूसरे प्लाट पर भिलाई निगम की ओर से अवैध प्लाटिंग करने वालों पर इससे पहले भी कार्यवाही करते हुए एफआईआर दर्ज कराई जा चुकी है. निगम प्रशासन की अवैध प्लाटिंग पर लगातार कार्यवाही के बाद भी भू माफियाओं के हौसले नहीं टूट रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Chhattisgarh Politics: छत्तीसगढ़ में चुनाव से पहले बीजेपी की खास प्लानिंग, 90 विधानसभा सीटों पर होगा ये महाअभियान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मेडल विजेता ज्ञानेश्वरी यादव के परिवार का दर्द- सरकार ने मदद नहीं की
मेडल विजेता ज्ञानेश्वरी यादव के परिवार का दर्द- सरकार ने मदद नहीं की
कोरबा: पूर्व PM वाजपेयी की प्रतिमा को लेकर विवाद, जांच की मांग
कोरबा: पूर्व PM वाजपेयी की प्रतिमा को लेकर विवाद, जांच की मांग
बस्तर का कायाकल्प करने में जुटी छत्तीसगढ़ सरकार, CM साय ने प्रधानमंत्री मोदी के सामने रखे ये प्रस्ताव
बस्तर का कायाकल्प करने में जुटी छत्तीसगढ़ सरकार, CM साय ने प्रधानमंत्री मोदी के सामने रखे ये प्रस्ताव
राष्ट्रपति भवन में बस्तर के खास मेहमान, खुद परोसा भोजन
राष्ट्रपति भवन में बस्तर के खास मेहमान, खुद परोसा भोजन

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
इंग्लैंड में कुलदीप और आशुतोष शर्मा ने बरपाया कहर, वर्ल्ड कप खेलेंगे?
इंग्लैंड में कुलदीप और आशुतोष शर्मा ने बरपाया कहर, वर्ल्ड कप खेलेंगे?
'आई लव यू बाबा...,' सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर, फैंस बोले- 'कुछ रिश्ते खास होते हैं'
'आई लव यू बाबा...',सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
Carpenter Tool Haircut Viral Video : हेयरकट के लिए चला दिया बढ़ई का औजार! लोग बोले- रोंगटे खड़े हो गए
हेयरकट के लिए चला दिया बढ़ई का औजार! लोग बोले- रोंगटे खड़े हो गए
Fridge Storage Tips: भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 10 चीजें, स्वाद और सेहत पर पड़ेगा असर
भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 10 चीजें, स्वाद और सेहत पर पड़ेगा असर
Embed widget