एक्सप्लोरर

Watch:100 फीट ऊंची उफनती चित्रकोट वाटरफॉल से युवती ने लगाई छलांग, बाल-बाल बची जान, देखिए लाइव वीडियो

Chitrkot Waterfall Accident: प्रसिद्ध चित्रकोट वाटरफॉल से एक युवती ने 100 फीट ऊंचाई से छलांग लगा दी. घटना के वक्त कोई भी सुरक्षा गार्ड मौके पर मौजूद नहीं था.

Bastar News: देश में मिनी नियाग्रा के नाम से मशहूर बस्तर के चित्रकोट वाटरफॉल से मंगलवार को एक युवती ने छलांग लगा दी और लगभग 100 फीट ऊंचे वाटरफॉल से सीधे नीचे जा गिरी जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त चित्रकोट वाटरफॉल परिसर में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे, जिसमें से किसी ने बकायदा युवती के छलांग लगाते हुए लाइव वीडियो भी बनाई.

बताया जा रहा है कि युवती चित्रकोट के पुजारी पारा की ही रहने वाली है और परिवार वालों से मोबाइल फोन को लेकर विवाद के चलते उसने आत्महत्या करने के लिए वाटरफॉल से छलांग लगा दी, हालांकि जिसके बाद खुद ही उफनती जलप्रपात में तैरकर सुरक्षित बाहर निकल गई, जिसके बाद तुरंत स्थानीय लोगों ने युवती को बाहर निकाला और चित्रकोट पुलिस चौकी में सुपुर्द किया.

पुलिस युवती से आत्महत्या करने की कोशिश के कारणों की पूछताछ कर  रही है,  लेकिन वही इस घटना ने भारी बारिश में चित्रकोट वाटरफॉल में पुलिस की सुरक्षा के दावों की भी पोल खोल कर रख दी है, जिस वक्त यह घटना हुआ उस वक्त वाटरफॉल के आसपास कोई भी सुरक्षाकर्मी या गार्ड मौजूद नहीं था, जिसके चलते आसानी से युवती वाटरफॉल के बीच जा पहुंची और वहां से सीधे नीचे छलांग लगा दी. बारिश की वजह से इन दिनों चित्रकोट वाटरफॉल अपने पूरे उफान पर है और बड़ी संख्या में पर्यटक वाटरफॉल को देखने भी पहुंच रहे हैं, लेकिन इस वाटरफॉल के पास सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं की गई है.

बाल-बाल बची युवती की जान

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक युवती चित्रकोट गांव के पुजारी पारा की रहने वाली है. मंगलवार अचानक वह चित्रकोट वाटरफॉल के नजदीक पहुंच गई और वॉटरफॉल के करीब 100 फीट ऊंचाई से नीचे छलांग लगा दी, इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने युवती को आवाज देकर रोकने की कोशिश की, लेकिन इससे पहले कि कोई युवती तक पहुंच पाता देखते ही देखते देखते उफनती वाटरफॉल में युवती ने छलांग लगा दी और उसके बाद खुद ही वाटरफॉल से तैरकर सुरक्षित बाहर निकल गई.

प्रारंभिक पूछताछ में जानकारी मिली है कि युवती अपने परिवार वाले से मोबाइल फोन में बात करने को लेकर हुए विवाद के चलते घर से निकलकर आत्महत्या करने के उद्देश्य से वाटरफॉल पहुँच गयी और  फिर यहाँ से छलांग लगा दी, लेकिन वह डूब नहीं पाई और तैरकर बाहर निकल गई ,इधर जिस वक्त यह हुआ उस वक्त चित्रकोट वाटरफॉल के पास कोई भी सुरक्षाकर्मी या स्थानीय गार्ड मौजूद नहीं था.

बारिश की वजह से पहले ही इंद्रावती नदी पूरे उफान पर है और इस वजह से चित्रकोट वॉटरफॉल भी अपनी पूरी शबाब पर है और हर दिन सैकड़ों की संख्या में छत्तीसगढ़ के साथ-साथ अन्य राज्यों से भी पर्यटक चित्रकोट वाटरफॉल का नजारा देखने पहुंच रहे हैं, बावजूद इसके इस वाटरफॉल के डेंजर जोन के आसपास कोई भी गार्ड या सुरक्षाकर्मी मौजूद नहीं था, जिसके चलते यह हादसा हुआ.

जानकारी के मुताबिक इस वाटरफॉल में कई बार हादसे हो चुके हैं और कई लोगों की जान भी गई है, खासकर बारिश के मौसम में कई लोगों की पैर फिसल कर इस वाटरफॉल में मौत भी हुई है, लेकिन हर बार वाटरफॉल के आसपास सुरक्षा को लेकर बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं लेकिन इस तरह के हादसे लगातार बढ़ रहे हैं, पुलिस के आला अधिकारियों का कहना है कि जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त आस-पास ही गार्ड मौजूद थे, लेकिन इससे पहले कोई कुछ समझ पाता युवती सीधे वाटरफॉल के बीच जा पहुंची और छलांग लगा दी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज को ट्रंप ने बताया अमेरिका का नया टेर्रेटिरी, ट्रूथ सोशल पर पोस्ट की ये तस्वीर
होर्मुज को ट्रंप ने बताया अमेरिका का नया टेर्रेटिरी, ट्रूथ सोशल पर पोस्ट की ये तस्वीर
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले- 'फांसी पर चढ़ा दो या जेल भेज दो, मैं...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले, 'फांसी पर चढ़ा दो...2 ही छंद गाऊंगा'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
Embed widget