एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News: सीएम भूपेश बघेल को लेकर बीजेपी नेता डी पुरंदेश्वरी का विवादित बयान, कांग्रेस ने माफी की मांग की

Chhattisgarh: बीजेपी नेता डी पुरंदेश्वरी के विवादित बयान के बाद हंगामा मचा हुआ है. बीजेपी नेता पर हमलावर कांग्रेस ने बयान वापस लेने और माफी की मांग की है.

छत्तीसगढ़ में बीजेपी की प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी (D Purandeshwari) के विवादित बयान पर हंगामा मच गया है. हमलावर हुई कांग्रेस (Congress) ने बयान को वापस लेने और माफी मांगने की बात कही है. डी पुरंदेश्वरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) को श्राप देते हुए विवादित बयान दिया था.छत्तीसगढ़ में बुधवार को बीजेपी ने बेरोजगारी (Unemployment) के खिलाफ प्रदर्शन का आह्वान किया है. प्रदर्शन में शामिल होने के लिए लाखों लोगों की भीड़ जुटाई जा रहे है. 

डी पुरंदेश्वरी की सीएम बघेल पर विवादित टिप्पणी

डी पुरंदेश्वरी ने बीजेपी के प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रदर्शन की तैयारी की जानकारी दी. उन्होंने दावा किया कि छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी बढ़ रही है और साढ़े तीन साल में 10 हजार युवाओं ने खुदकुशी (Suicide) की है. उन्होंने मांग की कि राज्य सरकार को बेरोजगारी भत्ते के लिए श्वेत पत्र जारी करना चाहिए. उन्होंने एक लाख लोगों को रोजगार देने के वादे पर सवाल उठाते पूछा कि छत्तीसगढ़ में कितने लोगों को अब तक रोजगार मिला? बेरोजगारी के मुद्दे पर बोलते बोलते डी पुरंदेश्वरी ने कहा, "मैं समझ रही हूं की भूपेश बघेल को श्राप है. अगर बघेल 'सच बोलेंगे न तो उनका सिर हजार टुकड़ों में टूट जायेगा'. इसलिए मुख्यमंत्री कभी भी सच नहीं बोलते हैं. हमेशा झूठ ही बोलते रहते हैं.

Bhupesh Baghel Birthday: बचपन के बबलू दाऊ अब बन गए छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल, जानिए उनके बचपन के कारनामों की कहानी

ऐसा बयान शत्रुओं को भी नहीं दिया जाता-कांग्रेस

उनको झूठ पर विश्वास है. छत्तीसगढ़ में तीन सालों के दौरान 20 हजार लोगों ने आत्महत्या की है. इसमें से 50 प्रतिशत यानी 10 हजार युवाओं की खुदकुशी शामिल है. विवादित बयान पर कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. शुक्ला ने डी पुरंदेश्वरी से मांफी मांगने को कहा है. उन्होंने कहा कि पुरंदेश्वरी ने अमानवीयता की हदों को पार कर दिया है. ऐसे समय जबकि सारा प्रदेश मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के दीर्घायु की कामना कर रहा था, उनके जन्मदिन (Birthday) पर शुभेच्छा दे रहा था, बीजेपी प्रभारी श्राप दे रही थीं. पुरंदेश्वरी बयान के लिए माफी मांगे. ऐसा बयान तो शुत्रुओं के संबंध में भी नहीं दिया जाता है. डी पुरंदेश्वरी इतना ज्यादा ओछी मानसिकता रखती हैं की कल्पना भी नहीं की जा सकती.

Bhupesh Baghel Birthday: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जन्मदिन आज, ओपन हाउस में करेंगे लोगों से मुलाकात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, गांवों के हर स्कूल में छात्राओं के लिए बनेंगे टॉयलेट
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, गांवों के हर स्कूल में छात्राओं के लिए बनेंगे टॉयलेट
राष्ट्रमंडल खेल: ज्ञानेश्वरी यादव का स्वागत, CM साय ने की 30 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि की घोषणा
राष्ट्रमंडल खेल: ज्ञानेश्वरी यादव का स्वागत, CM साय ने की 30 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि की घोषणा

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
AIIMS Delhi: AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
Embed widget