एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: 'बस्तर टाइगर' महेंद्र कर्मा को यादकर भावुक हुए CM बघेल, नक्सलवाद के मुद्दे पर कही ये बात

Bastar: सीएम ने कहा कि बीजेपी शासनकाल में फर्जी मुठभेड़ हुईं, निर्दोष ग्रामीणों को मारा गया लेकिन कांग्रेस की सरकार बनने के बाद एक भी फर्जी मुठभेड़ नहीं हुई और ना ही कोई निर्दोष ग्रामीण मारा गया है.

Bhupesh Baghel News: विधानसभा चुनाव को देखते हुए छत्तीसगढ़ के जगदलपुर शहर में प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा संभागीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें सीएम भूपेश बघेल, कांग्रेस छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी शैलजा, ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के संयुक्त सचिव विजय जांगिड़, सह प्रभारी सप्तगिरि उलका, पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम समेत के तमाम बड़े नेता व 1500 से अधिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे. सम्मेलन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सीएम भूपेश बघेल साल 2013 में झीरम नक्सली हमले में मारे गए बस्तर 'टाइगर' कहे जाने वाले महेंद्र कर्मा को याद कर भावक हो गए.

'साढ़े चार साल पहले बस्तर में चरम पर था नक्सलवाद'

उन्होंने कहा कि आज से साढ़े 4 साल पहले बस्तर में नक्सलवाद अपने चरम पर था, दहशत का माहौल इस कदर था कि कांग्रेसी नेताओं को बस्तर में कहीं भी जाने के लिए सोचना पड़ता था. बता दें कि नक्सलियों ने 25 मई 2013 को झीरम हमले की वारदात को अंजाम दिया था, जिसमें 27 कांग्रेसी नेताओं की मौत हो गई थी और इसमें छत्तीसगढ़ के पूर्व नेता प्रतिपक्ष और बस्तर टाइगर कहे जाने वाले महेंद्र कर्मा की भी शहादत हो गई थी.

उनके गृहग्राम फरसपाल में नक्सलियों का खौफ इस कदर था कि झीरम घाटी घटना की पहली बरसी पर उनके गांव में बनाई गई महेंद्र कर्मा की मूर्ति पर माल्यार्पण करने के बाद उन्हें कुछ देर भी रुकने नहीं दिया गया और नक्सलियों की दहशत की वजह से उनके साथ-साथ वहां पहुंचे नेताओं को भी तुरंत वहां से जाने को कहा गया, यहां तक की महेंद्र कर्मा के परिवार वालों से भी मुलाकात नहीं हो पाई. 

'बीजेपी शासनकाल में फर्जी मुठभेड़ हुईं, फर्जी एनकाउंटर हुए'

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कार्यकर्ता सम्मेलन में उस समय को याद कर भावुक हो गए और रो पड़े. मुख्यमंत्री ने कहा कि एक आम आदमी से लेकर जवान और नेता नक्सलियों के डर के साए में जीते थे, बीजेपी शासनकाल में फर्जी मुठभेड़ हुईं, फर्जी एनकाउंटर हुए, निर्दोष ग्रामीणों को मारा गया लेकिन कांग्रेस की सरकार बनने के बाद एक भी फर्जी मुठभेड़ नहीं हुई और ना ही कोई निर्दोष ग्रामीण मारा गया है. उन्होंने स्वीकार किया कि इक्का-दुक्का क्रॉस फायरिंग के मामले जरूर सामने आए हैं लेकिन उनमें परिवार वालों को उचित मुआवजा भी दिया गया है.

'सरकार के प्रयासों से बस्तर में बैकफुट पर नक्सलवाद'

सीएम ने कहा साढ़े 4 सालों में जिस तरह से बस्तर में नक्सलवाद बैकफुट पर है वह सरकार के प्रयासों का ही नतीजा है. मुख्यमंत्री ने कहा कि अब रात 12 बजे भी लोग अकेले मोटरसाइकिल से झीरम घाटी जा सकते हैं, नक्सलियों के भय का जो माहौल था वह अब बस्तर से समाप्त हो गया है, नक्सली दहशत की वजह से ही हमने अपने बड़े नेताओं को खोया था लेकिन सरकार बनने के बाद सबसे पहले नक्सलवाद को लेकर ही बड़ा कदम उठाते हुए हमने पिछले साढ़े चार सालों में नक्सलवाद को बैकफुट पर लाया है. इस दौरान कार्यकर्ता सम्मेलन में मौजूद कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जमकर स्वर्गीय महेंद्र कर्मा अमर रहें के जमकर नारे लगाए.

यह भी पढ़ें:

Raipur: पहलवानों के समर्थन में उतरी NSUI, रायपुर में किया यज्ञ का आयोजन, सरकार पर साधा निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
Embed widget