एक्सप्लोरर

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बड़ा ऐलान, एशिया के दूसरे सबसे बड़े चर्च के सामने करेंगे कथा

Dhirendra Krishna Shastri News: छत्तीसगढ़ पहुंचे पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि बस्तर में धर्मांतरण का खतरा देश में सबसे अधिक है.

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने  बड़ा ऐलान किया है. सोमवार (2 जून) को बागेश्वर पीठाधीश्वर ने कहा कि वे जशपुर में एशिया के दूसरे सबसे बड़े चर्च के सामने कथा करेंगे और छत्तीसगढ़ में जल्द ही पदयात्रा निकालेंगे. शास्त्री ने दावा किया कि बस्तर में धर्मांतरण का खतरा देश में सबसे ज्यादा है. यह बयान उन्होंने धर्मांतरण के मुद्दे पर बोलते हुए दिया. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ भगवान श्रीराम का ननिहाल है. 

दरअसल बागेश्वर पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक आयोजन में भाग लेने के लिए छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पहुंचे थे, जहां धर्मांतरण पर चर्चा करते हुए धीरेंद्र शास्त्री ने कहा की धर्मांतरण के लिहाज से बस्तर सबसे ज्यादा संवेदनशील है. उन्होंने कहा कि जल्दी धर्मांतरण के विरोध में छत्तीसगढ़ में भी पदयात्रा निकलेंगे.

मुख्यमंत्री और गृहमंत्री की तारीफ की

बागेश्वर पीठाधीश्वर ने माओवाद के खिलाफ अभियान के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, गृहमंत्री विजय शर्मा और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की तारीफ की. धीरेंद्र शास्त्री ने नक्सलियों से भी अपील की क़ि भारत को भारत रहने दें. भारत की मूल परंपरा के साथ जुड़कर कदम से कदम मिलाकर चलें जिससे हम विदेशी ताकतों से लड़ सकें और भारत को अखंड बनाया जा सके.

जशपुर में चर्च के सामने कथा करने का किया ऐलान

बागेश्वर पीठाधीश्वर ने कहा कि भारत में सबसे ज्यादा धर्मांतरण का खतरा बस्तर में है. जशपुर में कथा के आयोजन को लेकर उन्होंने कहा, "हम चर्च के सामने कथा करेंगे ताकि सनातन धर्म का संदेश दूर-दूर तक पहुंचे. हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए हमें एकजुट होना होगा. माओवादियों और धर्मांतरण करने वालों के खिलाफ सनातनी आवाज बुलंद करेंगे." 

दिल्ली से वृंदावन तक 7 नवंबर से होगी पदयात्रा

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने चर्चा करते हुए कहा की धर्मांतरण के विरोध में छत्तीसगढ़ में जल्दी हम पदयात्रा करेंगे. लेकिन उससे पहले 7 नवंबर को दिल्ली से वृंदावन तक अखंड भारत के लिए पदयात्रा निकाली जाएगी. शास्त्री ने कहा भारत अखंड हो और हिंदू राष्ट्र बने इसके लिए वे लगातार प्रयास करते रहेंगे. लेकिन साथ-साथ उन्होंने धर्मांतरण को रोकने पर भी जोर दिया. (विनित पाठक की रिपोर्ट)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
जान से मारने की धमकी मिलने पर सौरव गांगुली ने तोड़ी चुप्पी
जान से मारने की धमकी मिलने पर सौरव गांगुली ने तोड़ी चुप्पी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget