एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News: धर्मांतरण का आरोप लगाते हुए बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने चर्च के बाहर काटा बवाल, 12 घायल

Durg Religious Conversion News:: बीते दिनों दुर्ग में दो पक्षों के बीच धर्मांतरण को लेकर विवाद शुरू हो गया. इस दौरान मौके पर दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे चले, जिसमें कई लोग घायल हो गये हैं.

Durg News: छत्तीसगढ़ में फिर एक बार धर्मांतरण का मामला सामने आया है. ताजा मामला दुर्ग के रायपुर नाका का है. धर्मांतरण का आरोप लगाते हुए बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने रायपुर नाका स्थित चर्च के पास पहुंचे और वहां पर जमकर हंगामा किया. बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि चर्च में धर्मांतरण करवाया जा रहा था. इस विरोध की खबर सुन कर मौके पर पुलिस पहुंची तो उन पर पथराव किया गया. पत्थर और डंडे से मारपीट में लगभग डेढ़ दर्जन लोगों को चोट आई है. 

शहर में रविवार (3 मार्च) को क्रिश्चियन समुदाय और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को बीच जमकर मारपीट और झूमा झटकी हुई. मामले की सूचना मिलते ही कई थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंचा. हालात को काबू में करने के लिए पुलिस का काफी मशक्कत करनी पड़ी. बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने चर्च के बाहर जय श्रीराम के नारे लगाना शुरू कर दिया. यह देख विशेष समुदाय के लोग आक्रोशित हो गए. मौके पर उन पर पत्थर फेंकने का आरोप लगाया है. इस कथित पत्थरबाजी से बजरंग दल के कार्यकर्ता काफी उग्र हो गए और चर्च में घुस गए.

दोनों पक्षों में हुई जमकर मारपीट
इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट और झूमा झटकी हुई. वहीं बजरंग दल के संयोजक सौरभ चंद्राकर ने बताया कि दोपहर साढ़े 12 बजे रायपुर नाका दुर्ग स्थित चर्च में धर्मांतरण सभा होने की सूचना मिली थी. इसके बाद विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और पुलिस को बुलवा कर धर्मांतरण का विरोध जताया. उन्होंने आरोप लगाया कि चर्च में मौजूद लोगों ने उन पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया, जबकि कुछ लोग डंडा लेकर मारपीट करने लगे और पुलिस को भी अंदर नहीं घुसने दिया.

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने दी चेतावनी
मौके पर डेढ़ दर्जन लोगों को चोट आई है. घायल सभी लोग पद्मनाभपुर थाना पहुंचे और मारपीट करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है. सूचना मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल पहुंच गया. बजरंग दल के कार्यकर्ता धर्म परिवर्तन करवाने का आरोप लगाते हुए काफी उग्र थे. पुलिस की मौजूदगी में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जय श्रीराम के नारे लगाए और चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ऐसा हुआ तो वह बर्दाश्त नहीं करेंगे. दुर्ग सीएसपी चिराग जैन ने बताया कि बजरंग दल के लोगों को शांत करने, पत्थर फेंक कर हमला करने सहित अन्य मामलो की और जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया. इसके बाद माहौल शांत हो गया.

ये भी पढ़ें:

Lok Sabha Election: छत्तीसगढ़ में BJP ने साधा जातिगत समीकरण? जनरल सीट पर OBC उम्मीदवारों को मिला टिकट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: कभी 500 रुपये रिश्वत देना लगा था बुरा, अब ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप
छत्तीसगढ़: कभी 500 रुपये रिश्वत देना लगा था बुरा, अब ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget