एक्सप्लोरर

Bijapur Blast: आईईडी ब्लास्ट की चपेट आकर CAF के सहायक प्लाटून कमांडर शहीद, जानें कैसे नक्सलियों ने बनाया निशाना?

Bijapur Blast News: बीजापुर के एसपी आंजनेय वार्ष्णेय ने बताया कि नक्सलियों ने जवानों की आने की सूचना पर मिरतुर थाना क्षेत्र के एटेपाल और मितेनार के बीच पहले से ही आईईडी प्लांट कर रखा हुआ था.

IED Blast In Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों द्वारा प्लांट किए गए आईईडी की चपेट में आने से गश्ती पर निकले CAF(छत्तीसगढ़ आर्म्स फोर्स)  के  सहायक प्लाटून कमांडर विजय यादव शहीद हो गए. दरअसल नक्सलियों ने CAF  के जवानों की गश्ती की सूचना पर पहले से ही जवानों के गुजरने वाले रास्ते पर प्रेशर आईईडी प्लांट कर रखा हुआ था.

इसी दौरान जिले के घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र एटेपाल और तिमेनार के बीच सड़क से लगी टेकरी में नक्सलियों द्वारा लगाये गए प्रेशर आईईडी में जवान का पैर आने से ब्लास्ट हुआ, जिसकी चपेट में आकर 19वीं वाहिनी डी कंपनी एटेपाल में पदस्थ सहायक प्लाटून कमांडर विजय यादव की मौके पर ही मौत हो गई, तुरंत उनके साथी  जवान पूरी तरह से सचेत हो गए जिसके बाद इस घटना की जानकारी जवानों ने अपने अधिकारियों को दी.

 ब्लास्ट की चपेट में आने से CAF के सहायक प्लाटून कमांडर शहीद 

जिसके बाद जवान के पार्थिव शरीर को बीजापुर मुख्यालय लाया गया, शहीद विजय यादव को जिले के भैरवगढ़ थाना में गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा. इस घटना के बाद से इलाके में सर्चिंग तेज कर दी गयी है. बताया जा रहा है कि  जवान CAF कैंप से एक किमी दूर एटेपाल  तेमिनार के बीच चल रहे सड़क निर्माण कार्य में सुरक्षा देने गए हुए थे और इसी दौरान यह  ब्लास्ट हुआ और इस ब्लास्ट की चपेट में आने से CAF के सहायक प्लाटून कमांडर  विजय यादव शहीद हो गए.

बीजापुर के एसपी आंजनेय वार्ष्णेय ने बताया कि नक्सलियों ने जवानों की आने की सूचना पर मिरतुर थाना क्षेत्र के एटेपाल और मितेनार  के बीच पहले से ही आईईडी प्लांट कर रखा हुआ था, सोमवार को सुबह इसी गांव के बीच सड़क निर्माण कार्य में CAF जवानों की टीम निर्माणधीन सड़क सुरक्षा के लिए निकली हुई थी, इसी दौरान वहां मौजूद टेकरी के पास जिस वक्त जवान गुजर रहे थे उस वक्त सीएएफ 19 वीं बटालियन के डी कंपनी एटेपाल कैम्प में तैनात सहायक प्लाटून कमांडर विजय यादव का पैर प्रेशर आईईडी की चपेट में आ गया, जिससे आईईडी ब्लास्ट होने से मौके पर ही जवान की मौत हो गई.

इस घटना के तुरंत बाद सभी जवान पूरी तरह से सतर्क हो गए. वहां मौजूद जवानों ने जवान के पार्थिव शरीर को बीजापुर मुख्यालय पहुंचाया है. एसपी ने बताया कि जवान शिव यादव को भैरमगढ़ थाना में आखिरी सलामी दी जाएगी,जिसके बाद जवान के शव को उनके गृह ग्राम उत्तर प्रदेश के बलिया  के लिए  हेलीकॉप्टर से रवाना किया जाएगा, घटना के बाद से इलाके में सर्चिंग  तेज कर दी गई है.

इसे भी पढ़ें:

ABP News Chhattisgarh Survey: छत्तीसगढ़ में फिर से बनेगी कांग्रेस की सरकार? एक-दूसरे पर हमलावर कांग्रेस और बीजेपी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बस्तर का कायाकल्प करने में जुटी छत्तीसगढ़ सरकार, CM साय ने प्रधानमंत्री मोदी के सामने रखे ये प्रस्ताव
बस्तर का कायाकल्प करने में जुटी छत्तीसगढ़ सरकार, CM साय ने प्रधानमंत्री मोदी के सामने रखे ये प्रस्ताव
राष्ट्रपति भवन में बस्तर के खास मेहमान, खुद परोसा भोजन
राष्ट्रपति भवन में बस्तर के खास मेहमान, खुद परोसा भोजन
बिलासपुर: जेल में कैदी ने जलती भट्ठी में लगाई छलांग, हुई मौत
बिलासपुर: जेल में कैदी ने जलती भट्ठी में लगाई छलांग, हुई मौत
छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सड़क हादसे में घायल
छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सड़क हादसे में घायल

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
Embed widget