एक्सप्लोरर

कांग्रेस का आरोप- 'नेता रतन दुबे हत्याकांड में आदिवासियों को निशाना बना रही BJP', चुनाव प्रचार के दौरान हुई थी हत्या

Ratan Dubey Murder Case: बीजेपी नेता रतन दुबे की हत्या की जिम्मेदारी छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने ली थी. हत्याकांड की जांच एनआईए कर रही है. हालांकि कार्रवाई के तरीके पर कांग्रेस ने सवाल उठाया है.

BJP Leader Ratan Dubey Murder Case: छत्तीसगढ़ में विधानसभा के चुनाव प्रचार के दौरान नक्सल प्रभावित नारायणपुर (Naryanpur) में बीजेपी नेता रतन दुबे (Ratan Dubey) हत्या कर दी गई थी. इस मामले की जांच कर रही NIA कर रही है जिसकी कार्रवाई पर स्थानीय कांग्रेस (Congress) ने सवाल उठाया है और बेकसूर आदिवासियों को और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को टारगेट बनाकर छापेमारी करने और गिरफ्तार करने का आरोप लगाया है.

दरअसल इस घटना को राजनीतिक षड्यंत्र बताते हुए बीजेपी ने सीबीआई जांच की मांग की थी. इसके बाद केंद्र सरकार ने इस मामले की जांच एनआईए को सौपी, NIA की टीम पिछले कुछ दिनों से नारायणपुर में डेरा डाली हुई है और लगातार इस हत्या की घटना से जुड़े लोगों को गिरफ्तार कर रही है. जानकारी के मुताबिक NIA की टीम ने 12 अलग-अलग ठिकानों में छापेमारी की कार्रवाई की.  कांग्रेस के कार्यकर्ताओं, सरपंच और जनपद सदस्य को भी बीजेपी नेता की हत्या में शामिल होने और नक्सलियों के सहयोगी होने के शक के आधार पर गिरफ्तार किया है.

कांग्रेस कार्यकर्ताओं के घर से मिले नक्सलियों के पर्चे
 कांग्रेस कार्यकर्ताओं के घर से 9 लाख 90 हजार रुपये, नक्सलियों के बैनर-पोस्टर और पर्चे भी बरामद किए हैं. लगातार कांग्रेसियों की गिरफ्तारी के बाद नारायणपुर में हड़कंप मच गया है. नारायणपुर के कांग्रेस  जिला अध्यक्ष रजनु नेताम ने कहा कि बीजेपी नेता रतन दुबे की हत्या की जांच कर रही एनआईए की टीम कांग्रेस कार्यकर्ताओं को टारगेट कर गिरफ्तार कर रही है.

आदिवासियों के खिलाफ साजिश रच रही बीजेपी- कांग्रेस
उन्होंने कहा कि यह जांच बीजेपी के इशारे पर हो रही है. कांग्रेस कार्यकर्ताओं को और आदिवासियों को जेल भेजा जा रहा है. प्रदेश में आदिवासी मुख्यमंत्री होने के बावजूद नारायणपुर से आदिवासियों को समाप्त करने की बीजेपी की साजिश के तहत यह कार्रवाई हो रही है. उन्होंने कहा कि रतन दुबे हत्याकांड में शामिल आरोपियों की छत्तीसगढ़ शासन की जिला पुलिस बल दोषी नक्सलियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है.

नक्सलियों को स्वीकारी थी हत्या की बात
नक्सलियों ने भी प्रेस नोट के जरिए  रतन दुबे की हत्या की बात स्वीकारी थी. कांग्रेस अध्यक्ष रजनु नेताम ने कहा कि हम NIA की जांच का स्वागत करते हैं, और हम जांच में सहयोग भी करेंगे, लेकिन निर्दोष कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बेवजह परेशान किया जा रहा है. निर्दोष आदिवासियों को जेल भेजा जा रहा है, ऐसे में इस कार्रवाई का कड़ा विरोध है. रजनु नेताम ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और पूर्व मंत्री कवासी लखमा को भी अवगत कराया गया है. 

ये भी पढ़ें- Bastar Weather Today: बस्तर में जमकर बरस रहे बादल, किसानों के चेहरे खिले, अब आगे ऐसा रहेगा मौसम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget