एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News: विधानसभा चुनाव से पहले सीएम भूपेश बघेल ने दूसरी बार प्रधानमंत्री मोदी को लिखी चिट्ठी, जानें- क्या है वजह

Raipur News: सीएम भूपेश बघेल ने पीएम मोदी को दूसरी बार पत्र लिखा है. उन्होंने पीएम मोदी से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत केंद्रांश जारी करने की मांग की है.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंगलवार को एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है. इस बार मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ के पीएम आवास योजना को लेकर पत्र लिखा है. इसमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आग्रह किया है कि छत्तीसगढ़ में लाखों परिवारों को आवास का लाभ दिया जाए. इसकी स्वीकृति लंबे समय से अटकी हुई है इसपर निर्णय लेने का आग्रह किया गया है.

PM मोदी को CM भूपेश बघेल का एक और पत्र 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने पत्र में लिखा है कि राज्य में प्रधानमंत्री आवास योजना की स्थाई प्रतीक्षा सूची में शामिल 6 लाख 99 हजार 439 परिवारों के साथ आवास प्लस के 8 लाख 19 हजार 999 परिवारों के आवास को स्वीकृत कर लक्ष्य प्रदान करने का अनुरोध है. प्रधानमंत्री से आवासों को स्वीकृति देते के लिए लक्ष्य देने के साथ ही केन्द्रांश की राशि उपलब्ध कराए जाने का भी अनुरोध किया है. मुख्यमंत्री ने कहा 30 जुलाई 2023 के परिप्रेक्ष्य में राज्य सरकार के अनुरोध पर भारत सरकार द्वारा की गई कार्रवाई से आज दिनांक तक अवगत नहीं कराया गया है 

आवास योजना के लिए केंद्रांश जारी करने की मांग 

साल 2021-22 के लिए आवंटित 7 लाख 81 हजार 999 आवासों के लक्ष्य को केंद्र द्वारा वापस ले लिया गया है. राज्य सरकार द्वारा स्थायी प्रतीक्षा सूची के बाकी 6 लाख 99 हजार 439 परिवारों को और राज्य सरकार के द्वारा आर्थिक सर्वेक्षण- 2023 में पाए गए आवासहीन 47 हजार 90 परिवारों को योजनांतर्गत आवास निर्माण कर लाभान्वित किए जाने के लिए राज्यांश राशि जारी कराने का निर्णय लिया गया है. वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने पत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहा है कि लक्ष्य आवंटित करते हुए केन्द्रांश की राशि उपलब्ध कराए जाने का अनुरोध किया है, ताकि योजनांतर्गत आवासों का निर्माण कार्य पूर्ण किया जाकर हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा सके.

विधानसभा चुनाव में आवास योजना भी बड़ा मुद्दा 

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ पीएम आवास योजना विधानसभा चुनाव का बड़ा मुद्दा है. क्योंकि बीजेपी आवास योजना के नाम पर कांग्रेस सरकार को लगातार घेर रही है. वहीं बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने ये घोषणा भी की है कि जब-जब छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार बनेगी तो जो भी मुख्यमंत्री बनेगा सबसे पहले पीएम आवास योजना पर ही हस्ताक्षर करेंगे और राज्य के लाखों लोगों को आवास का पैसा जारी किया जाएगा. 

यह भी पढ़ें: Chhattisgarh Naxalite Encounter: सुकमा के जंगलों में CRPF और माओवादियों के बीच मुठभेड़, जवानों ने 2 ईनामी नक्सलियों को किया ढेर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget