एक्सप्लोरर

Dhamtari: स्कूल के पेपर में आर्य, बौद्ध और महावीर भगवान पर आपत्तिजनक टिप्पणी, मान्यता रद्द करने की उठी मांग

धमतरी जिले के सेंट मेरी स्कूल की चूक से सामाजिक असंतोष पैदा हो गया है. यहां छठवीं के हिंदी पेपर में आर्य, बौद्ध और महावीर भगवान को घुमक्कड़ी बताया गया.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के धमतरी (Dhamtari) जिले में एक विवाद सामने आया है. जिले के एक प्राइवेट स्कूल में अर्धवार्षिक परीक्षा पेपर में पूछे गए सवाल पर हिंदू, बौद्ध और महावीर समाज ने आपत्ति जताई है. पेपर में आर्य, बौद्ध और महावीर धर्म को लेकर आपत्तिजनक सवाल पूछे गए हैं जिसपर विवाद गहरा गया है. तीनों समाज के प्रमुख लोगों ने थाने में शिकायत कर दी है और स्कूल की मान्यता रद्द करने की मांग की गई है.

प्रश्न पत्र में आर्य को घुमक्कड़ बताया
दरअसल, जिले के सेंट मेरी स्कूल की चूक से सामाजिक असंतोष पैदा हो गया है. स्कूल प्रबंधन ने बीते मंगलवार को 6वीं क्लास का हिंदी पेपर लिया है. इसमें प्रश्न क्रमांक 17 एक अपठित गद्यांश दिया गया था जिसपर विवाद खड़ा हो गया है. प्रश्न में आर्य को घुमक्कड़ बताया गया है. अगर आर्य एक जगह ठहरे होते तो भारत में उनके वंशज नहीं होते. इसी तरह भगवान बौद्ध और महावीर को लेकर भी प्रश्न पत्र में जिक्र किया गया है. इसका समाज प्रमुखों ने कड़ी आपत्ति जताई है.

इस प्रश्न को लेकर हुआ विवाद
आदिम आर्य घुमक्कड़ ही थे. वे यहां- वहां घूमते ही रहते थे. घूमते-भटकते ही वे भारत पहुंचे थे. यदि घुमक्कड़ी का बाना उन्होंने धारण न किया होता, यदि वे एक स्थान पर ही रहते तो आज भारत में उनके वंशज न होते. वहीं भगवान बुद्ध को भी घुमक्कड़ कहा गया. अगर भगवान बुद्ध घुमक्कड़ न होते तो आज भारत में उनके वंशज न होते. भगवान बुद्ध घुमक्कड़ थे. भगवान महावीर घुमक्कड़ थे. वर्षा ऋतु के कुछ महीनों को छोड़कर एक स्थान में रहना बुद्ध के वश में नही था. 35 से 80 वर्ष की आयु तक जब उनकी मृत्यु हुई. 45 वर्ष तक वे निरंतर घूमते ही रहे.

हिंदू समाज का स्कूल की मान्यता रद्द करने की मांग
पूछे गए प्रश्न की जानकारी हिंदू समाज को मिली तो जिले में गहरी नाराजगी पनप उठी. सर्व हिंदू समाज की बैठक हुई. इसके बाद स्कूल के खिलाफ कानूनी कार्यवाही के लिए कोतवाली में शिकायत की गई. इसमें समाज के प्रमुखों ने स्कूल की मान्यता रद्द करने के साथ ही इस गड़बड़ी के लिए जिम्मेदार स्कूल स्टाफ पर मामला दर्ज कर गिरफ्तार करने का आवेदन दिया है. सर्व हिंदू समाज के अध्यक्ष दीपक लखोटिया ने कहा कि ये घटना बहुत निंदनीय है. स्कूल में आने वाली पीढ़ी को इतिहास बताते है. उनका बौद्धिक विकास करते है. इस स्कूल में हमारे बच्चो को हिंदू समाज, बौद्ध और महावीर समाज के प्रति अनर्गल टिप्पणी की गई है. इसके खिलाफ सर्व हिंदू समाज एकजुट होकर थाने में शिकायत की गई है. 

स्कूल प्रबंधन ने मानी गलती
विवाद गहराते देख स्कूल प्रबंधन ने प्रश्न पत्र बनाने वाले टीचर से माफीनामा लिखवाया है. सभी समाज प्रमुखों को पत्र लिखा गया है. स्कूल की तरफ से मैनेजर फादर जॉनी ने बताया कि जिस टीचर ने ये गलती की है उससे माफी मंगवा ली गई है. ये अपठित गद्यांश अजय माला प्रकाशन के शिक्षक पात्रता परीक्षा की किताब से लिया गया है.टीचर का धार्मिक ठेस पहुंचाने का उद्देश्य नहीं था. उससे गलती हुई है.

जांच के बाद होगी एफआईआर दर्ज
इस मामले में समाज प्रमुखों की तरफ से कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज की गई है. वहीं अबतक पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं किया है. इस मामले में जांच के बाद ही वैधानिक कार्यवाही की जाएगी. धमतरी डीएसपी सारिका वैद ने बताया कि शिकायत मिली है विवेचना के बाद उचित धाराओं के तहत अपराध कायम किया जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कुलगाम हमला: छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों की मौत, मचा हड़कंप
कुलगाम हमला: छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों की मौत, मचा हड़कंप
मेडल विजेता ज्ञानेश्वरी यादव के परिवार का दर्द- सरकार ने मदद नहीं की
मेडल विजेता ज्ञानेश्वरी यादव के परिवार का दर्द- सरकार ने मदद नहीं की
कोरबा: पूर्व PM वाजपेयी की प्रतिमा को लेकर विवाद, जांच की मांग
कोरबा: पूर्व PM वाजपेयी की प्रतिमा को लेकर विवाद, जांच की मांग
बस्तर का कायाकल्प करने में जुटी छत्तीसगढ़ सरकार, CM साय ने प्रधानमंत्री मोदी के सामने रखे ये प्रस्ताव
बस्तर का कायाकल्प करने में जुटी छत्तीसगढ़ सरकार, CM साय ने प्रधानमंत्री मोदी के सामने रखे ये प्रस्ताव

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget