एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: तीसरी कक्षा की छात्रा ने देशभक्ति की कविता सुनाकर सबको किया मंत्रमुग्ध, सीएम विष्णु देव साय ने भी की तारीफ

Viral Video: दंतेवाड़ा जिले के एक 8 साल की नन्हीं छात्रा करीब 4 मिनट तक कविता सुनाती रही जिसका वीडियो सीएम विष्णु देव साय ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर साझा करते हुए प्रशंसा की है.

Dantevada News: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले के बचेली में केंद्रीय विद्यायल में तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली एक 8 साल की नन्हीं छात्रा का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो की जमकर तारीफ की जा रही है. खुद प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी बच्ची की इस हुनर की तारीफ करते हुए सीएमओ छत्तीसगढ़ ने इस वीडियो को ट्वीट किया है.

दरअसल गणतंत्र दिवस के मौके पर बचेली के केंद्रीय विद्यालय में तीसरी कक्षा की छात्रा ने अपनी 4 मिनट की कविता से वहां मौजूद सभी लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया. छात्रा ने भारत की गुणगाथा करते हुए देश के वीर जवानों के नाम कविता सुनाकर सभी के रोंगटे खड़ा कर दिए. इस दौरान वहां मौजूद एक शिक्षक ने इस नन्हीं छात्रा की कविता पढ़ते हुए वीडियो बनाई और उसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल होने लगा. महज 8 साल की इस छात्रा की कविता सुनकर सभी ने इस बच्ची की हुनर को लेकर जमकर तारीफ करते हुए उसे शाबाशी दी. ऐसे में प्रदेश के मुख्यमंत्री भी बच्ची की इस कविता को सुनकर अपने आप को नहीं रोक पाए और उसकी जमकर तारीफ करते हुए बकायदा इस वीडियो को सोशल मीडिया में शेयर भी किया है.

देश के वीर जवानों के नाम सुनाई अपनी कविता
जिला बचेली की रहने वाली दीक्षा मिश्रा केंद्रीय विद्यालय में तीसरी कक्षा की छात्रा है, गणतंत्र दिवस के मौके पर नन्ही छात्रा दीक्षा ने स्कूल के स्टेज पर कविता सुनाया इस दौरान वहां स्कूल के सारे शिक्षक, सभी बच्चो के पालक, सीनियर बच्चे और जूनियर बच्चे भी मौजूद रहे. छात्रा दीक्षा ने अपनी कविता में भारत देश के वीर जवानों की साहस का परिचय देने के साथ ही भारत देश का गुणगान किया. करीब 4 मिनट तक दीक्षा  लगातार कविता सुनाती रही. इस दौरान दीक्षा की कविता सुन वहां मौजूद सब ने जमकर ताली बजाई. नन्हीं बालिका दीक्षा मिश्रा को जब गणतंत्र दिवस समारोह में अपनी प्रस्तुति के बारे में पूछा गया तो दीक्षा ने कहा कि वह सबसे पहले तो शिक्षकों का धन्यवाद करना चाहती है और फिर माता-पिता का, जिन्होंने  इस कविता के लिए उसे प्रेरित किया. दीक्षा ने कहा कि मुझे इस बात की बेहद खुशी है कि खुद प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है और उनके वीडियो को सोशल मीडिया में शेयर किया है.

3 दिन में 10 मिलियन लोगो ने देखा वीडियो
नन्हीं बालिका दीक्षा की यह 4 मिनट की कविता देखते ही देखते सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्म में जमकर वायरल होने लगी है, पिछले तीन दिनों में ही अब तक यह वीडियो 10 मिलियन से ज्यादा लोगो ने देखा है. सभी इस बच्ची की हुनर की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं. इस छात्रा के स्कूल के प्रिंसिपल शेर सिंह राजपूत और क्लास टीचर ममता कुमारी का कहना है कि छात्र के इस हुनर से पुरा स्कूल स्टाफ अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहा है. स्कूल के प्रिंसिपल शेर सिंह राजपूत ने कहा कि दीक्षा मिश्रा पढ़ाई में भी काफी अव्वल है और हमेशा इस तरह के एक्टिविटीस में हिस्सा लेती है, लेकिन जिस तरह से लगातार 4 मिनट तक दीक्षा ने कविता सुनाया उससे यहां मौजूद शिक्षक और सभी बच्चों के पालक मंत्रमुग्ध हो गए,  और तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा स्कूल गूंज उठा.

ये भी पढ़ें: Bageshwar Dham: मार्च-अप्रैल में आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र बस्तर आ सकते हैं पंडित धीरेंद्र शास्त्री, क्या है प्लान?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: कभी 500 रुपये रिश्वत देना लगा था बुरा, अब ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप
छत्तीसगढ़: कभी 500 रुपये रिश्वत देना लगा था बुरा, अब ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget