एक्सप्लोरर

Dengue: बस्तर में डेंगू के कारण बढ़ी प्लेटलेट्स की मांग, ब्लड डोनेशन के लिए भी घंटों करना पड़ रहा इंतजार

बस्तर में डेंगू के कारण प्लेटलेट्स की मांग बढ़ गई है. एकमात्र निजी लैब में तीमारदारों को ब्लड लाने के बाद भी 24 घंटें इंतजार करना पड़ रहा है. जिले में एक भी अस्पताल के पास खुद की पैथोलॉजी नहीं है.

बस्तर (Bastar) में करीब 10 साल बाद डेंगू (Dengue) के कहर से हाहाकार मचा हुआ है. अब तक बीमारी की चपेट में आकर 6 लोगों ने दम तोड़ दिया है. पूरे जिले में 300 से ज्यादा डेंगू के एक्टिव मरीज हैं. कई मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है. शहर में रोजाना 50 से अधिक डेंगू पॉजिटिव मरीज मिल रहे हैं. डेंगू के मरीजों को सबसे ज्यादा जरूरत प्लेटलेट्स (Platelets) की पड़ रही है. प्लेटलेट्स की मांग को पूरा करने के लिए लोगों को निजी पैथोलॉजी में दो दो दिन तक इंतजार करना पड़ रहा है. सबसे बुरी स्थिति निजी अस्पतालों की है क्योंकि जिले में एक भी अस्पताल के पास खुद की पैथोलॉजी नहीं है, जिसमें खून से प्लेटलेट्स को अलग किया जा सके.

एकमात्र निजी लैब में है प्लेटलेट्स की सुविधा

डेंगू से पीड़ित मरीज बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पतालों का रुख कर रहे हैं. लेकिन उनका फैसला परेशानी का सबब बनता जा रहा है. निजी अस्पतालों में मरीज को भर्ती कर लिया जाता है लेकिन तबीयत बिगड़ने पर प्लेटलेट्स की जरूरत पड़ती है और प्लेटलेट्स की व्यवस्था निजी अस्पतालों में नहीं है. एकमात्र निजी लैब में पहले ब्लड लेकर आना पड़ रहा है और उसके बाद भी 24 घंटे तक का इंतजार करना पड़ता है. ऐसे में मरीजों की स्थिति खराब हो जाती है. स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक जिले में प्लेटलेट्स के लिए सिर्फ दो ही जगह हैं- एक मेडिकल कॉलेज और दूसरा निजी लैब. जिले में ब्लड से प्लेटलेट्स अलग करने के लिए दो ही जगह सेटअप है. सरकारी महारानी अस्पताल (Govt Maharani Hospital) में भी सेटअप का अभाव है. प्लेटलेट्स के बदले खून चढ़ाकर ही इलाज किया जा रहा है. ऐसे में मरीजों को बड़ी मुश्किल हो रही है. निजी अस्पतालों में मरीजों की बढ़ती संख्या के बाद एक मात्र निजी पैथोलॉजी पर दबाव बढ़ गया है. रक्तदान करने के लिए भी 5 से 6 घंटे का इंतजार डोनर को करना पड़ रहा है.

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के इन प्रसिद्ध वाटरफॉल्स में बढ़ी दुर्घटना की आंशका, सुरक्षा के नहीं हैं पर्याप्त इंतजाम

दूसरे राज्यों में डेंगू का इलाज कराने को मजबूर

तीमारदारों का कहना है कि प्लेटलेट्स की कमी की वजह से मरीज की तबियत और बिगड़ती जा रही है. जिले में कहीं भी ब्लड की व्यवस्था नहीं हो पा रही है. परिजनों ने जिला प्रशासन से गुहार लगाई है कि सरकारी महारानी अस्पताल में भी सुविधा मिले ताकि निजी लैब और निजी अस्पतालों के चक्कर काटने न पड़े. इधर डेंगू से पीड़ित हो रहे कई मरीज दूसरे राज्यों में इलाज कराने को मजबूर हैं. जिले में अब तक 6 लोगों की प्लेटलेट्स कम होने से मौत हो चुकी है. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने डेंगू से पीड़ित मरीजों के लिए प्लेटलेट्स की कोई वैकल्पिक व्यवस्था करने का आश्वासन दिया है. 

Surajpur: सूरजपुर में रेत की हो रही तस्करी, शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget