एक्सप्लोरर

Chhattisgarh के नए जिले में कलेक्टर जनदर्शन के मामलों का तेजी से हो रहा निपटारा, खड़गंवा ब्लॉक में एक भी केस नहीं

Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur: मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में जनदर्शन में अब तक शिक्षा विभाग से सम्बंधित 29 मामले आये हैं. जिनमें 21 मामलों का निपटारा किया गया है.

Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur News: छत्तीसगढ़ के नवगठित मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में जनदर्शन में आ रहे मामलों का निराकरण तेजी से हो रहा है. कलेक्टर जनदर्शन में आ रहे मामलों का निराकरण करने में जिले का खड़गवां ब्लॉक जिलेभर में अव्वल है. कलेक्टर पीएस ध्रुव के निर्देशन में खड़गवां एसडीएम नयनतारा सिंह तोमर के मार्गदर्शन में खड़गवां ब्लॉक के जनपद पंचायत के कुल 304 प्रकरण में सभी प्रकरणों का निराकरण कर दिया गया है.

कलेक्टर जनदर्शन में खड़गवां जनपद के आए एक भी मामले लंबित नही है. वहीं खड़गवां अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय में आए हुए 67 में से 62 मामलों का निपटारा किया जा चुका है. यहां सिर्फ 5 मामले लंबित हैं. इसके अलावा खड़गवां तहसीलदार कार्यालय को प्राप्त कुल 133 में से 129 मामलों का निपटारा किया जा चुका है और केवल चार मामले लंबित हैं. खड़गवां के बाद भरतपुर ब्लाक जनदर्शन के मामलों का निराकरण करने में अव्वल है. भरतपुर तहसीलदार कार्यालय को प्राप्त 153 मामलों में सभी का निपटारा किया जा चुका है. यहां एक भी मामले लंबित नहीं हैं. जनदर्शन में भरतपुर जनपद को प्राप्त 222 मामलों में 219 का निराकरण किया गया है. यहां सिर्फ 3 मामले लंबित हैं. 

इन विभागों में भी निपट रही समस्याएं

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) जिले में जनदर्शन में अब तक शिक्षा विभाग से सम्बंधित 29 मामले आये हैं. जिनमें 21 मामलों का निराकरण किया गया है. वहीं आठ मामले लंबित हैं. नगरपालिका परिषद मनेन्द्रगढ़ में आए कुल 18 मामलों में 15 मामलों का निपटारा किया जा चुका है. यहां सिर्फ तीन मामले लंबित हैं. लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में केवल दो मामले आए हैं, जिनका निपटारा किया जा चुका है. वहीं स्वास्थ्य विभाग में चार मामले आए हैं. जिनमें दो मामलों का निपटारा किया जा चुका है और 2 मामले लंबित हैं. नवगठित जिले के जनदर्शन में अब तक सभी विभागों के कुल 1895 मामले प्राप्त हुए हैं. जिनमें 1646 मामलों का निपटारा किया जा चुका है. वहीं 249 मामलों का निराकरण शेष हैं. नए जिले में प्रत्येक बुधवार को जनदर्शन का आयोजन किया जाता है. जिसमें कलेक्टर पी एस ध्रुव खुद फरियादियों के आवेदन लेकर उनकी समस्याओं के निराकरण के निर्देश अधिकारियों को देते हैं.  

इन विभागों के प्रकरण निराकरण के निर्देश

जनदर्शन में वन विभाग के कुल 116 मामले आए हैं. जिनमें 30 मामले का निराकरण किया गया है.  86 प्रकरण लंबित हैं. विद्युत विभाग में पांच मामलें आए हैं और एक भी मामले का निराकरण नहीं किया गया है. कलेक्टर पीएस ध्रुव ने जनदर्शन प्रभारी डिप्टी कलेक्टर सीएस पैकरा को इन विभागों के मामलों का निराकरण कराने के निर्देश दिए हैं.

एमसीबी कलेक्टर पीएस ध्रुव ने क्या कहा

एमसीबी कलेक्टर पीएस ध्रुव ने बताया कि मैनें  जनदर्शन में आने वाले मामलों के समय पर निराकरण के निर्देश सभी विभागों के अधिकारियों को दिए गए हैं. हमारा प्रयास है कि जनदर्शन में आने वाले फरियादियों की समस्याओं का निराकरण हो जिस से आमजन का कलेक्टर जनदर्शन पर भरोसा बरकरार रहे. 

खडगंवा एसडीएम नयनतारा सिंह तोमर ने बताया कि जिला स्तरीय कलेक्टर जनदर्शन में खड़गवां ब्लाक मामलों के निपटारे में अव्वल आना यह बतलाता है कि ब्लाक के सभी विभाग के अधिकारी जनदर्शन में आने वाले प्रकरणों के निराकरण को लेकर संजीदा हैं. अनुविभागीय अधिकारी होने के नाते मेरा प्रयास रहता है कि लोगो कीं समस्याओं का त्वरित निराकरण हो.

Haunted Places: ये हैं सबसे डरावनी जगह, कमजोर दिल वाले भूलकर न जाएं, लाल बंगला की कहानी सबसे भयानक!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंट की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंट की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंट की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंट की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget