एक्सप्लोरर

Dantewada News: कांग्रेस नेता की गुंडागर्दी, बीच सड़क पर बुर्जुग एंबुलेंस ड्राइवर को पीटा, दर्ज हुई FIR

कांग्रेस नेता और मदरसा बोर्ड के सदस्य शकील रिजवी पर एक 58 साल के बुजुर्ग व्यक्ति एंबुलेंस ड्राइवर से मारपीट करने का मामला सामने आया है. वहीं ड्राइवर ने शकील रिजवी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और मदरसा बोर्ड के सदस्य शकील रिजवी पर एक 58 साल के बुजुर्ग व्यक्ति एंबुलेंस ड्राइवर से मारपीट करने का मामला सामने आया है. कांग्रेसी नेता शकील रिजवी के खिलाफ गीदम थाना में एफआईआर भी दर्ज कर लिया गया है. बताया जा रहा है कि ओवरटेक को लेकर एंबुलेंस ड्राइवर और शकील रिजवी के बीच विवाद हुआ. इसके बाद शकील रिजवी ने एंबुलेंस ड्राइवर को 2 से 3 बार झापड़ मार दिया. इसके बाद मामला इतना बिगड़ा की एंबुलेंस ड्राइवर संघ ने शकील रिजवी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की. 

शपथ से पहले मारपीट का मामला
इसके बाद आखिरकार गीदम थाना में कांग्रेसी नेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया गया. छत्तीसगढ़ के  आयोग मंडल में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष में नियुक्ति के दौरान हाल ही में दंतेवाड़ा के कांग्रेसी नेता शकील को मदरसा बोर्ड का सदस्य बनाया गया है. वहीं शपथ ग्रहण के पहले ही इस तरह से गुंडागर्दी कर एक बुजुर्ग व्यक्ति से मारपीट करने से उनकी जमकर किरकिरी भी हो रही है. हालांकि, शकील रिजवी ने भी एम्बुलेंस ड्राइवर के खिलाफ गीदम थाने में काउंटर एफआईआर दर्ज कराया है.

पुलिस ने किया काउंटर एफआईआर दर्ज
दंतेवाड़ा के एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर के नया बस स्टैंड में शकील का वाहन खड़ा हुआ था. इस दौरान एक एम्बुलेंस में 2 पेशेंट को लेकर ड्राइवर गीदम रोड से दंतेवाड़ा जा रहा था. इसी दौरान ओवरटेक को लेकर शकील और एंबुलेंस के ड्राइवर से विवाद हुआ. इस पर शकील रिजवी ने बुजुर्ग एंबुलेंस ड्राइवर से मारपीट शुरू कर दी. इसके बाद मामला इतना बड़ा की एंबुलेंस ड्राइवर संघ ने शकील के द्वारा मारपीट करने से नाराज होकर गीदम थाना में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया.

इन धाराओं में मामला दर्ज
पुलिस ने मदरसा बोर्ड सदस्य शकील रिजवी के खिलाफ धारा 323, 294 के तहत मामला दर्ज कर लिया. वहीं शकील रिजवी ने भी गीदम थाना पहुंचकर एंबुलेंस ड्राइवर के खिलाफ काउंटर एफआईआर दर्ज कराया. इधर शकील रिजवी के द्वारा एंबुलेंस ड्राइवर से मारपीट करने से ड्राइवर संघ में काफी नाराजगी है उनका कहना है कि पद पर आते ही इस तरह से बुजुर्ग एंबुलेंस ड्राइवर से मारपीट करना एक नेता को शोभा नहीं देता. ऐसे में उनके खिलाफ जरूर कार्रवाई होनी चाहिए. वहीं पुलिस का कहना है कि इस मामले में दोनों तरफ से एफआईआर दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच चल रही है.

यह भी पढ़ें:

Bastar News: नक्सली संगठन में भर्ती करने वाले पांडु ने किया सरेंडर, 22 बड़ी वारदातों में रहा है शामिल

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, पीटर नवारो ने बताया कैसे सुलझेगा मसला
भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, पीटर नवारो ने बताया कैसे सुलझेगा मसला
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
Kanwariya Lying on Iron Nails: लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
Embed widget