एक्सप्लोरर

Ambikapur: अम्बिकापुर में अचानक निर्माणाधीन एयरपोर्ट देखने पहुंची DGCA की टीम, जल्द मिल सकती है उड़ान को मंजूरी

DGCA Darima Airport Visit: छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर में दरिमा एयरपोर्ट बनकर तैयार हो गया है. इस एयरपोर्ट का निरीक्षण करने के लिए दिल्ली से एक टीम अम्बिकापुर पहुंची और निर्माण कार्य पर संतोष जाहिर किया.

Surguja News: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के अम्बिकापुर (Ambikapur) के मां महामाया एयरपोर्ट में 72 सीटर विमान के परिचालन के लिए डीजीसीए (DGCA) की टीम गुपचुप तरीके से अचानक पहुंची और फाइनल निरीक्षण कर वापस लौट गई. इसके पहले मई महीने में डीजीसीए द्वारा निरीक्षण किया गया था. उस दौरान  रनवे, ड्रेनेज, बॉउंड्रीवाल, टर्मिनल भवन, सीएनएस एटीसी स्टोर, विद्युतीकरण, वाच टावर सहित अन्य निर्माण और उन्नयन कार्यों का निरीक्षण करते हुए कमियों को दूर करने कहा गया था. टीम ने रनवे की गुणवत्ता के लेकर संतोष जाहिर किया था.  

टीम के वापस लौटने के बाद कलेक्टर कुंदन कुमार के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग के द्वारा युद्ध स्तर पर कमियों को दूर करने प्रयास किया जा रहा था. करीब ढाई महीने में कमियों को दूर करने के बाद निरीक्षण के लिए डीजीसीए की टीम को अमंत्रित किया गया था. जिसके तहत डीजीसीए की टीम अगस्त महीने के अंतिम सप्ताह में ही अचानक दरिमा एयरपोर्ट पहुंची और तीन दिवसीय निरीक्षण किया गया. बताया जा रहा है कि एयरपोर्ट की कमियों को काफी कम समय में दूर किए जाने पर प्रशासन की सराहना भी की गई. 

लाइसेंस पर लिया जा सकता है फैसला
बताया जा रहा है कि डीजीसीए के द्वारा संभवतः 15 से 20 दिनों के भीतर 72 सीटर विमान के परिचालन और लाइसेंस के लिए अंतिम निर्णय लिया जा सकता है.  
डीजीसीए की टीम 22 सीटर प्लेन से पहुंची थी. टीम में डीजीसीए के डायरेक्टर पंकज जायसवाल के साथ 7 सदस्यीय टीम शामिल थी. 

आपात स्थिति के लिए आइसोलेशन-वे भी तैयार
दरिमा एयरपोर्ट के उन्नयन कार्य के तहत करीब 48 करोड़ रुपए की लागत से विभिन्न विकास कार्य हुए. जिसके तहत किसी भी आपात स्थिति के लिए आइसोलेशन वे भी बनाया गया है. इसके आलावा अत्याधुनिक टॉवर बनाया गया है जो तकनीकी रूप से काफी गणवत्तापूर्ण हैं जिससे एयरक्राफ्ट के लैंडिंग, टेकऑफ और पार्किंग में भी मदद मिलेगी. फायर स्टोर, ट्रेनिंग सेंटर, मौसम विभाग, ग्राउंड स्टाफ, पैनल रूप, सीसीआर रूम सहित अन्य निर्माण भी हुए आधुनिक संसाधनों से लैस मौसम विभाग केंद्र बनाए जाने से पायलेट तक मौसम की ताजा जानकारी पहुंचाई जा सकेगी.

ये भी पढ़ेंChhattisgarh Election 2023: कांग्रेस विधायक चिंतामणि की इतनी बढ़ गई चिंता, वीडियो जारी कर खुद मांग रहे टिकट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, गांवों के हर स्कूल में छात्राओं के लिए बनेंगे टॉयलेट
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, गांवों के हर स्कूल में छात्राओं के लिए बनेंगे टॉयलेट

वीडियोज

Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
Embed widget