एक्सप्लोरर

स्वतंत्रता दिवस से पहले नक्सल मोर्चे पर बड़ी कामयाबी, लाखों कैश के साथ हथियारों का जखीरा बरामद

Chhattisgarh Naxal News: नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में जवानों की कार्रवाई से माओवादी संगठन बैकफुट पर हैं. इसी कड़ी में स्वतंत्रता दिवस से पहले जवानों को एंटी नक्सल ऑपरेशन में बड़ी कामयाबी मिली है.

Chhattisgarh News Today: छत्तीसगढ़ में एंटी नक्सल ऑपरेशन में जवानों को बड़ी कामयाबी मिली है. स्वतंत्रता दिवस पहले पूरे प्रदेश सुरक्षा एजेंसिया चाक चौबंद है. नक्सलियों के नापाक मंसूबों पर लगाम लगाने के लिए सीआरपीएफ ने गरियाबंद और धमतरी के सुरक्षा बलों के साथ संयुक्त कार्रवाई की.

इस संयुक्त सर्चिंग ऑपरेशन के दौरान उड़ीसा स्टेट कमेटी के धमतरी, गरियाबंद, नुआपाड़ा डिवीजन के माओवादियों के जरिए डंप की गई कई अवैध सामग्री बरामद की है. इस कार्रवाई के दौरान विस्फोटक हथियारों के साथ लाखों रुपये कैश बरामद हुआ है.

जमीन के अंदर से बरामद हुआ 38 लाख कैश
इसी दौरान धमतरी के जंगलों में सुरक्षा बलों को सर्चिंग अभियान में एक और बड़ी सफलता मिली, जब मौके से नक्सलियों के सामानों के जखीरे के साथ 38 लाख रुपये नगद राशि भी जब्त की गई. 78वें स्वतंत्रता दिवस से पहले जवानों को नक्सलियों के खिलाफ इसे एक बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है.

इस स्पेशल सर्च ऑपरेशन के लिए गरियाबंद और धमतरी पुलिस बल के साथ सीआरपीएफ के जवान बीते 10 अगस्त को रवाना हुए थे. सर्चिंग के दौरान सुरक्षा बलों को धमतरी गरियाबंद के सीमा पर छोटे गोबरा और पेंड्रा के जंगल क्षेत्र में नक्सलियों की संदिग्ध चीजें और कैश बरामद हुआ. 

इसको जमीन में कई फीट गहरा गड्ढा खोदकर झाड़ियां से मिट्टी ढक कर माओवादियों ने सामान को डंप किया था. जिससे इसके बारे सुरक्षा बलों को पता न चले. जवानों की इस सफलता ने नक्सलियों की गतिविधियों पर करारा प्रहार किया है.

जवानों ने बरामद की ये चीजें
इस सर्चिंग ऑपरेशन के दौरान अलग-अलग स्थानों पर स्टील के डिब्बों के अंदर नोट के बंडल, टिफिन आईईडी और आईईडी बनाने से संबंधित सामग्री बरामद की गई. इसके अलावा मौके से 13 नग डेटोनेटर, एक बंडल फ्यूज वायर, इलेक्ट्रिक वायर, माओवादी वर्दी, काला कपड़ा बारूद और अन्य सामग्री भी बरामद की गई. इन हथियारों से नक्सली किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के फिराक में थे. हालांकि जवानों ने उनके मंसूबों को नाकाम कर दिया.

दो थानों में मामला दर्ज
इस संबंध में थाना मैनपुर में धारा 308 बीएनएस धारा 17, 20, 21, 40 और थाना मेचका में धारा 109, 191 (2), 191 (3), 190 बीएनएस 25, 27, आर्म्स एक्ट 4, 5 के तहत मुकदमा पजीकृत किया गया है. पुलिस इस अपराधिक मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुटी है.

ये भी पढ़ें: मां और मौसेरे भाई पर सिरफिरे ने हमला कर ले ली जान, आर्थिक तंगी से डिप्रेशन में था आरोपी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Mango City Of India: लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
'...तो घोषणापत्र में क्यों किया शामिल', आर्टिकल 370 को लेकर उमर अब्दुल्ला सरकार पर बरसीं महबूबा मुफ्ती
'...तो घोषणापत्र में क्यों किया शामिल', आर्टिकल 370 को लेकर उमर अब्दुल्ला सरकार पर बरसीं महबूबा मुफ्ती
Embed widget