एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: रायपुर-बिलासपुर रूट पर विमान सेवा का CM साय ने किया उद्घाटन, किराया ₹999

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तीन शहरों के बीच बेहद कम किराए के साथ हवाई सेवा की शुरुआत की गई है. फ्लाईबिंग की पहली उड़ाने के पहले यात्री बीजेपी के सांसद चिंतामणि महाराज बने.

Raipur News: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय (Vishnu Deo Sai) ने गुरुवार को रायपुर-अंबिकापुर-बिलासपुर रूट पर विमान सेवा का उद्घाटन किया. उन्होंने इसे क्षेत्रीय संपर्क के विस्तार का प्रतीक करार दिया. इस रूट में फ्लाईबिंग एयरलाइन्स का ट्वीन ओटर एयरक्राफ्ट उड़ान भरेगा जो 19 सीटों वाला है. सीएम विष्णु देव साय ने स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान कहा कि छत्तीसगढ़ के विकास के लिए ऐतिहासिक कदम उठाया गया है. 

इस हवाई सेवा की शुरुआत 999 रुपये से की गई है. सीएम साय ने कहा कि इससे यह सुनिश्चित करना है कि आम जनता भी हवाई सेवा का लाभ ले सके. यह सेवा बदलाव का बड़ा उदाहरण है जो कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में आया है. 

आर्थिक गतिविधि को मिलेगा बढ़ावा- सीएम साय

सीएम साय ने कहा कि सरगुजा और बस्तर जैसे ग्रामीण इलाके में हवाई संपर्क ना केवल आम लोगों को सुविधाएं प्रदान करेगा बल्कि इन इलाकों में पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ाएगा. राज्य में अंबिकापुर में 80 करोड़ रुपये की लागत से एयरपोर्ट बनाया गया है जिसका नाम 'मां महामाया एयरपोर्ट' रखा गया है. इसके पास 3 सी वीएफआर कैटिगरी लाइसेंस मिला हुआ है और यह 72 सीटों वाले एटीआर-72 विमान के ऑपरेट करने के योग्य है.

अंबिकापुर को देश के इन शहरों से जोड़ने की तैयारी

सीएम साय ने आगे बताया कि वाराणसी, प्रयागराज, लखनऊ, दिल्ली और कोलकाता से अंबिकापुर को कनेक्ट करने का काम चल रहा है. हमारी सरकार ने होमस्टे और रिजॉर्ट जैसे उद्यम को विशेष तौर पर बढ़ावा दिया है. यह नई औद्योगिक नीति के तहत हो रहा है. यह स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के बड़े अवसर पैदा कर रहा है.

हमारा प्रयास अगले चार वर्ष में छत्तीसगढ़ को एविएशन के फील्ड में नई ऊंचाई पर ले जाने का है. इस पहली फ्लाइट में सरगुजा के सांसद चिंतामणि महाराज और उनकी पत्नी ने सवारी की. सीएम साय ने उन्हें बोर्डिंग पास सौंपा.

ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में अबूझमाड़ मुठभेड़ को स्थानीय लोगों ने फर्जी बताया, पुलिस ने दावे को किया खारिज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
छत्तीसगढ़ विधानसभा से जुड़ी बड़ी खबर: विधानसभा से पारित हुआ 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' अधिनियम-2026
छत्तीसगढ़ विधानसभा से जुड़ी बड़ी खबर: विधानसभा से पारित हुआ 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' अधिनियम-2026

वीडियोज

Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान
बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget