एक्सप्लोरर

CG Cabinet Meeting: विष्णुदेव साय सरकार की तीसरी बैठक आज, लिए जा सकते हैं ये बड़े फैसले

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज दोपहर तीन बजे मंत्रालय में कैबिनेट की तीसरी बैठक होने वाली है. कैबिनेट की इस बैठक में सभी मंत्री शामिल होंगे.

Chhattisgarh Cabinet Meeting: छत्तीसगढ़ में बुधवार को सीएम विष्णुदेव साय (Vishnu Deo Sai) कैबिनेट की बड़ी बैठक होनी है. पहली बार सीएम विष्णुदेव साय कैबिनेट की इस बैठक में सभी मंत्री शामिल होंगे. इससे पहले हुई दोनों बैठकें केवल सीएम और दो डिप्टी सीएम की मौजूदगी में हुई थी, इसलिए बुधावार को होने वाली इस बैठक को बेहद जरूरी माना जा रहा है, क्योंकि इस बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले हो सकते हैं.

दरअसल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में बुधवार दोपहर तीन बजे मंत्रालय में कैबिनेट की तीसरी बैठक होने वाली है. इसमें सबसे जरूरी मुद्दा किसानों से धान खरीदी हो सकता है, क्योंकि इस सीजन राज्य सरकार 130 लाख मीट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य लेकर चल रही है, लेकिन अभी तक 66.78 लाख मीट्रिक धान की खरीदी की गई है. यानी सरकार अब तक लक्ष्य का केवल आधा ही धान खरीद पाई है. वहीं जनवरी का महीना धान खरीदी का आखिरी महीना है, इसलिए सरकार इस पर समीक्षा कर सकती है. 

रामलला दर्शन योजना पर फैसला ले सकती है सरकार
दूसरी ओर धान खरीदी को लेकर विपक्ष की तरफ से टाइम बढ़ाने की मांग की जा रही है. कांग्रेस ने मांग की है कि धान खरीदी का समय दो महीने बढ़ाया जाए. कैबिनेट इस बैठक में महतारी वंदन योजना, पीएम आवास योजना और रामलला दर्शन योजना पर भी जरूरी फैसले ले सकती है, क्योंकि इसी महीने 22 जनवरी को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा का बड़ा आयोजन होने जा रहा है. ऐसे में सरकार इस योजना को राज्य में कैसे लागू करेगी, इसपर निर्णय लिया जा सकता है. साथ ही सरकार महतारी वंदन योजना को भी जल्द लागू करने पर फैसला कर सकती है.

राजिम में फिर से कुंभ कराने पर भी हो सकता है फैसला
चर्चा ये भी है कि कांग्रेस सरकार की कुछ बड़ी योजनाएं जिन पर बीजेपी ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है, उन योजनाओं की भी समीक्षा इस कैबिनेट की बैठक में हो सकती है. इसके अलावा राजिम में होने वाले बड़े मेले पर भी विष्णुदेव साय सरकार फैसला ले सकती है, क्योंकि 2018 के पहले जब बीजेपी सरकार थी तो छत्तीसगढ़ के प्रयाग माने जाने वाले राजिम में कुंभ मेला का आयोजन किया जाता था, लेकिन कांग्रेस की सरकार बनने के बाद इसे माघी पुन्नी मेला कर दिया गया. अब एक बार फिर राज्य में बीजेपी की सरकार आई है तो माना जा रहा है कि कैबिनेट की बैठक में राजिम मेले को लेकर निर्णय लिया जा सकता है. एक बार फिर राजिम कुंभ कराने का प्रस्ताव कैबिनेट में आ सकता है.

ये भी पढ़ें- Chhattisgarh: बाघ और शावक के पैरों को निशान मिलने से ग्रामीणों में दहशत, दहाड़ भी दी सुनाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget