एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: सीएम भूपेश बघेल का सरगुजा दौरा, फिर से कांग्रेस सरकार बनाने का दिलाया संकल्प

CM Bhupesh Baghel Surguja tour: सरगुजा संभाग मुख्यालय अम्बिकापुर में आज सीएम भूपेश बघेल कई कार्यक्रमों में शामिल हुए. पहले युवाओं से भेंट मुलाकात की, बाद में कांग्रेस के संकल्प शिविर में शामिल हुए.

Ambikapur News: सरगुजा संभाग मुख्यालय अम्बिकापुर में आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) कई कार्यक्रमों में शामिल हुए. पहले युवाओं से भेंट मुलाक़ात की, बाद में सीएम कांग्रेस के संकल्प शिविर में शामिल हुए. इस दौरान उनके साथ डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव, पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज, मंत्री अमरजीत भगत समेत कांग्रेस के तमाम आला नेता मौजूद थे. आयोजन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत सभी नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. इस दौरान सीएम भूपेश बघेल ने अपने उद्बोधन के पहले मौजूद कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को विधानसभा चुनाव में फिर से जीत का संकल्प दिलाया.

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने संकल्प शिविर के बाद मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशन में सभी विधानसभाओं में संकल्प शिविर का आयोजन हुआ. रायपुर, बस्तर, धमतरी, बालोद और इसके बाद सरगुजा में आयोजन हुआ. जिसमें हमारे सभी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, पदाधिकारी, सेक्टर और जोन के पदाधिकारी, प्रत्येक बूथ के अध्यक्ष, सदस्य इस प्रशिक्षण में आए थे. संकल्प शिविर में सभी ने संकल्प लिया कि पिछले समय से दोगुने वोट से जीतेंगे. इसके साथ ही सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि, महाराज साहब (डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव) को सरगुजा संभाग और पूरे छत्तीसगढ़ के लिए छुट्टी दें. वे नामांकन के लिए सरगुजा आएंगे और बचा समय अम्बिकापुर का पूरा भार आपलोग उठाएंगे. इस पर सभी साथियों ने समर्थन किया है.

डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने संकल्प शिविर में कांग्रेस पदाधिकारी-कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि, हम लोग के कहने से सरकार नहीं बनेगी. अभी हाल ही में एबीपी न्यूज चैनल ने सर्वे किया और उन्होंने कहा कि ऊपर क्षेत्र में थोड़ा डामाडोल दिख रहा है. यहां 5-9 दोनों पार्टियों को आंक कर बताया गया है. ये वातावरण बनाने का प्रयास है कि सरगुजा में कुछ कमी है, सरगुजा में कुछ गड़बड़ी है. तो उसको कौन सुधार सकता है. हम लोग को आप लोगों ने जिम्मेदारी दी, उसे सीएम भूपेश बघेल की अगुवाई में हम लोगों ने कोशिश की, और नीतियों के माध्यम से उसे क्रियान्वित करने का प्रयास किया. लेकिन जो बीच के लोग है जो गलत वातावरण बनाने के लिए नहीं चूकते, जो नहीं चूकेंगे ऐसा वातावरण बनाने के लिए. कांग्रेस आगे है और आगे रहेगी. 14 के लक्ष्य को लेकर चल रही है.

ये भी पढ़ें: Chhattisgarh Election: छत्तीसगढ़ के कई धर्म गुरु कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल, राज्य के 10 आरक्षित सीट पर BJP की नजर 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: कभी 500 रुपये रिश्वत देना लगा था बुरा, अब ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप
छत्तीसगढ़: कभी 500 रुपये रिश्वत देना लगा था बुरा, अब ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget