एक्सप्लोरर

सीएम बघेल का निर्देश, पड़ोसी राज्यों से धान के अवैध परिवहन पर लगाएं अंकुश, बॉर्डर भी सील करें

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य के सभी जिलाधिकारियों और पुलिस अधिकारियों को पड़ोसी राज्यों से धान के अवैध परिवहन पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं. सीएम ने राज्य की सीमाओं को सील करने को भी कहा है.

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने राज्य के सभी जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को सीमावर्ती राज्यों से धान के अवैध परिवहन पर कड़ाई से अंकुश लगाने का निर्देश दिया है. राज्य के जनसपंर्क विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि मुख्यमंत्री ने सीमावर्ती राज्यों से छत्तीसगढ़ में धान के अवैध परिवहन की शिकायतों को गंभीरता से लिया है. उन्होंने सभी जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को पड़ोसी राज्यों से धान के अवैध परिवहन पर कड़ाई से अंकुश लगाने का निर्देश दिया है.

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा है कि पड़ोसी राज्यों से लगने वाली राज्य की सीमाओं को सील किया जाए. सीमावर्ती इलाकों में धान का अवैध परिवहन रोकने के लिए लगातार कड़ी निगरानी सुनिश्चित की जाए तथा अवैध परिवहन करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाए. बघेल ने अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि राज्य के किसी भी किसान को धान के परिवहन के दौरान किसी भी तरह की परेशानियों का सामना न करना पड़े.

मुख्यमंत्री ने कहा है कि राज्य में समर्थन मूल्य पर धान की खरीद एक दिसंबर से शुरू हो रही है और छत्तीसगढ़ में किसानों को सीमावर्ती राज्यों की तुलना में धान की अच्छी कीमत मिल रही है. उन्होंने कहा है कि किसानों को धान का समर्थन मूल्य मिलने के साथ-साथ राज्य सरकार द्वारा राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत ‘इनपुट सब्सिडी’ भी दी जा रही है. इस वजह से धान खरीद के सत्र में हर वर्ष सीमावर्ती राज्यों से धान के अवैध परिवहन की शिकायतें मिलती हैं, जिस पर कड़ाई से अंकुश लगाने की जरूरत है, ताकि छत्तीसगढ़ के किसानों को इस योजना का अधिक से अधिक लाभ मिल सके.

अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में इस वर्ष किसानों से समर्थन मूल्य पर लगभग 105 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद का अनुमान है. राज्य में लगभग 2311 से अधिक सहकारी समिति केन्द्रों के माध्यम से समर्थन मूल्य पर धान की खरीद की जाएगी. इस वर्ष 1.13 लाख नए किसानों ने पंजीयन कराया है. अभी तक धान विक्रय के लिए पंजीकृत किसानों की संख्या 22 लाख 66 हजार से अधिक हो गई है.

ये भी पढ़ें:

Renu Devi Statement: उपमुख्यमंत्री रेणु देवी का महंगाई पर अटपटा बयान- पेट्रोल महंगी हुई तो क्या, मुफ्त में खरबों का वैक्सीन भी तो दिया

Jhiram Naxal Attack: जांच रिपोर्ट को सार्वजनिक नहीं करेगी सरकार, सीएम बघेल बोले- अधूरी है रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मेडल विजेता ज्ञानेश्वरी यादव के परिवार का दर्द- सरकार ने मदद नहीं की
मेडल विजेता ज्ञानेश्वरी यादव के परिवार का दर्द- सरकार ने मदद नहीं की
कोरबा: पूर्व PM वाजपेयी की प्रतिमा को लेकर विवाद, जांच की मांग
कोरबा: पूर्व PM वाजपेयी की प्रतिमा को लेकर विवाद, जांच की मांग
बस्तर का कायाकल्प करने में जुटी छत्तीसगढ़ सरकार, CM साय ने प्रधानमंत्री मोदी के सामने रखे ये प्रस्ताव
बस्तर का कायाकल्प करने में जुटी छत्तीसगढ़ सरकार, CM साय ने प्रधानमंत्री मोदी के सामने रखे ये प्रस्ताव
राष्ट्रपति भवन में बस्तर के खास मेहमान, खुद परोसा भोजन
राष्ट्रपति भवन में बस्तर के खास मेहमान, खुद परोसा भोजन

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
Bulb Fuse Reason: बार-बार फ्यूज हो जाता है बल्ब, बस कर लें ये काम
बार-बार फ्यूज हो जाता है बल्ब, बस कर लें ये काम
Sleeping With Earplugs: कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
Embed widget