एक्सप्लोरर

Cyclone Michaung: मिगजौम दिखा रहा असर, रायगढ़ में बूंदाबांदी के साथ छाए रहेंगे बादल, गिरेगा पारा; बारिश की भी चेतावनी

Raigarh Rain Alert: छत्तीसगढ़ में एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने और गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. वर्षा का क्षेत्र मुख्यतः बस्तर संभाग और उससे लगे जिले संभावित है.

Cyclone Michaung Effect in Raigarh: चक्रवात के प्रभाव से सोमवार को रायगढ़ जिले में मंगलवार 5 दिसंबर की सुबह से काले बादल छाए हुए हैं. मौसम विभाग के मुताबिक चक्रवात के कारण आने वाले 2-3 दिन तक ऐसे ही बादल छाए रहने की संभावना है. वहीं हल्की से मध्यम वर्षा की भी चेतावनी दी गई है. इसके साथ ही न्यूनतम तापमान में गिरावट के संकेत मिल रहे हैं. सोमवार को बादल छाए रहने से मौसम शुष्क बना हुआ है.

मौसम विभाग के मुताबिक चक्रवाती तूफान मिगजौम दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर 11 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है. अभी 12.0 डिग्री उत्तर और 82.5 डिग्री पूर्व में, पुडुचेरी से पूर्व की ओर 250 किलोमीटर दूर, चेन्नई से पूर्व- दक्षिण पूर्व की ओर 230 किलोमीटर दूर, नेल्लौर से दक्षिण-पूर्व दिशा में 350 किलोमीटर दूर, बपटला से दक्षिण-पूर्व में 460 किलोमीटर दूर, मछलीपट्टनम से दक्षिण-पूर्व में 480 किलोमीटर दूर स्थित है. इसके लगातार उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए और अधिक प्रबल होकर पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी-तटीय दक्षिण आंध्र प्रदेश और तटीय उत्तर तमिलनाडु के पास पहुंचने की संभावना है. 

उसके बाद यह लगभग उत्तर दिशा में तटीय आंध्र प्रदेश के समानांतर आगे बढ़ते हुए नेल्लौर और मछलीपट्टनम के मध्य दोपहर 5 दिसंबर को एक प्रबल चक्रवाती तूफान के रूप में पहुंचने की संभावना है. इस समय इसकी गति 90 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे रहने की संभावना है। एक पश्चिमी विक्षोभ चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण के रूप में मध्य पाकिस्तान और उसके आसपास 3.8 किलोमीटर से 4.5 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है इसका द्रोणीका 65 डिग्री पूर्व और 30 डिग्री उत्तर में 5.8 किलोमीटर ऊंचाई पर मौजूद है. एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण पश्चिम उत्तरप्रदेश और उसके आसपास 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है.

गिरेगा पारा, बारिश के संकेत
छत्तीसगढ़ में एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने और गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. वर्षा का क्षेत्र मुख्यतः बस्तर संभाग और उससे लगे जिले संभावित है. प्रदेश में से अधिकतम तापमान में गिरावट होने की संभावना है तथा न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है. 5 और 6 दिसंबर को प्रदेश के दक्षिण-पूर्व में स्थित जिलों में एक दो स्थानों में भारी वर्षा भी होने की सम्भावना है. संध्या/रात्रि से बादल छाने की संभावना है. प्रदेश के मध्य भाग में 5, 6 और 7 दिसंबर को हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है.

यह भी पढ़ें: Cyclone Michaung: बस्तर में दिख रहा चक्रवाती तूफान मिगजौम का असर, घने बादलों के साथ शुरू हुई रही भारी बारिश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में तेज बारिश, उफान पर नदी-नाले, अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में तेज बारिश, उफान पर नदी-नाले, अलर्ट जारी
पति को मोटा या सांवला कहना तलाक का आधार नहीं, हाईकोर्ट का फैसला
पति को मोटा या सांवला कहना तलाक का आधार नहीं, हाईकोर्ट का फैसला
छत्तीसगढ़: बस्तर की बदलती तस्वीर, पर्यटन से विकास की नई राह
छत्तीसगढ़: बस्तर की बदलती तस्वीर, पर्यटन से विकास की नई राह
बिलासपुर में ‘आशीर्वाद का दीया’ से जगमगाया बिलासपुर, अरुण साव ने भी लिया हिस्सा
बिलासपुर में ‘आशीर्वाद का दीया’ से जगमगाया बिलासपुर, अरुण साव ने भी लिया हिस्सा

वीडियोज

पिता की अय्याशी पर मौत का खेल
Ram Mandir Donation Scam | Breaking: 'चढ़ावा चोरी' पर चार्जशीट! | Nripendra Mishra | Champat Rai
Chitra Tripathi | Samastipur-Jamui Case: बिहार पुलिस...मनचलों के साथ या खिलाफ? | Bihar News | ABP
पहचान उजागर करने के मामले में CM Samrat पर होगी कार्रवाई?
SIR Controversy | Gyanesh Kumar: ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा विपक्ष लेकर रहेगा? | Breaking | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान के समर्थन में मार्च से घबराए शहबाज! 22 हजार पुलिसकर्मी तैनात, इस्लमाबाद बंद
इमरान के समर्थन में मार्च से घबराए शहबाज! 22 हजार पुलिसकर्मी तैनात, इस्लमाबाद बंद
पंजाब कांग्रेस में एकता की कोशिश बेअसर? चन्नी के इस कदम से सियासत गर्म
पंजाब कांग्रेस में एकता की कोशिश बेअसर? चन्नी के इस कदम से सियासत गर्म
वेस्टइंडीज सीरीज में बदलेगा विराट कोहली का बैटिंग ऑर्डर? नए एक्पेरिमेंट की तैयारी
वेस्टइंडीज सीरीज में बदलेगा विराट कोहली का बैटिंग ऑर्डर? नए एक्पेरिमेंट की तैयारी
'दसारा' के बाद नानी ने श्रीकांत ओडेला संग 'द पैराडाइज' क्यों की? एक्टर बोले- 'एक बहुत ही रॉ एनर्जी...'
'एक बहुत ही अनोखी और रॉ एनर्जी...' नानी ने बताई 'द पैराडाइज' करने की वजह
‘घबराया हुआ चुनाव आयोग’... कांग्रेस का तंज, फॉर्म 6 पर क्या बोले जयराम रमेश
‘घबराया हुआ चुनाव आयोग’... कांग्रेस का तंज, फॉर्म 6 पर क्या बोले जयराम रमेश
PM मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को किया याद, तारीफ में क्या कहा?
PM मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को किया याद, तारीफ में क्या कहा?
जानवर गंदा पानी भी पचा लेते हैं इंसान क्यों नहीं, कितना अलग है सिस्टम?
जानवर गंदा पानी भी पचा लेते हैं इंसान क्यों नहीं, कितना अलग है सिस्टम?
CBSE के नए बॉस IAS मंदीप के भंडारी कौन हैं, जानें कैसा रहा सफर? 
CBSE के नए बॉस IAS मंदीप के भंडारी कौन हैं, जानें कैसा रहा सफर? 
Embed widget