एक्सप्लोरर

Renu Devi Statement: उपमुख्यमंत्री रेणु देवी का महंगाई पर अटपटा बयान- पेट्रोल महंगी हुई तो क्या, मुफ्त में खरबों का वैक्सीन भी तो दिया

बढ़ती महंगाई पर रेणु देवी ने कहा, " कोई अगर प्रोपेगैंडा करता है कि महंगाई बढ़ गई है तो ये गलत बात है. आज भारत सरकार ने 100 करोड़ लोगों को खरबों खर्च कर कोरोना का इंजेक्शन लगवाया है."

बगहा: मौजूदा समय में कमरतोड़ महंगाई से जनता परेशान है. गैस, पेट्रोल, डीजल, सब्जी, सरसों तेल, खाद्य सामग्री सभी के दाम आसमान छू रहे हैं. हालांकि, कुछ नेताओं को महंगाई कोई मुद्दा नहीं लगता. उनका मानना है कि महंगाई को स्वीकार करते हुए हमें आगे बढ़ना चाहिए. बिहार की उपमुख्यमंत्री रेणु देवी (Renu Devi) ने कुछ ऐसा ही सुझाव दिया है. शुक्रवार को एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची बीजेपी (BJP) नेत्री सह उपमुख्यमंत्री ने कहा कि आप लोग ये नहीं देख रहे हैं कि कोरोना वैक्सीन लगाने में सरकार के कितने पैसे लग गए हैं.

रेणु देवी ने की ये अपील

उन्होंने कहा, " लोगों को ये देखना चाहिए और इसकी चिंता करनी चाहिए. हम स्वस्थ रहेंगे तो बहुत पैसे कमा लेंगे. मैं किसान भाइयों और जनता से अपील करना चाहती हूं कि आज सरकार ने खरबों-खरब रुपए का इंजेक्शन अपनी जनता को बचाने के लिए लगाने का काम किया है. ऐसे में इतना तो हम सभी का दायित्व बनता है कि हमें इस बात को महसूस करना चाहिए और आगे बढ़ना चाहिए. हम जब स्वस्थ रहेंगे तो पैसे कमाते रहेंगे."

Rahul Gandhi Statement: राहुल गांधी के बयान पर भड़के सुशील मोदी, लालू यादव से पूछा- क्या वे कांग्रेस नेता की बातों से हैं सहमत

विपक्ष फैला रही प्रोपेगैंडा

विपक्ष को साधते हुए उन्होंने कहा, " कोई अगर प्रोपेगैंडा करता है कि महंगाई बढ़ गई है तो ये गलत बात है. आज भारत सरकार ने 100 करोड़ लोगों को खरबों खर्च कर कोरोना का इंजेक्शन लगवाया है. इसके लिए मैं भारत सरकार और राज्य सरकार को बधाई देती हूं. हमने लोगों को सुरक्षित किया और आगे भी करेंगे. अभी पेट्रोल-डीजल के दाम कम हुए हैं. आगे भी होंगे."

दरअसल, शुक्रवार को रेणु देवी बगहा के तिरुपति शुगर मिल का उद्घाटन करने पहुंची थीं. इसी दौरान जब किसानों ने डिप्टी सीएम रेणु देवी से गन्ना के मूल्यों में इजाफा करने और पेट्रोल व डीजल के दामों में कमी लाने की अपील की तो उन्होंने ये बातें कही.

यह भी पढ़ें -

Bihar News: लूटकांड का पुलिस ने किया खुलासा, चार अपराधी गिरफ्तार, नकद और जेवरात जब्त

Bihar Crime: जमीन विवाद में शख्स की पीटकर हत्या, नाराज लोगों ने आरोपी की भी जमकर की धुनाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव दास-आशुतोष रांका की जमानत पर चिराग पासवान बोले- 'अगर बार-बार…'
सौरव दास-आशुतोष रांका की जमानत पर चिराग पासवान बोले- 'अगर बार-बार…'
बिहार: विपक्ष के विरोध पर BJP का पलटवार, चलाएगी 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ' अभियान
बिहार: विपक्ष के विरोध पर BJP का पलटवार, चलाएगी 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ' अभियान
बेगूसराय: दारोगा ने महिला डांसर को मारा थप्पड़, पिस्टल लहराई, मची अफरा-तफरी
बेगूसराय: दारोगा ने महिला डांसर को मारा थप्पड़, पिस्टल लहराई, मची अफरा-तफरी
किशनगंज में हाथियों का तांडव, बुजुर्ग को मार डाला, मासूम घायल
किशनगंज में हाथियों का तांडव, बुजुर्ग को मार डाला, मासूम घायल

वीडियोज

UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?
बंगाल के बाद उत्तर प्रदेश... 'वोट काटने' पर क्लेश!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget